एक्सप्लोरर

अनिल कपूर की वजह से 'परिंदा' से रिप्लेस हुए थे नाना पाटेकर, एक्टर ने किया खुलासा

Parinda: अनिल कपूर की फिल्म परिंदा बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी. इस फिल्म के सेट पर अनिल कपूर नाना पाटेकर की खूब बुली करते थे.

Parinda: दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने खुलासा किया है कि अनिल कपूर की वजह से वह फिल्म 'परिंदा' से रिप्लेस हुए थे. इसके साथ ही उन्होंने और भी कई खुलासे किए हैं. अनिल कपूर के साथ हाल ही में नाना पाटेकर ने खुलकर बात की. साल 1989 में आई विधु विनोद चोपड़ा के डायरेक्शन में बनीं फिल्म में जैकी श्रॉफ द्वारा रिप्लेस किए जाने के बारे में उन्होंने बात की. पाटेकर ने बताया कि यह बदलाव भी अनिल कपूर की वजह से हुआ था.

सेट पर नाना पाटेकर को किया परेशान

नाना पाटेकर ने कहा, " 'परिंदा' के दौरान आपने मुझे बहुत परेशान किया. मैं आपको बता दूं, मैं फिल्म में भाई की भूमिका निभाने वाला था. हमने रिहर्सल भी कर ली थी. मुझे हटाकर जैकी को फिल्म में अनिल की वजह से लिया गया था."

उन्होंने आगे कहा, "हालांकि, मैं उनका शुक्रिया अदा करना चाहूंगा, क्योंकि उन्होंने जैकी पर जोर नहीं दिया होता, तो मुझे ‘अन्ना’ की भूमिका नहीं मिलती."

अनिल ने कहा, "मैं गलत हो सकता हूं, लेकिन मुझे लगा कि ‘परिंदा’ में मेरे भाई की भूमिका के लिए जैकी सबसे अच्छा विकल्प होंगे." उन्होंने कहा कि यह पर्सनल नहीं था, उन्होंने बस निर्देशक को एक सुझाव दिया था, आखिरी फैसला निर्देशक का ही था.

इस पर नाना ने कहा, "लेकिन आप स्टार थे, बेशक वह आपकी बात सुनते. हालांकि, जैकी ने फिल्म में अच्छा काम किया. उन्होंने अपनी परफॉर्मेंस के लिए फिल्मफेयर पुरस्कार भी जीता."

‘परिंदा’ में अनिल कपूर के साथ लीड रोल में जैकी श्रॉफ और माधुरी दीक्षित थीं. फिल्म ने दो नेशनल अवॉर्ड के साथ कई पुरस्कार अपने नाम किया था.

'मिस्टर इंडिया' अभिनेता अनिल कपूर ने 'हम पांच' को लेकर भी बात की. उन्होंने कहा, "मैं फिल्म ‘हम पांच’ में कास्टिंग डायरेक्टर था और इस दौरान मैंने कई तरह के अजीबोगरीब काम किए. दरअसल, मैं प्रोडक्शन में था, कास्टिंग में था और सितारों को भी सेट पर ले जाता था.

कपूर ने मजेदार अंदाज में बताया, "फिल्म के लिए मैं नसीरुद्दीन शाह का पीछा करता था. मैंने यह सब किया है. ‘हम पांच’ की कास्टिंग में मेरी बहुत बड़ी भूमिका थी."

ये भी पढ़ें: 'इशकजादे' में परिणीति चोपड़ा की कास्टिंग से खुश नहीं थे अर्जुन कपूर, बोले-मुझे वो इरिटेटिंग लगती थी'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Batwara 1947 Vs Awarapan 2: सनी की 'बंटवारा 1947' या इमरान हाशमी की 'आवारापन 2', पहले दिन कौन सी फिल्म मारेगी बाजी?
सनी की 'बंटवारा 1947' या इमरान हाशमी की 'आवारापन 2', पहले दिन कौन मारेगी बाजी?
Spider Man Box Office: 'स्पाइडर मैन' ने 9वें दिन तोड़ा सनी की 'बॉर्डर 2' का रिकॉर्ड, क्या 'धुरंधर 2' को दे पाएगी मात?
'स्पाइडर मैन' ने 9वें दिन तोड़ा सनी की 'बॉर्डर 2' का रिकॉर्ड, क्या 'धुरंधर 2' को दे पाएगी मात?
9 साल छोटे क्रिकेटर यशस्वी जयसवाल को डेट करने के रूमर्स पर मृणाल ठाकुर ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- 'ब्रो रिलैक्स...'
24 साल के क्रिकेटर यशस्वी को डेट करने के रूमर्स पर मृणाल ठाकुर ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- 'ब्रो रिलैक्स...'
अविका गोर के बाद अब स्वरा भास्कर को भी हुआ डेंगू, अस्पताल में भर्ती हैं एक्ट्रेस, तस्वीर शेयर कर दिया हेल्थ अपडेट
अविका गोर के बाद अब स्वरा भास्कर को भी हुआ डेंगू, अस्पताल में भर्ती हैं एक्ट्रेस

वीडियोज

Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा
Bigg Boss 20 का बड़ा Twist! Salman Khan के ‘Karan Arjun’ Hint से खुला Two Lives का राज
Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?
अब टीम इंडिया में कौन लेगा साई सुदर्शन की जगह? रिप्लेसमेंट के 3 सबसे बड़े दावेदार
अब टीम इंडिया में कौन लेगा साई सुदर्शन की जगह? रिप्लेसमेंट के 3 सबसे बड़े दावेदार
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
Video: सांप ने खंभे पर चढ़ किया मेंढ़क का शिकार, दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल
सांप ने खंभे पर चढ़ किया मेंढ़क का शिकार, दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
Embed widget