एक्सप्लोरर

Vikrant Massey-Sheetal Thakur Wedding: आज शादी के बंधन में बंधेंगे विक्रांत मेसी और शीतल ठाकुर, वैलेंटाइन डे पर कर ली थी कोर्ट मैरिज

Vikrant Massey-Sheetal Thakur: विक्रांत मेसी (Vikrant Massey) आज अपनी लेडी लव से पूरे रीति-रिवाजों से शादी करने जा रहे हैं. ये शादी आज मुंबई में होने वाली है. शादी में बहुत ही कम लोग शामिल होंगे.

Vikrant-Sheetal Wedding: बॉलीवुड एक्टर विक्रांत मेसी (Vikrant Massey) अपनी एक्टिंग से सभी का दिल जीत चुके हैं. फिर वह चाहे वेब सीरीज हो या फिल्म. हर बार उनकी एक्टिंग शानदार रहती हैं. विक्रांत अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं. वैलेंटाइन डे के दिन उन्होंने अपनी लेडी लव शीतल ठाकुर (Sheetal Thakur) से कोर्ट मैरिज कर ली थी. आज वह पूरे रीति-रिवाजों के साथ शीतल से शादी करने जा रहे हैं. उनकी शादी में बहुत ही कम लोग शामिल होने वाले हैं. विक्रांत और शीतल कई सालों से रिलेशनशिप में थे और उन्होंने अब एक होने का फैसला कर लिया है.

ईटाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक विक्रांत और शीतल आज मुंबई में पूरे रीति-रिवाजों के साथ सात फेर लेने वाले हैं. दोनों की शादी में बहुत ही कम लोग शामिल होने वाले हैं. ये शादी काफी निजी स्तर पर होगी. सभी को विक्रांत और शीतल की शादी की तस्वीरें देखने का बेसब्री से इंतजार है. हर कोई विक्रांत को दुल्हा बना हुआ देखना चाहता है. 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Vikrant Massey (@vikrantmassey)

वैलेंटाइन डे वाले दिन की कोर्ट मैरिज
रिपोर्ट्स की माने तो विक्रांत और शीतल ने वैलेंटाइन डे वाले दिन अपने वर्सोवा वाले घर पर रजिस्टर मैरिज कर ली थी. इस दौरान दोनों की फैमिली के साथ कुछ खास दोस्त भी शामिल हुए थे. रिपोर्ट्स की माने तो विक्रांत और शीतल ने ये तारीख पहले से डिसाइड कर ली थी. उन्होंने प्यार के दिन को अपनी शादी के लिए चुना था.

विक्रांत और शीतल लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं. दोनों का रिलेशनशिप 2015 में शुरू हो गया था. दोनो की मुलाकात वेब सीरीज ब्रोकन बट ब्यूटीफुल के सेट पर हुई थी. साल 2019 में दोनों ने सगाई कर ली थी. विक्रांत ने खुद अपनी सगाई की खबर फैंस को कंफर्म की थी और अब सारे रीति-रिवाजों से शादी करने जा रहे हैं.

वर्कफ्रंट की बात करें तो विक्रांत जल्द ही लव हॉस्टल (Love Hostel) में नजर आने वाले है. इसमें उनके साथ सान्या मल्होत्रा (Sanya Malhotra) और बॉबी देओल (Bobby Deol) लीड रोल में नजर आएंगे.

ये भी पढ़ें: Madhuri Dixit Secrets: माधुरी दीक्षित ने किया खुलासा, इस गाने को बड़ी स्क्रीन पर देखने के लिए बुर्का पहनकर पहुंची थीं थिएटर

Bestseller Review: धीमी शुरुआत के बाद रफ्तार पकड़ती है सीरीज, श्रुति हासन और मिथुन चक्रवर्ती ने जीते दिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कौन है CJP प्रोटेस्ट से वायरल होने वाला ये लड़का? एक रील से रातोंरात बन गया 'नेशनल क्रश'
कौन है CJP प्रोटेस्ट से वायरल होने वाला ये लड़का? एक रील से रातोंरात बन गया 'नेशनल क्रश'
Dhamaal 4 Worldwide BO Collection: 'धमाल 4' ने 200 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री, बनाया एक और रिकॉर्ड भी
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: 'धमाल 4' ने 200 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री, बनाया एक और रिकॉर्ड भी
Parent's Day 2026: 'माता-पिता बनने के बाद समझ आता है उनका प्यार', पेरेंट्स डे पर काजोल का इमोशनल पोस्ट
'माता-पिता बनने के बाद समझ आता है उनका प्यार', पेरेंट्स डे पर काजोल का इमोशनल पोस्ट
पति निक जोनस और बेटी मालती के साथ हैदराबाद पहुंचीं प्रियंका चोपड़ा, शुरू करेंगी 'वाराणसी' की शूटिंग
पति निक जोनस और बेटी मालती के साथ हैदराबाद पहुंचीं प्रियंका चोपड़ा, शुरू करेंगी 'वाराणसी' की शूटिंग

वीडियोज

Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्लैक सी में भारतीय नाविकों की मौत के बाद सरकार का एक्शन, जारी की एडवाइजरी, कहा - 'बहुत सावधानी...'
ब्लैक सी में भारतीय नाविकों की मौत के बाद सरकार का एक्शन, जारी की एडवाइजरी, कहा - 'बहुत सावधानी...'
दिल्ली में फिर एक्टिव होगा मानसून, इस दिन से होगी झमाझम बारिश, उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत
दिल्ली में फिर एक्टिव होगा मानसून, इस दिन से होगी झमाझम बारिश, उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
भारत के इन 24 खिलाड़ियों ने जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में किया डेब्यू; देखें लिस्ट
भारत के इन 24 खिलाड़ियों ने जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में किया डेब्यू; देखें लिस्ट
Commonwealth Games में दर्दनाक हादसा, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने
Commonwealth Games में दर्दनाक हादसा, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने
CJP-लेफ्ट के प्रदर्शन में पत्रकारों पर हुए हमलों पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, ‘ये छात्र नहीं, बल्कि...’
CJP-लेफ्ट के प्रदर्शन में पत्रकारों पर हुए हमलों पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, ‘ये छात्र नहीं, बल्कि...’
शिक्षा मंत्री का चार्ज लेने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'यह जिम्मेदारी...'
शिक्षा मंत्री का चार्ज लेने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'यह जिम्मेदारी...'
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Embed widget