एक्सप्लोरर

War 2 का टिकट कितने में मिल रहा है? बजट, स्टार कास्ट फीस से लेकर एडवांस बुकिंग तक, देखें सारी डिटेल्स

War 2 Full Details: 'वॉर 2' को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं. फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है. अब हम आपको फिल्म का बजट, स्टार कास्ट फीस से लेकर टिकटों की कीमत तक की जानकारी दे रहे हैं.

ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की फिल्म 'वॉर 2' का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. फिल्म स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज होने के लिए तैयार है. इससे पहले 'वॉर 2' के लिए एडवांस बुकिंग भी शुरू हो गई है और फिल्म के बजट से लेकर स्टार कास्ट की फीस जैसे जानकारियां भी सामने आ गई हैं. किस शहर में 'वॉर 2' का टिकट कितने में मिल रहा है, इसकी भी डिटेल्स रिवील हो गई हैं.

'वॉर 2' एक एक्शन-थ्रिलर फिल्म है जो 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. फिल्म को अयान मुखर्जी ने यशराज फिल्म्स के बैनर तले डायरेक्ट किया है. इस फिल्म से जूनियर एनटीआर बॉलीवुड डेब्यू करने जा रहे हैं.

'वॉर 2' की एडवांस बुकिंग और बॉक्स ऑफिस प्रीडिक्शन

  • 'वॉर 2' की रिलीज से एक हफ्ते पहले ही फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई थी.
  • सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक फर्स्ट डे के लिए फिल्म अब तक करीब 1 लाख 53 हजार टिकट बेचकर 4.95 करोड़ रुपए कमा चुकी है.
  • ब्लॉक सीट्स के साथ ये आंकड़ा 9.47 करोड़ पहुंच गया है.
  • 'वॉर 2' का बॉक्स ऑफिस प्रीडिक्शन बता रहा है कि ऋतिक रोशन की फिल्म पहले दिन बंपर कमाई करने वाली है.
  • ट्रेड एनालिस्ट सुमित कदेल की मानें तो फिल्म भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 50 से 55 करोड़ की ओपनिंग कर सकती है.
  • वहीं वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर फिल्म 90 से 100 करोड़ तक की कमाई कर सकती है.

'वॉर 2' का टिकट कितने में मिल रहा?

  • 'वॉर 2' का टिकट अलग-अलग शहरों और थिएटर्स के हिसाब से कम या ज्यादा है.
  • फिल्म का टिकट कुछ जगहों पर 2,000 रुपए से भी ज्यादा है.
  • मुंबई में मल्टीप्लेक्स में 'वॉर 2' का टिकट 300 रुपए से भी ज्यादा में मिल रहा रहा.
  • कई जगहों पर प्रीमियम सीटों की कीमत 700-800 रुपए के बीच है और अपस्केल वेन्यू की कीमत 1,000 रुपये से ज्यादा है.
  • बीकेसी के जियो वर्ल्ड प्लाजा स्थित मैसन आईनॉक्स में प्राइम रिक्लाइनर सीटों के लिए 2,620 रुपए चुकाने होंगे.
  • वहीं नॉर्मल रिक्लाइनर (ईवनिंग शो) के लिए टिकट की कीमत 2,520 रुपए है.

'वॉर 2' का बजट और स्टार कास्ट फीस
बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक 'वॉर 2' का बजट 400 करोड़ रुपए है. फिल्म में ऋतिक रोशन, जूनियर एनटीआर और कियारा आडवाणी लीड रोल में नजर आएंगे. 'वॉर 2' के लिए ऋतिक रोशन ने 48 करोड़ और जूनियर एनटीआर ने 60 करोड़ रुपए की फीस वसूल की है. वहीं कियारा ने 15 करोड़ रुपए चार्ज किए हैं.
दरख्शां मुमताज उन आवाज़ों में से एक हैं, जो एंटरटेनमेंट की दुनिया को न सिर्फ सुनती हैं, बल्कि उसे समझती हैं और दर्शकों तक असरदार तरीके से पहुंचाती भी हैं. ABP न्यूज़ की एंटरटेनमेंट डेस्क पर एक पत्रकार के तौर पर ये सिनेमा की चमक-दमक से आगे जाकर उसकी गहराइयों में झांकती हैं. खासतौर पर बॉक्स ऑफिस ट्रेंड्स और फ़िल्म इंडस्ट्री की पर्सेप्शन बिल्डिंग में उनकी गहरी पकड़ है. जामिया मिल्लिया इस्लामिया से ग्रेजुएशन और फिर पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद इन्होंने मीडिया को सिर्फ एक प्रोफेशन नहीं, बल्कि अपना पैशन बना लिया. कैमरा उनकी ताक़त है और कॉन्फिडेंस उनकी पहचान. इनका मानना है कि मेहनत कभी ट्रेंड से बाहर नहीं जाती, और ये हर दिन इसी सोच के साथ काम करती हैं. ये हिंदी में लिखती हैं, लेकिन अंग्रेज़ी, उर्दू और भोजपुरी भाषा पर भी अच्छी पकड़ रखती हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

The Odyssey BO Day 2 Live Updates: दूसरे दिन भी ‘द ओडिसी' ने उड़ाया गर्दा, 40 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म
Live Updates: दूसरे दिन भी ‘द ओडिसी' ने उड़ाया गर्दा, 40 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म
Tushar Hiranandani Wins Film Reward: 'श्रीकांत' के डायरेक्टर तुषार हीरानंदानी बोले- नेशनल अवॉर्ड मिलना किसी बड़ी जीत से कम नहीं
'श्रीकांत' के डायरेक्टर तुषार हीरानंदानी बोले- नेशनल अवॉर्ड मिलना किसी बड़ी जीत से कम नहीं
'उनके पास और कोई काम नहीं है?' क्या बुरे वक्त में सलमान खान ने दिया था ईवा ग्रोवर का साथ? एक्ट्रेस ने खोला राज
क्या बुरे वक्त में सलमान खान ने दिया था ईवा ग्रोवर का साथ? एक्ट्रेस ने खोला राज
'बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर' का नेशनल अवॉर्ड जीतने पर बोले रणदीप, अक्षय ने आनंद एल राय के लिए जताई खुशी
'बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर' का नेशनल अवॉर्ड जीतने पर बोले रणदीप, अक्षय ने आनंद एल राय के लिए जताई खुशी

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
Body Coffee Cafe Viral Video : जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
Embed widget