एक्सप्लोरर

जब Cannes में ऐश्वर्या संग वॉक करने पर अभिषेक बच्चन को पड़े थे ताने, अभिनेता ने सुनाई थी आपबीती

क्या आप जानते हैं कि एक वक्त ऐसा भी था, जब ऐश्वर्या के साथ वॉक करने पर अभिषेक को ताने सुनने पड़े थे? अगर नहीं तो आज हम उसी किस्से का जिक्र करेंगे.

ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की जोड़ी बॉलीवुड के पावर कपल्स में गिनी जाती है. साल 2007 में दोनों एक-दूसरे के साथ शादी के बंधन में बंधे और उनकी मोहब्बत दिनों दिन परवान चढ़ रही है. हालांकि, एक किस्सा ऐसा भी है, जब ऐश्वर्या के साथ वॉक करने पर अभिषेक बच्चन को ताने सुनने पड़े थे. यह किस्सा अभिनेता ने खुद एक इंटरव्यू में बयां किया था.

जब अभिषेक ने सुनाया 2007 का किस्सा

जानकारी के मुताबिक, अभिषेक बच्चन ने 2012 के दौरान फिल्मफेयर को एक इंटरव्यू दिया था, जिसमें उन्होंने 2007 के कान फेस्टिवल का किस्सा सुनाया था. दरअसल, 2007 में ही दोनों की शादी हुई थी. उसके कुछ महीने बाद ही उन्होंने कान फिल्म फेस्टिवल में शिरकत की थी, जहां अभिषेक बच्चन ऐश्वर्या राय के साथ रेड कार्पेट पर वॉक करते दिखाई दिए थे. उस दौरान ऐश्वर्या के साथ वॉक करने को लेकर अभिषेक को ताने सुनने पड़े थे.

पत्नी के साथ को लेकर दिया यह जवाब

बता दें कि साल 2012 में जब अभिषेक ने एक इंटरव्यू दिया तो उनसे ऐश्वर्या को लेकर सवाल पूछा गया. यह सवाल था, क्या उन्होंने 'कभी पत्नी ऐश्वर्या राय पर बंदिशें लगाईं?' इस पर अभिषेक बच्चन ने कहा था कि यह सिर्फ वही शख्स कर सकता है, जो असुरक्षित महसूस करता हो या फिर उसे अपनी पत्नी पर भरोसा न हो. इसके बाद अभिषेक ने बताया, 'कैसे उनसे अक्सर पूछा जाता था कि कान में अपनी पत्नी के साथ रेड कार्पेट पर चलना कैसा लगता है?' अभिषेक ने साफ तौर पर कहा था कि उन्हें 'यह रवैया अराजकवादी' लगता है.

अभिषेक ने खुद दागा था यह सवाल

इंटरव्यू के दौरान अभिषेक बच्चन ने यह भी पूछा कि जब ऐश्वर्या उनके सभी इवेंट में शामिल हो सकती हैं तो क्या वह अपनी पत्नी को सपोर्ट करने के लिए उनके साथ नहीं जा सकते? अभिषेक ने उन लोगों को लताड़ा था, जो यह सोचते थे कि वह पति हैं और उन्हें अपनी पत्नी के पब्लिक इवेंट में शामिल नहीं होना चाहिए था. अभिषेक ने कहा कि जब मेरी फिल्मों के प्रीमियर में ऐश्वर्या मेरे साथ रेड कार्पेट पर चल सकती हैं तो मैं उनके साथ क्यों नहीं जा सकता. यह मेरा कर्तव्य है कि मैं हर कदम पर उन्हें सपोर्ट करूं. दरअसल, 2005 के दौरान ऐश्वर्या पहली बार कान फिल्म फेस्टिवल में शामिल हुईं और यह उपलब्धि हासिल करने वाली पहली भारतीय बनीं. इसके बाद वह हर साल इस हाईप्रोफाइल इवेंट में शरीक होती हैं और कभी-कभी उनके साथ अभिषेक भी नजर आते हैं.

दिल जीत लेगी अभिषेक की यह साफगोई

अभिषेक बच्चन ने 2012 में दिए इंटरव्यू में कहा था, 'अगर कोई शख्स अपनी पत्नी को रोकने की कोशिश करता है तो इसके दो कारण हो सकते हैं. पहला, वह असुरक्षित महसूस करता है और दूसरा वह उस पर भरोसा नहीं करता. मैं ऐसा नहीं हूं और मुझे मेरी पत्नी पर पूरा भरोसा है. मुझे इससे परेशानी क्यों होनी चाहिए? और सिर्फ पत्नी ही क्यों, अगर कोई शख्स अपनी प्रेमिका, मां या किसी लड़की को रोकने की कोशिश करता है तो या तो वह असुरक्षित है या वह उन पर भरोसा नहीं करता है. मुझे इस तरह के संस्कार नहीं मिले हैं. मेरी मां अभिनेत्री रही हैं और वह हमेशा काम करती रहीं.'

ये भी पढ़ें: Kuch Kuch Hota Hai: शाहरुख खान से मिले 'कुछ कुछ होता है' छोटे सरदार जी, देखिए 25 साल में कितना बदला लुक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Awarapan 2 Box Office Day 1: ' सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कमाई करेगी 'आवारापन 2' , बॉक्स ऑफिस पर इमरान हाशमी मचाएंगे गदर
'आवारापन 2' की आंधी में उड़ेगी सनी देओल की फिल्म, 'बंटवारा 1947' से 300% ज्यादा कमाई करेगी
'मैंने कुछ गलत नहीं किया...', वायरल वीडियो पर निकिता रावल ने तोड़ी चुप्पी, रेड कार्पेट पर महिला फैन ने किया था जबरन किस
वायरल वीडियो पर निकिता रावल ने तोड़ी चुप्पी, रेड कार्पेट पर महिला फैन ने किया था जबरन किस
'जब देखो पाकिस्तान के प्रेम में मरे रहते हैं...,' नसीरुद्दीन शाह के बयान पर कंगना रनौत का पलटवार
'जब देखो पाकिस्तान के प्रेम में मरे रहते हैं...,' नसीरुद्दीन शाह के बयान पर कंगना रनौत
'जो लोग खुद को कॉकरोच कहते हैं...', कंगना रनौत ने अपने 'गटर जेनरेशन' बयान पर दी सफाई
'जो लोग खुद को कॉकरोच कहते हैं...', कंगना रनौत ने अपने 'गटर जेनरेशन' बयान पर दी सफाई

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
मेसी ने पिता को खोया, क्रिस्टीयानो रोनाल्डो का छलका दर्द, किया भावुक पोस्ट
मेसी ने पिता को खोया, क्रिस्टीयानो रोनाल्डो का छलका दर्द, किया भावुक पोस्ट
45 साल की उम्र में तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी, पावर स्टार ने यूं किया रिएक्ट
तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
नक्सल प्रभावित इलाके में ड्यूटी, फिर भी नहीं छोड़ा UPSC का सपना, अफसर ने रचा इतिहास
नक्सल प्रभावित इलाके में ड्यूटी, फिर भी नहीं छोड़ा UPSC का सपना, अफसर ने रचा इतिहास
घर में भी उगा सकते हैं कद्दू, बस इन बातों का रखें ध्यान
घर में भी उगा सकते हैं कद्दू, बस इन बातों का रखें ध्यान
Embed widget