एक्सप्लोरर

VIRAL VIDEO : जब बर्थडे किस से सलमान ने किया कैटरीना को हैरान!

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जब सलमान की बारी आई तो उन्होंने अनुपम खेर से पूछा कि पुरस्कार समारोह कब होने वाला है. इसके बाद सलमान ने मजाकिया लहजे में कहा, "मुझे तारीखें याद नहीं रहती हैं. मुझे केवल एक तारीख याद रहती है और वह है कटरीना का जन्मदिन."

न्यूयार्क : बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने कटरीना कैफ को उस वक्त हैरान कर दिया, जब वह आईफा के एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ही कटरीना के लिए 'हैप्पी बर्थडे' सॉन्ग गाने लगे. कटरीना का 16 जुलाई को जन्मदिन है और कॉन्फ्रेंस के दौरान सलमान ने कैट के लिए ना सिर्फ बर्थडे सॉन्ग गाया बल्कि उन्हें किस भी किया.

सलमान के कटरीना को बर्थडे विश करने का यह अंदाज सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है, उनकी तस्वीरें और वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं. कॉन्फ्रेंस के दौरान सलमान के साथ-साथ शाहिद कपूर, आलिया भट्ट, अनुपम खेर, कृति सैनन, सुशांत राजपूत और वरुण धवन ने भी कैटरीना के लिए बर्थडे सॉन्ग गाया.  
बता दें कि प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जब सलमान की बारी आई तो उन्होंने अनुपम खेर से पूछा कि पुरस्कार समारोह कब होने वाला है. इसके बाद सलमान ने मजाकिया लहजे में कहा, "मुझे तारीखें याद नहीं रहती हैं. मुझे केवल एक तारीख याद रहती है और वह है कटरीना कैफ का जन्मदिन."

Tiger #SalmanKhan and #Zoya #KatrinaKaif at #IIFA2017 Press Conference in #NewYork !!

A post shared by Sonu Kumar Mishra (@sonukumarm1997) on

इसके बाद सलमान थोड़ा रुके और फिर कहा कि कटरीना का जन्मदिन 16 जुलाई को है. उसके बाद उन्होंने गाना शुरू कर दिया, 'हैप्पी बर्थडे टू यू.. हैपी बर्थडे डियर कटरीना.' इस पर कटरीना मुस्कराकर रह गईं. इस दौरान अभिनेत्री से जब पूछा गया कि उनके लिए कौन सी ऐसी चीज यादगार है, जो उन्होंने 18 साल की उम्र में की थी, कटरीना ने कहा, "मैं सलमान से मिली थी."
सलमान से जब पूछा गया कि वह कटरीना के लिए क्या योजना बना रहे हैं, तो उन्होंने कहा, "यह कोई राष्ट्रीय पर्व नहीं है." सलमान ने चुटकी लेते हुए कहा, "इंडिया में तो छुट्टी है अब यूएस में भी हो जाएगी." बता दें कि कटरीना और सलमान गुरुवार शाम इंटरनेशनल इंडियन फिल्म एकेडमी (आईफा) वीकेंड एंड अवॉर्डस के प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौजूद थे. इस दौरान शाहिद कपूर, आलिया भट्ट, अनुपम खेर, कृति सैनन, सुशांत राजपूत और वरुण धवन ने भी अपने-अपने आइफा अनुभवों को शेयर किया.
गौरतलब है कि सलमान और कैटरीना की आगामी फिल्म 'टाइगर जिंदा...' है.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'राम भगवान हैं या इंसान?', कुमार विश्वास ने रणवीर कपूर के सवाल पर दिया दिल छू लेने वाला जवाब
'राम भगवान हैं या इंसान?', कुमार विश्वास ने रणवीर कपूर के सवाल पर दिया दिल छू लेने वाला जवाब
Video: देहरादून कॉन्सर्ट में जैस्मिन सैंडलस के साथ बदतमीजी, भीड़ में गलत तरीके से छूने का वीडियो वायरल
देहरादून कॉन्सर्ट में जैस्मिन सैंडलस के साथ बदसलूकी, वायरल हुआ वीडियो
प्रियंका चोपड़ा के बर्थडे पर पति निक जोनास का दिखा रोमांटिक अंदाज, शेयर किया खास वीडियो
प्रियंका चोपड़ा के बर्थडे पर पति निक जोनास का दिखा रोमांटिक अंदाज, शेयर किया खास वीडियो
पहली बार मसूरी पहुंचीं संगीता बिजलानी, बोलीं- ऐसा लगा जैसे बादलों के ऊपर उड़ रही हूं
पहली बार मसूरी पहुंचीं संगीता बिजलानी, बोलीं- ऐसा लगा जैसे बादलों के ऊपर उड़ रही हूं

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget