एक्सप्लोरर

Bollywood Kisse : 'रामायण' के सेट पर सोते हुए सुनाई देती थी ऐसी आवाजें, गर्मी से शरीर पर हो जाते थे घाव

रामायण में सुनील लहरी ने लक्ष्मण का किरदार निभाया था लेकिन आप जानते हैं कि उन्हें पहले लक्ष्मण के रोल के लिए सेलेक्ट ही नहीं किया गया था. लक्ष्मण बने सुनील लहरी ने शूटिंग के दौरान के अपने कई अनुभव साझा किए हैं.

श्रीराम लक्ष्मण के बिना अधूरे हैं और बात जब जोड़ियों की आती ना तो राम लक्ष्मण से बड़ी जोड़ी शायद कोई है ही नहीं. रामायण में सुनील लहरी ने लक्ष्मण का किरदार निभाया था लेकिन आप जानते हैं कि उन्हें पहले लक्ष्मण के रोल के लिए सेलेक्ट ही नहीं किया गया था. बल्कि उन्हें शत्रुघ्न का रोल मिला था.उनका सेलेक्शन हो गया था कि वो शत्रुघन का रोल ही प्ले करेंगे.लक्ष्मण के रोल के लिए शशि पुरी नाम के एक्टर को फाइनल कर दिया गया था लेकिन शशि पुरी डेट्स की दिक्कत की वजह से लक्ष्मण का किरदार नहीं कर पाए और इस तरह सुनील लहरी बन गए रामायण के लक्ष्मण.

Bollywood Kisse : 'रामायण' के सेट पर सोते हुए सुनाई देती थी ऐसी आवाजें, गर्मी से शरीर पर हो जाते थे घाव

शूटिंग के बीच में आने लगे खर्राटे

जब लक्ष्मण ने शूर्पणखा की नाक काटी तो ये बड़ा intense सीन था.ये बहुत अहम सीन था. रामायण के सबसे अहम सीन्स में से एक लेकिन इस सीन की शूटिंग के दौरान पता है क्या हुआ. सीन की शूटिंग चल रही थी.सेट पर एक दम शांति थी. हर कोई चाहता था कि सीन बिल्कुल परफेक्शन से शूट हो. कलाकारों ने बहुत अच्छे से रिहर्सल की थी. सीन की शूटिंग हो ही रही थी कि खर्ऱाटों की आवाज आने लगी. इतने अहम सीन की शूटिंग हो रही है और खर्ऱाटों की आवाज आ गई. हर कोई हंस पड़ा. हर कोई हैरान हो गया कि भई ये क्या हुआ फिर जाकर पता चला कि सेट पर कोई बहुत थक गया था इसलिए सो रहा है. रामायण की शूटिंग 24-24 घंटे चलती थी तो वहीं सेट पर ही कलाकार सो जाया करते थे.

Bollywood Kisse : 'रामायण' के सेट पर सोते हुए सुनाई देती थी ऐसी आवाजें, गर्मी से शरीर पर हो जाते थे घाव

सोते हुए सुनाई देती थी ऐसी आवाजें

आपको पता है कि हमारे जो लक्ष्मण हैं वो रामायण की शूटिंग के दौरान जब सोया करते थे तो उन्हें कौन कौनसी आवाजें सुनाई देती थी. उन्हें सुनाई देता था. चार राक्षस भेजो. चार बंदर भेजो. अब सोचेंगे कि ये कैसे संभव है वो इसलिए कि सारे कलाकार सेट पर ही सोते थे. वहीं 24-24 घंटे काम करते थे. अब जब वो सो रहे होते थे शूटिंग तब भी चल रही होती थी.  दूसरे कलाकार शूटिंग कर रहे होते थे. इसलिए शूटिंग की तैयारियों के बीच जो कास्टिंग डायरेक्टर हैं वो बोला करते थे कि भई चार राक्षस भेजो..चार बंदर भेजो.और यही सब इन्हें नींद में सुनाई देता था.

स्मिता पाटेल के साथ किया था डेब्यू

सुनील लहरी मध्य प्रदेश के दामोह से हैं. भोपाल से उन्होंने स्कूलिंग की और उसके बाद मुंबई आ गए. विल्सन कॉलेज से ग्रैजुएशन की. उसके बाद मन में था कि एक्टिंग ही करनी है तो फिल्मों में शुरआत की. 'नक्सलवादी' उनकी पहली फिल्म थी, इसमें वो स्मिता पाटिल के साथ नजर आए थे. उसके बाद सीरियल भी मिले. विक्रम बेताल में उन्होंने काम करना शुरू किया जो रामानंद सागर का ही सीरियल था. उसके बाद उन्हें लक्ष्मण का किरदार मिला रामायण में और लक्ष्मण के किरदार से तो जैसे वो पूरी दुनिया के लिए लक्ष्मण ही बन गए.

शूटिंग करते समय शरीर पर हो जाते थे घाव

सुनील लहरी ने एक बार अपने एक इंटरव्यू में रामायण की शूटिंग से जुड़ा एक किस्सा बताया था. जब केवट श्रीराम..माता सीता और लक्ष्मण को गंगा पार करवाते हैं. उस समय वहां बहुत गर्मी थी. बार बार रीटेक हो रहे थे. गर्मी की वजह से जो कलाकार हैं उनके शरीर पर फोड़े हो गए और सुनील लहरी का कहना है कि इसी स्थिति में वो लोग शूटिंग किया करते थे और अपने जो घाव हैं उन्हें मेकअप से छिपाया करते थे.

सुनील लहरी ने रामायण की शूटिंग के दौरान का एक किस्सा ये भी बताया था कि उस वक्त गर्मी बहुत थी तो एक एक कलाकार 50-50 गिलास पानी पी जाता था और आसपास कोई टॉयलेट भी नहीं था.इतना पानी पीने के बावजूद भी वो लोग वॉशरूम नहीं जा पाते थे.उसी हालात में वो लोग शूटिंग किया करते थे तो सोचिए किस मुश्किल हालात में रामायण की शूटिंग हुई थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

286 करोड़ के पार 'दृश्यम 3', जानें अजय देवगन की फिल्म का सैटरडे कलेक्शन
286 करोड़ के पार 'दृश्यम 3', जानें अजय देवगन की फिल्म का सैटरडे कलेक्शन
39 साल बाद ‘मिस्टर इंडिया’ वाले लुक में दिखे अनिल कपूर, बोले- 'चोर बाजार से खरीदी थी जैकेट'
39 साल बाद ‘मिस्टर इंडिया’ वाले लुक में दिखे अनिल कपूर, बोले- 'चोर बाजार से खरीदी थी जैकेट'
विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस: दीपिका से हनी सिंह तक, इन 5 सितारों ने खुलकर की मेंटल हेल्थ पर बात
विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस: दीपिका से हनी सिंह तक, इन 5 सितारों ने खुलकर की मेंटल हेल्थ पर बात
CJP protest live updates: अनुराग कश्यप से प्रकाश राज तक, CJP प्रोटेस्ट के बीच बॉलीवुड के दिग्गजों का सरकार पर तीखा हमला
CJP प्रोटेस्ट के बीच बॉलीवुड के दिग्गजों का सरकार पर तीखा हमला, कहा- आवाज को अरेस्ट नहीं कर सकते

वीडियोज

'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण
प्रदर्शन के बीच पुलिस एक्शन! दिल्ली में अब तक क्या हुआ?
प्रदर्शन के दौरान कई जवान घायल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
बिहार में 5 IPS समेत 6 अधिकारियों का तबादला, रत्न संजय को मिली कानून व्यवस्था की कमान
बिहार में 5 IPS समेत 6 अधिकारियों का तबादला, रत्न संजय को मिली कानून व्यवस्था की कमान
124-6 से 390 रनों तक पहुंच गया ऑस्ट्रेलिया, मैट रेनशॉ ने करवाई ऐतिहासिक वापसी
124-6 से 390 रनों तक पहुंच गया ऑस्ट्रेलिया, मैट रेनशॉ ने करवाई ऐतिहासिक वापसी
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'तमिल संस्कृति पर हमला नहीं होने देंगे', परिसीमन को लेकर मोदी सरकार पर भड़के राहुल गांधी
'तमिल संस्कृति पर हमला नहीं होने देंगे', परिसीमन को लेकर मोदी सरकार पर भड़के राहुल गांधी
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
BMW से Ducati तक, भारत की 5 Premium Bikes पर डालें नजर
BMW से Ducati तक, भारत की 5 Premium Bikes पर डालें नजर
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
Embed widget