एक्सप्लोरर

वेंटिलेटर ना मिलने से Pandit Rajan Mishra की मौत, भड़के विशाल भारद्वाज ने कह दी ये बड़ी बात

बॉलीवुड फिल्ममेकर विशाल भारद्वाज ने देश के प्रसिद्ध शास्त्रीय संगीतकार पंडित राजन मिश्र के निधन पर दुख जताया है. इसके साथ ही उन्होंने सवाल उठाया कि सिस्टम की वजह से उन्हें सही समय पर एक वेंटीलेटर बेड मुहैया नहीं हो पाया.

कोरोना वायरस संक्रमण आम जनता से लेकर नेता, खिलाड़ी और मनोरंजन जगत की  हस्तियों पर भी भारी पड़ने लगा है. पिछले हफ्ते कोरोना संक्रमण के चलते बॉलीवुड के पॉपुलर म्यूजिक कंपोजर श्रवण राठौड़ का निधन हुआ था. अब बीते रविवार को संगीत की दुनिया ने पंडित राजन मिश्र को खो दिया.  उनका निधन दिल्ली में हुआ.

राजन और साजन मिश्र की जोड़ी के क्लासिकल सिंगर पंडित राजन मिश्र कोरोना वायरस से संक्रमित थे और पिछले कई दिनों से दिल्ली के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती थे. वह 70 साल के थे. कहा जा रहा है कि उन्हें सही वक्त पर किसी अस्पताल में बेड या वेंटीलेटर की व्यवस्था नहीं हो पाई. फिल्ममेकर विशाल भारद्वाज ने भी इसकी आलोचना की है. 

निधन पर नहीं हो रहा विश्वास
फिल्ममेकर  विशाल भारद्वाज ने थोड़ी देर पहले ट्विटर के जरिए दुख व्यक्त किया है और पंडित राजन मिश्र के लिए वेंटीलेटर सही समय पर उपलब्ध नहीं होने पर सिस्टम पर निशाना साधा और सवाल उठाया है. उन्होंने लिखा,"मैं अब भी विश्वास नहीं कर पा रहा हूं कि पंडित राजन मिश्र नहीं रहे..."

यहां देखिए विशाल भारद्वाज का ट्वीट-

देख रहे हैं नेशनल हॉरर मूवी
विशाल भारद्वाज ने आगे लिखा,"मैं कैसे इस तथ्य को मान लूं कि उनके लिए एक वेंटिलेटर बेड भी उपलब्ध नहीं करा सके. उनकी आत्मा को शांति मिले." उन्होंने देश में फैल रही कोरोना वायरस महामारी से होने वाली मौतों की किसी डरावनी फिल्म से भी तुलना की है. उन्होंने लिखा,"ये एक नेशनल हॉरर मूवी है जिसे हम सभी लोग लाइव देख रहे हैं."

लता मंगेश्कर ने जताया दुख

पंडित राजन मिश्र के निधन पर लता मंगेशकर ने भी दुख जताया है. उन्होंने ट्विटर पर लिखा,"मुझे अभी पता चला कि बहुत गुणी शास्त्रीय गायक पद्म भूषण संगीत नाटक अकदामी पुरस्कार से सम्मानित पंडित राजन मिश्र जी का निधन हुआ है. ये सुनके मुझे बहुत दुख हुआ. ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें. मेरी संवेदनाएं उनके परिवार के साथ हैं."

यहां देखिए लता मंगेशकर का ट्वीट-

ये भी पढ़ें-

सुशांत सिंह राजपूत को याद कर रही हैं बहन श्वेता सिंह, शेयर किया ये इमोशनल पोस्ट

17 साल की उम्र में पिता बन गया था ये स्टार, अब कही ये बड़ी बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Awarapan 2 Box Office Day 1: ' सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कमाई करेगी 'आवारापन 2' , बॉक्स ऑफिस पर इमरान हाशमी मचाएंगे गदर
'आवारापन 2' की आंधी में उड़ेगी सनी देओल की फिल्म, 'बंटवारा 1947' से 300% ज्यादा कमाई करेगी
'मैंने कुछ गलत नहीं किया...', वायरल वीडियो पर निकिता रावल ने तोड़ी चुप्पी, रेड कार्पेट पर महिला फैन ने किया था जबरन किस
वायरल वीडियो पर निकिता रावल ने तोड़ी चुप्पी, रेड कार्पेट पर महिला फैन ने किया था जबरन किस
'जब देखो पाकिस्तान के प्रेम में मरे रहते हैं...,' नसीरुद्दीन शाह के बयान पर कंगना रनौत का पलटवार
'जब देखो पाकिस्तान के प्रेम में मरे रहते हैं...,' नसीरुद्दीन शाह के बयान पर कंगना रनौत
'जो लोग खुद को कॉकरोच कहते हैं...', कंगना रनौत ने अपने 'गटर जेनरेशन' बयान पर दी सफाई
'जो लोग खुद को कॉकरोच कहते हैं...', कंगना रनौत ने अपने 'गटर जेनरेशन' बयान पर दी सफाई

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
मेसी ने पिता को खोया, क्रिस्टीयानो रोनाल्डो का छलका दर्द, किया भावुक पोस्ट
मेसी ने पिता को खोया, क्रिस्टीयानो रोनाल्डो का छलका दर्द, किया भावुक पोस्ट
45 साल की उम्र में तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी, पावर स्टार ने यूं किया रिएक्ट
तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
नक्सल प्रभावित इलाके में ड्यूटी, फिर भी नहीं छोड़ा UPSC का सपना, अफसर ने रचा इतिहास
नक्सल प्रभावित इलाके में ड्यूटी, फिर भी नहीं छोड़ा UPSC का सपना, अफसर ने रचा इतिहास
घर में भी उगा सकते हैं कद्दू, बस इन बातों का रखें ध्यान
घर में भी उगा सकते हैं कद्दू, बस इन बातों का रखें ध्यान
Embed widget