एक्सप्लोरर

Jab We Met के लिए करीना नहीं सलमान खान की इस एक्ट्रेस को किया गया था साइन, फिर इस तरह से हुईं रिप्लेस

Jab We Met: करीना कपूर और शाहिद कपूर की जब वी मेट सुपरहिट साबित हुई थी. पर क्या आपको पता है इस फिल्म के लिए करीना से पहले किसी और एक्ट्रेस को साइन किया गया था.

Jab We Met Actress: इम्तिाज अली की फिल्म जब वी मेट सुपरहिट साबित हुई थी. इस फिल्म में शाहिद कपूर और करीना कपूर की जोड़ी को बहुत पसंद किया गया था. फिल्म में करीना के चुलबुले अंदाज की बहुत तारीफ होती है. मगर करीना से पहले किसी और एक्ट्रेस को इस फिल्म के लिए साइन किया गया था. इस बारे में खुद उस एक्ट्रेस ने खुलासा किया था. ये एक्ट्रेस कोई और नहीं बल्कि सलमान खान की तेरे नाम की निर्जरा थीं.

सलमान खान की हिट फिल्म 'तेरे नाम' में निर्जरा का किरदार निभाने वाली भूमिका चावला ने एक बार 'जब वी मेट' और 'मुन्ना भाई एमबीबीएस' फिल्मों में अपने रिप्लेस्टमेंट का खुलासा किया था आरजे सिद्धार्थ कन्नन के साथ एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने बताया कि उन्हें केवल एक बार निराशा महसूस हुई, जब करीना कपूर ने इम्तियाज अली की फिल्म 'जब वी मेट' में उनकी जगह ले ली.

मुन्नाभाई एमबीबीएस में भी हुई थीं रिप्लेस

भूमिका ने यह भी बताया था कि संजय दत्त की फिल्म 'मुन्ना भाई एमबीबीएस' में उनकी जगह ग्रेसी सिंह को लिया गया था. भूमिका ने कहा था, 'मुझे केवल एक बार बुरा लगा, जब मैंने 'जब वी मेट' साइन की, लेकिन काम नहीं कर पाई. तब मेरे साथ बॉबी देओल को पेयर किया गया था और फिल्म को ट्रेन नाम दिया गया था. फिर, शाहिद कपूर और मैं, फिर शाहिद और आयशा और इसके बाद शाहिद और करीना कपूर को कास्ट किया गया. इस तरह से चीजें हुईं, लेकिन कोई बात नहीं. मुझे सिर्फ एक बार बुरा लगा और फिर कभी नहीं, क्योंकि मैं आगे बढ़ गई थी. मैं इसके बारे में ज्यादा नहीं सोचती.'

उन्होंने कहा था- 'मैंने मुन्ना भाई एमबीबीएस के लिए साइन अप किया था. लेकिन ऐसा नहीं हुआ फिर मणि सर के साथ कन्नथिल मुथमित्तल में भी काम नहीं कर पाई.' उन्होंने राजकुमार हिरानी के साथ हुई बातचीत का ब्योरा भी साझा किया, जिसमें हिरानी ने उन्हें आश्वस्त किया था कि उनका रिप्लेसमेंट उनकी किसी गलती के कारण नहीं हुआ है.

उन्होंने बताया कि एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में इस तरह के फैसले आम बात हैं और अक्सर ये फैसले कई कारणों से लिए जाते हैं, जो एक्टर्स के कंट्रोल से बाहर होते हैं.

भूमिका को हिंदी, तेलुगु, तमिल और मलयालम सिनेमा सहित कई फिल्म इंडस्ट्री में उनके काम के लिए जाना जाता है. उन्होंने 'तेरे नाम' में अपनी एक्टिंग से सभी को फैन बना लिया था.

ये भी पढ़ें: अजय देवगन के घर में कौन है 'असली सिंघम'? फैन के सवाल पर एक्टर ने दिया मजेदार जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Box office: 'वेलकम टू द जंगल' का वर्ल्डवाइड सफर हुआ खत्म, जानें- अक्षय की फिल्म की लाइफटाइम कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का वर्ल्डवाइड सफर हुआ खत्म, जानें- अक्षय की फिल्म की लाइफटाइम कमाई
असम बाढ़ में फंसी आदिल हुसैन की भांजियां, बोले- हर साल बिगड़ रहे हैं हालात
असम बाढ़ में फंसी आदिल हुसैन की भांजियां, बोले- हर साल बिगड़ रहे हैं हालात
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
Ayesha Jhulka Birthday: 21 साल बड़े नाना पाटेकर संग जुड़ा नाम, अक्षय कुमार के साथ भी उड़े अफेयर के चर्चे, जानें अब कहां हैं आयशा जुल्का?
नाना पाटेकर संग जुड़ा नाम, अक्षय संग भी उड़े अफेयर के चर्चे, अब कहां हैं आयशा जुल्का?

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
करूर भगदड़: मद्रास हाई कोर्ट के फैसले को आज SC में चुनौती देगी विजय सरकार
करूर भगदड़: मद्रास हाई कोर्ट के फैसले को आज SC में चुनौती देगी विजय सरकार
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्टर्स की निगरानी गैर-कानूनी थी या नहीं? HC करेगा फैसला
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्टर्स की निगरानी गैर-कानूनी थी या नहीं? HC करेगा फैसला
यूपी-दिल्ली से हरियाणा-पंजाब के लिए IMD का अलर्ट, कहां कब होगी बारिश?
यूपी-दिल्ली से हरियाणा-पंजाब के लिए IMD का अलर्ट, कहां कब होगी बारिश?
पहले TEST में PAK टीम की शानदार वापसी, मुश्किल में वेस्टइंडीज
पहले TEST में PAK टीम की शानदार वापसी, मुश्किल में वेस्टइंडीज
Box office: 'वेलकम टू द जंगल' का वर्ल्डवाइड सफर हुआ खत्म, जानें- अक्षय की फिल्म की लाइफटाइम कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का वर्ल्डवाइड सफर हुआ खत्म, जानें- अक्षय की फिल्म की लाइफटाइम कमाई
Explained: क्या देश में अब विपक्ष नहीं, सरकार को देंगे चुनौती Gen Z?
क्या देश में अब विपक्ष नहीं, सरकार को देंगे चुनौती Gen Z?
'ईरान की मदद कर रहा रूस', जेलेंस्की के दावे पर ट्रंप का जवाब- मैं पुतिन से...
'ईरान की मदद कर रहा रूस', जेलेंस्की के दावे पर ट्रंप का जवाब- मैं पुतिन से...
पहली बार अपनी BMW में बैठ भावुक हुई मां, बेटे ने सच किया सपना- वीडियो वायरल
पहली बार अपनी BMW में बैठ भावुक हुई मां, बेटे ने सच किया सपना
Embed widget