एक्सप्लोरर

War 2 Box Office Collection Day 14: 'वॉर 2' की चपेट में आई शाहरुख खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म, देखें दो हफ्तों का कलेक्शन

War 2 Box Office Collection Day 14: 'वॉर 2' बॉक्स ऑफिस पर स्लो कलेक्शन करके भी रिकॉर्ड तोड़ रही है. 14 दिन के कलेक्शन के साथ ऋतिक रोशन की फिल्म ने 'चेन्नई एक्सप्रेस' को पछाड़ दिया है.

ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की फिल्म 'वॉर 2' बॉक्स ऑफिस पर स्लो कलेक्शन कर रही है. लेकिन धीरे-धीरे कमाकर भी फिल्म सुपरस्टार्स की ब्लॉकबस्टर फिल्मों के रिकॉर्ड चकनाचूर कर रही है. 14 अगस्त को रिलीज हुई फिल्म 'वॉर 2' को अब पर्दे पर आए दो हफ्ते हो गए हैं. 14वें दिन के कलेक्शन के साथ ऋतिक रोशन की फिल्म ने शाहरुख खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म का रिकॉर्ड तोड़ दिया है.

  • 'वॉर 2' ने पहले हफ्ते घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 204.25 करोड़ रुपए का बिजनेस किया था.
  • फिल्म का बजट 400 करोड़ रुपए है और फिल्म ने पहले हफ्ते ही अपना आधा बजट वसूल कर लिया था. 
  • हालांकि दूसरे हफ्ते 'वॉर 2' की रफ्तार बॉक्स ऑफिस पर थमने लगी और फिल्म 50 करोड़ भी नहीं कमा पाई.
  • सैकनिल्क की मानें तो 'वॉर 2' ने 9वें दिन 4 करोड़, 10वें दिन 6.85 करोड़ और 11वें दिन 7.25 करोड़ रुपए कमाए.
  • फिल्म 12वें दिन 2.15 करोड़ और 13वें दिन 2.75 करोड़ रुपए का कलेक्शन ही कर पाई.
 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Yash Raj Films (@yrf)

'वॉर 2' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 14

  • ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की 'वॉर 2' के 14वें दिन का शुरुआती कलेक्शन सामने आ गया है.
  • रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने अब तक (शाम 11 बजे तक) 2.50 करोड़ रुपए कमा लिए हैं.
  • इसी के साथ 'वॉर 2' ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर कुल 229.75 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है. 

'वॉर 2' ने 'चेन्नई एक्सप्रेस' को पछाड़ा

  • 'वॉर 2' ने दो हफ्तों के कलेक्शन के साथ शाहरुख खान की 'चेन्नई एक्सप्रेस' के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है.
  • 2013 में रिलीज हुई इस कॉमेडी-एक्शन ब्लॉकबस्टर फिल्म ने भारत में कुल 227.13 करोड़ रुपए का कारोबार किया था.
  • फिल्म में शाहरुख खान के साथ दीपिका पादुकोण बतौर लीड एक्ट्रेस दिखाई दी थीं.

'वॉर 2' को नहीं मिला दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स!
अयान मुखर्जी के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'वॉर 2' एक एक्शन फिल्म है. ये साल 2025 की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक रही. हालांकि रिलीज के बाद फिल्म को दर्शकों का मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला. बॉक्स ऑफिस पर वॉर 2 का सामना रजनीकांत की 'कुली' से हुआ, क्लैश की वजह से भी फिल्म को काफी नुकसान हुआ.

