एक्सप्लोरर

‘12वीं फेल’ के लिए विक्रांत मैसी ने जीता नेशनल अवॉर्ड, भावुक हुए एक्टर, बोले - ‘सपना पूरा हुआ’

Vikrant Massey On National Award: विक्रांत मैसी ने 71वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में '12वीं फेल' के लिए बेस्टर एक्टर का अवॉर्ड जीता है. एक्टर ने कहा कि, 'मेरा सालों पुराना सपना पूरा हो गया है...'

71वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार बॉलीवुड के लिए काफी खास और यादगार रहा है. क्योंकि शाहरुख खान और रानी मुखर्जी ने सालों के करियर में पहली बार नेशनल अवॉर्ड जीता है. वहीं इंडस्ट्री के उम्दा एक्टर विक्रांत मैसी ने भी बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड जीता. इसके लिए एक्टर ने अपनी खुशी भी जाहिर की और कहा कि उनका सपना पूरा हो गया है.

नेशनल अवॉर्ड मिलने पर भावुक हुए विक्रांत मैसी

विक्रांत मैसी ने नेशनल अवॉर्ड जीतने पर कहा कि, मैं सूचना और प्रसारण मंत्रालय, NFDC और 71वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स की ज्यूरी का शुक्रिया अदा करता हूं कि उन्होंने मेरे काम को इस सम्मान के लायक समझा. एक्टर ने आगे कहा कि, मैं विधु विनोद चोपड़ा जी को भी थैंक्यू कहता हूं. आज मेरा 20 साल पुराना सपना सच हो गया है. मैं दर्शकों को भी दिल से शुक्रिया करता हूं जिन्होंने मेरी एक्टिंग को पसंद किया और इस फिल्म को आगे बढ़ाया.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Vikrant Massey (@vikrantmassey)

‘शाहरुख के साथ अवॉर्ड शेयर करने की खुशी है’

एक्टर ने आगे कहा कि, मेरे लिए भी बहुत खुशी की बात है कि मैं अपना पहला नेशनल अवॉर्ड शाहरुख खान जैसे बड़े कलाकार के साथ शेयर कर रहा हूं. मैं अपना अवॉर्ड उन सभी लोगों को समर्पित करता हूं जिन्हें अक्सर नज़र अंदाज़ कर दिया जाता है और जो हर दिन मुश्किल हालात से लड़ते हैं. इसके अलावा एक्टर ने विधु विनोद संग एक तस्वीर भी शेयर की. जिसमें उन्होंने लिखा, 'हमने कर दिखाया सर..'

रियल स्टोरी पर आधारित थी ‘12वीं फेल’

बात करें 12वीं फेल की तो विक्रांत मैसी की ये फिल्म साल 2023 में रिलीज हुई थी. जो आईपीएस अधिकारी मनोज कुमार शर्मा की जिंदगी पर आधारित है. वो कड़े संघर्ष के बाद आईपीएस बने थे. यही फिल्म में दर्शाया गया है. इस रोल को विक्रांत ने बखूबी निभाया था. उनके काम दर्शकों ने खूब पसंद किया था. बता दें कि विक्रांत ने ‘छपाक’ और ‘हसीन दिलरुबा’ जैसी कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया है.

ये भी पढ़ें -

व्हाइट लहंगे में अप्सरा बनकर छाईं उर्फी जावेद, खूबसूरती देख आप भी हार बैठेंगे दिल

 

 

 

About the author सखी चौधरी

सखी चौधरी बतौर कंसलटेंट एबीपी न्यूज़ के साथ जुड़ी हैं. एंटरटेनमेंट बीट पर उनकी अच्छी पकड़ है. पत्रकारिता में एक दशक से ज्यादा का अनुभव है. डिजिटल मीडिया के अलावा कई टीवी चैनल्स के साथ भी काम कर चुकी हैं. 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रवि दुबे से सुनीता आहूजा तक, टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- ईश्वर ने उनकी रक्षा की
रवि दुबे से सुनीता आहूजा तक, टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- ईश्वर ने उनकी रक्षा की
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद दिशा पाटनी के घर बढ़ाई गई सिक्योरिटी
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद दिशा पाटनी के घर बढ़ाई गई सिक्योरिटी
अष्टमी पर नीतू कपूर ने धोए पोती राहा कपूर के पैर, नीचे बैठकर लिया आशीर्वाद, देखें तस्वीर
Photo: नीतू कपूर ने धोए पोती राहा कपूर के पैर, नीचे बैठकर लिया आशीर्वाद
Tiger Shroff Firing News LIVE: टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के तीनों आरोपियों की मेडिकल जांच खत्म, हॉस्पिटल से लेकर निकली पुलिस
लाइव: टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के तीनों आरोपियों की मेडिकल जांच खत्म, हॉस्पिटल से लेकर निकली पुलिस

वीडियोज

Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!
Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का नया गेम, पटनायक, स्टालिन, उद्धव, जगन मोहन से किया संपर्क
मोदी सरकार का नया गेम, पटनायक, स्टालिन, उद्धव, जगन मोहन से किया संपर्क
सौरव-रांका की न्यायिक हिरासत बढ़ने पर रत्ना सिंह बोलीं, 'कोर्ट में मजाक...'
सौरव-रांका की न्यायिक हिरासत बढ़ने पर रत्ना सिंह बोलीं, 'कोर्ट में मजाक...'
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, CCTV में खुलासा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, सीसीटीवी में खुलासा
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget