एक्सप्लोरर

वेब सीरीज़ 'पंचायत' के अभिनेता रघुवीर यादव बोले- कोरोना के मरीजों को अपराधी न समझें

रघुवीर यादव ने जनता से अपील करते हुए कहा कि उन सभी मिथकों और कलंकों को मिटाना होगा जो कोविड-19 पॉजिटिव होने से जुड़े हैं.

नई दिल्ली: एक तरफ कोविड-19 पॉजिटिव रोगियों को समाजिक सहयोग की बजाए मानसिक तनाव की स्थिति का सामना करना पड़ रहा है. वहीं दूसरी तरफ ऐसे लोगों को मानसिक तनाव से बाहर निकालने के लिए लोग आगे भी आ रहे हैं. इसी कड़ी में  मंगलवार को दिग्गज अभिनेता रघुबीर यादव ने #SochBadloCoronaSeLado नामक एक वीडियो के माध्यम से संदेश जारी किया.

मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञों सहित स्वास्थ्य विशेषज्ञ रोगियों पर इसके दीर्घकालिक मनोवैज्ञानिक प्रभाव पर अपनी चिंता व्यक्त कर रहे हैं. यहां तक कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कई राज्यों के मुख्यमंत्री, एम्स-दिल्ली के निदेशक डॉ रणदीप गुलेरिया ने हाल ही में लोगों से कहा कि वे कोविड-19 रोगियों के साथ-साथ उनके परिवारों को भी गलत नज़र से देखने की बजाय उनके प्रति समर्थन दिखाएं.

इस वीडियो को मुंबई स्थित वातवरण फाउंडेशन, बेंगलुरु स्थित झटका ऑर्गेनाइजेशन और बिहार स्थित सेंटर फॉर एनवायरनमेंट एंड एनर्जी डेवलपमेंट (सीईईडी) ने मिलकर जारी किया है. ये तीनों संस्था आपस में मिलकर देशभर में इस अभियान को चला रहे हैं.

दिग्गज अभिनेता रघुवीर यादव हाल ही में रिलीज हुई वेब सीरीज 'पंचायत' में अपने अभिनय को लेकर एक बार फिर चर्चा में हैं. 70 सेकेंड के इस वीडियो में उन्होंने कहा, "सवाल ये है कि इन लोगों के चेहरे कहां हैं, ये छुपे क्यों हैं, किस बात का डर है इन्हें, सच बात तो ये है आजकल कोविड पॉजिटिव होना किसी जुर्म से कम नहीं है. लोग सोचते हैं कि अगर आप कोविड पॉजिटिव हैं, तो आप एक मुजरिम हैं. ये गलत है. ये सोच बिल्कुल ही गलत है. और इसे हर हाल में रोकना चाहिए. हाथ मत मिलाइए. कोरोना को हराने के लिए सही सोच मिलाइए.

अभिनेता ने जनता से अपील करते हुए कहा कि उन सभी मिथकों और कलंकों को मिटाना होगा जो कोविड-19 पॉजिटिव होने से जुड़े हैं.

इस वीडियो के एक संदेश में लोग कह रहे हैं कि कोविड-19 पॉजिटिव कोई भी हो सकता है. एक डॉक्टर, एक एयर होस्टेस, एक बच्चा या वरिष्ठ नागरिक और रोगी कोई भी हो सकता है. एक हिंदू, मुस्लिम या किसी अन्य धर्म के लोग हो सकते हैं. ऐसे में जरूरी है कि जात-पात, धर्म को छोड़ इस महामारी से लड़ें.

ये भी पढ़ें: COVID-19: ठीक होकर घर लौटीं कनिका कपूर को पुलिस का नोटिस, लापरवाही के लिए दर्ज है केस  अपने गंजेपन को लेकर पारस छाबड़ा का जवाब- 'विग पहनता हूं, लेकिन कोई अफसोस नहीं'
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Saturday Box Office: 'स्पाइडर मैन' 174 करोड़ के पार, जानें-'जना नायकन' से 'द ओडिसी' तक का हाल
'स्पाइडर मैन' 174 करोड़ के पार, जानें-'जना नायकन' से 'द ओडिसी' तक का हाल
Friendship Day 2026: दोस्ती को और खास बना देंगे बॉलीवुड के ये आइकॉनिक गाने, फ्रेंडशिप डे पर जरूर सुनें
दोस्ती को और खास बना देंगे बॉलीवुड के ये आइकॉनिक गाने, फ्रेंडशिप डे पर जरूर सुनें
करियर के पीक पर इस एक्टर ने छोड़ी एक्टिंग, खेती के चक्कर में गंवा दी सारी दौलत
करियर के पीक पर इस एक्टर ने छोड़ी एक्टिंग, खेती के चक्कर में गंवा दी सारी दौलत
जब संजू बाबा जेल में थे...सलमान खान ने निभाई थी ऐसी दोस्ती, जानकर छलक जाएंगे आंसू
जब संजू बाबा जेल में थे...सलमान खान ने निभाई थी ऐसी दोस्ती, जानकर छलक जाएंगे आंसू

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
Embed widget