दरख्शां मुमताज उन आवाज़ों में से एक हैं, जो एंटरटेनमेंट की दुनिया को न सिर्फ सुनती हैं, बल्कि उसे समझती हैं और दर्शकों तक असरदार तरीके से पहुंचाती भी हैं. ABP न्यूज़ की एंटरटेनमेंट डेस्क पर एक पत्रकार के तौर पर ये सिनेमा की चमक-दमक से आगे जाकर उसकी गहराइयों में झांकती हैं. खासतौर पर बॉक्स ऑफिस ट्रेंड्स और फ़िल्म इंडस्ट्री की पर्सेप्शन बिल्डिंग में उनकी गहरी पकड़ है. जामिया मिल्लिया इस्लामिया से ग्रेजुएशन और फिर पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद इन्होंने मीडिया को सिर्फ एक प्रोफेशन नहीं, बल्कि अपना पैशन बना लिया. कैमरा उनकी ताक़त है और कॉन्फिडेंस उनकी पहचान. इनका मानना है कि मेहनत कभी ट्रेंड से बाहर नहीं जाती, और ये हर दिन इसी सोच के साथ काम करती हैं. ये हिंदी में लिखती हैं, लेकिन अंग्रेज़ी, उर्दू और भोजपुरी भाषा पर भी अच्छी पकड़ रखती हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'तुम डांस में बिल्कुल जीरो हो', कटरीना कैफ को किसने मारा था ताना?
'तुम डांस में बिल्कुल जीरो हो', कटरीना कैफ को किसने मारा था ताना?
'मिर्जापुर द मूवी' 200 करोड़ के पार, 'आवारापन 2' को पछाड़ बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
'मिर्जापुर द मूवी' 200 करोड़ के पार, 'आवारापन 2' को पछाड़ बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
'हैवान' पर भारी पड़ रही 'मिर्जापुर द मूवी'? जानें 10 बजे तक किसने कितना किया कलेक्शन
'हैवान' पर भारी पड़ रही 'मिर्जापुर द मूवी'? जानें 10 बजे तक किसने कितना किया कलेक्शन
Box Office: 10 बजे तक 2 करोड़ के पार हुई 'हैवान', मिर्जापुर ने अक्षय-सैफ की फिल्म का पहले दिन ही खेल खराब किया
10 बजे तक 2 करोड़ के पार हुई 'हैवान', 'मिर्जापुर' ने किया खेल खराब

वीडियोज

Bharat ki Baat with Pratima Mishra: Mukhtar 9/11 का असली मास्टर माइंड !।
Bharat Ki Baat : दिल्ली में BRICS 'टीम'...ट्रंप का बिगड़ा सीन! | BRICS Summit 2026 | Breaking
UP Freebies Scheme | UP Election 2027: UP फ्री बीज पर विश्लेषको का सटीक विश्लेषण! | BJP | ABP News
BRICS Summit 2026 Update: Putin और PM Modi के संबोधन से लेकर, समिट की हर तस्वीर| PM Modi | Russia
BRICS Summit 2026: PM Modi और Putin की हो गई सबसे बड़ी डील ? | India Russia Relations

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हूतियों से घबराया सऊदी अरब, क्राउन प्रिंस सलमान ने मांगी ट्रंप से मदद
हूतियों से घबराया सऊदी अरब, क्राउन प्रिंस सलमान ने मांगी ट्रंप से मदद
कांग्रेस में होगी कैप्टन की वापसी? रंघावा बोले, 'अगर आएंगे तो...'
कांग्रेस में होगी कैप्टन की वापसी? रंघावा बोले, 'अगर आएंगे तो...'
ईशान किशन की चोट से बढ़ी टीम इंडिया की टेंशन, बीच में छोड़ना पड़ा अभ्यास
ईशान किशन की चोट से बढ़ी टीम इंडिया की टेंशन, बीच में छोड़ना पड़ा अभ्यास
रोहित रॉय का विवादित बयान, टीवी को बताया 'डस्टबिन मीडियम'
रोहित रॉय का विवादित बयान, टीवी को बताया 'डस्टबिन मीडियम'
पश्चिमी एशिया तनाव पर पेजेश्कियान से बोले PM मोदी - 'भारत...'
पश्चिमी एशिया तनाव पर पेजेश्कियान से बोले PM मोदी - 'भारत...'
नई दिल्ली में रूस-चीन समेत BRICS देशों का जमघट; US-पाक मीडिया ने क्या कहा?
नई दिल्ली में रूस-चीन समेत BRICS देशों का जमघट; US-पाक मीडिया ने क्या कहा?
Monsoon Home Tips: बरसात में बढ़ गया है मक्खी-चींटी का आतंक? पोंछे में मिलाएं 1 चीज
बरसात में बढ़ गया है मक्खी-चींटी का आतंक? पोंछे में मिलाएं 1 चीज
'हैवान' पर भारी पड़ रही 'मिर्जापुर द मूवी'? जानें 10 बजे तक किसने कितना किया कलेक्शन
'हैवान' पर भारी पड़ रही 'मिर्जापुर द मूवी'? जानें 10 बजे तक किसने कितना किया कलेक्शन
Embed widget