एक्सप्लोरर

मनमोहन सिंह के बाद अब राहुल को लेकर सोनिया गांधी के ‘पुत्र मोह’ पर बनेगी वेब सीरीज

कांग्रेस पार्टी देश पर सबसे ज्यादा राज करने वाली राजनीतिक पार्टी है. लेकिन बीते कुछ समय से पार्टी का प्रदर्शन बहुत अच्छा नहीं रहा है. इसके पीछे का कारण सोनिया गांधी के पुत्र मोह को बताया जाता है. अब इसी पर जल्द ही एक वेब सीरीज आ रही है.

लंबे समय तक गांधी परिवार के प्रति निष्ठावान रहे पंकज शंकर ने पार्टी के प्रदर्शन में गिरावट के लिए कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व पर निशाना साधा है और वह राहुल गांधी की कथित ‘विफलताओं’ को रेखांकित करने के लिए एक वेब सीरीज का निर्माण कर रहे हैं.

पूर्व पत्रकार पंकज शंकर का कांग्रेस और गांधी परिवार के साथ वर्षों का जुड़ाव रहा है. उन्होंने कहा कि केवल प्रियंका गांधी वाड्रा ही कांग्रेस के भाग्य को बदल सकती हैं लेकिन सोनिया गांधी का ‘पुत्र मोह’ कांग्रेस में उनकी बेटी के उन्नयन में बाधा बन रहा है.

शंकर ने कहा, ‘‘वेब सीरीज निर्माण करना कांग्रेस नेतृत्व को आईना दिखाने का मेरा एक प्रयास है, ताकि मैं उन्हें बताऊं कि वास्तविकता उनकी समझ से बहुत दूर है.’’ शंकर ने हाल के लोकसभा चुनावों में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के लिए मीडिया गतिविधियों के प्रबंधन का काम किया था और वह उनके कार्यक्रमों को लेकर एक व्हाट्सअप ग्रुप भी चलाते हैं.

आयुष्मान खुराना ने किया खुलासा- फिल्म को कैसे मिला 'बाला' नाम!

कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला से जब इसके बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि शंकर ने न तो सोनिया गांधी और न ही प्रियंका गांधी वाड्रा के लिए कभी काम किया है. सुरजेवाला ने कहा कि वह प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ भी नहीं जुड़े रहे हैं और वह उनके कार्यालय में भी नहीं हैं.

प्रवक्ता ने कहा, ‘‘उन्होंने व्यक्तिगत क्षमता में कुछ कहा है. यह देखना होगा कि क्या उन्होंने यह सुर्खियों के लिए किया है, भाजपा सरकार के साथ मिलकर किया है या प्रचार के लिए किया है.’’  शंकर ने कहा कि वह 2004 से 2019 तक कांग्रेस में राहुल गांधी के 15 वर्षों के दौरान की ‘‘कमियों’’ को उजागर करने के लिए 13 कड़ियों वाली एक वेब सीरीज पर काम कर रहे हैं.

शंकर ने रविवार को पीटीआई को बताया कि सीरीज का निर्माण अगले पखवाड़े से शुरू होगा और यह तीन महीने में प्रीमियम वेब चैनलों पर प्रसारित होने के लिए तैयार हो जाएगा. उन्होंने बताया कि इस वेब सीरीज में पेशेवर कलाकार अभिनय करते नजर आएंगे.

पीएम मोदी को धमकी देने वाली पाकिस्तानी कलाकार रबी पीरजादा की एडल्ट तस्वीरें और वीडियो लीक

उन्होंने कहा कि सीरीज को एक ‘बायोपिक’ में तब्दील किया जा सकता है. हालांकि उन्होंने इस संबंध में विस्तार नहीं बताया. शंकर ने कहा, ‘‘वेब सीरीज कांग्रेस से संबंधित सवाल करेगी. इसमें वे बातें और घटनाएं भी शामिल होंगी जिनसे उन लोगों की भूमिका सामने आएगी जिन्होंने पार्टी को इस स्थिति में पहुंचाया है.’’

शंकर ने कहा कि उन्होंने अपनी बात को साबित करने के लिए व्यंग्य और हास्य का सहारा लिया है. उन्होंने कहा, ‘‘अभी तक किसी ने भी गांधी परिवार को आईना नहीं दिखाया है.’’ शंकर ने कहा कि मजबूत विपक्ष समय की मांग है और केवल कांग्रेस ही भाजपा के खिलाफ खड़ी हो सकती है.

उन्होंने अफसोस जताते हुए कहा कि हालांकि ‘‘कांग्रेस में हर किसी का मानना है कि प्रियंका चीजों को बदल सकती हैं लेकिन उन्हें मुख्य भूमिका निभाने से रोका जा रहा है.’’

शंकर ने कहा, ‘‘नेतृत्व की भूमिका प्रियंका गांधी वाड्रा को सौंपी जा सकती थी जिनके पास पार्टी में जान फूंकने और उसे वर्तमान स्थिति से बाहर निकालने के लिए व्यक्तित्व और क्षमता भी है लेकिन राहुल ऐसा होने नहीं दे रहे हैं. सोनिया गांधी का पुत्र मोह एक बड़ी बाधा है.’’

उन्होंने कहा कि कांग्रेस बदलते समय के साथ खुद को बदलने में विफल रही है और वह इसकी ‘‘कीमत चुका रही है.’’ शंकर ने कहा कि एक रचनात्मक व्यक्ति होने के चलते वह पार्टी नेतृत्व तक अपनी बात इसी माध्यम से पहुंचा सकते हैं. सीरीज इस बात पर प्रकाश डालेगी कि कैसे कांग्रेस नेताओं ने आम आदमी की आवाज और पार्टी से सहानुभूति रखने वालों की बातों को ‘‘नजरंदाज’’ किया. शंकर वृत्तचित्र फिल्म निर्माता रहे हैं.

उन्होंने बताया कि यह सीरीज तीन किरदारों के इर्द-गिर्द घूमती है. इसमें राहुल गांधी की एक कट्टर महिला प्रशंसक जिसने उन्हें उनकी कमियों को बताने और सुझाव देने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी है, एक महिला रिपोर्टर जो पार्टी से सहानुभूति रखने वाली भी है तथा एक एक टीवी रिपोर्टर जो प्रमुख घटनाओं का वर्णन करता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

करवाचौथ पर प्रियंका चोपड़ा से हिना खान तक, एक्ट्रेसेस ने लगाई पति के नाम की मेहंदी
करवाचौथ पर प्रियंका चोपड़ा से हिना खान तक, एक्ट्रेसेस ने लगाई पति के नाम की मेहंदी
'मैंने खुद को बहुस कोसा....', 'पेद्दी' में अपने किरदार पर हुई ट्रोलिंग पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
'मैंने खुद को बहुस कोसा....', 'पेद्दी' में अपने किरदार पर हुई ट्रोलिंग पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
9 साल में तीसरी बार अक्षय संग काम करेंगी भूमि पेडनेकर, प्रियदर्शन की फिल्म में हुई एंट्री
प्रियदर्शन की फिल्म में भूमि पेडनेकर की एंट्री, फिर अक्षय कुमार संग बनेगी जोड़ी
'कॉफी विद करण 9': बेटी राहा से क्यों होती है वरुण धवन की लड़ाई? रणबीर कपूर की तारीफ में कही ये बात
आखिर अपनी दो साल की बेटी से क्यों लड़ते हैं वरुण धवन? रणबीर कपूर को देखकर होती है शर्मिंदगी

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
वाराणसी स्नातक MLC सीट की मतगणना सुर्खियों में, हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा, यह है वजह
वाराणसी स्नातक MLC सीट की मतगणना सुर्खियों में, हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा, यह है वजह
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
9 साल में तीसरी बार अक्षय संग काम करेंगी भूमि पेडनेकर, प्रियदर्शन की फिल्म में हुई एंट्री
प्रियदर्शन की फिल्म में भूमि पेडनेकर की एंट्री, फिर अक्षय कुमार संग बनेगी जोड़ी
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
SIR के दौरान 6 राज्यों में 1,600 संदिग्ध विदेशी नागरिकों की पहचान का दावा, जानें पूरा मामला
SIR के दौरान 6 राज्यों में 1,600 संदिग्ध विदेशी नागरिकों की पहचान का दावा, जानें पूरा मामला
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
Small Home Library: कम जगह में घर पर बनाएं मिनी लाइब्रेरी! नोट करें 5 आसान टिप्स
कम जगह में घर पर बनाएं मिनी लाइब्रेरी! नोट करें 5 आसान टिप्स
Embed widget