एक्सप्लोरर

Mulk: एक बेहद जरुरी टॉपिक पर बनी अनुभव सिन्हा की हल्की फिल्म

अब तक बॉलीवुड को कोई बेहद यादगार फिल्म ना दे पाने वाले डायरेक्टर अनुभव सिन्हा की फिल्म ‘मुल्क’ से काफी उम्मीदें जगी थीं, लेकिन ये फिल्म इसका उदाहरण है कि कैसे बेहद संजीदा और प्रासंगिक स्टोरीलाइन वाली फिल्म को हल्का और लगभग बेअसर किया जा सकता है.

 

नई दिल्ली: शुक्रवार को रिलीज हुई फिल्म ‘मुल्क’ की चर्चा इस हफ्ते रिलीज हुई तीन फिल्मों (कारवां, फन्ने खां, मुल्क) में सबसे ज्यादा है. ऐसा क्यों है इसे जानने के लिए ज्यादा मेहनत करने की जरुरत नहीं. साफ है  ‘हिंदू-मुस्लिम’ भारत ही नहीं दुनिया में इस वक्त सबसे हॉट टॉपिक है और 'इस्लामी आतंकवाद' जैसा कुछ सालों से चलन में आया शब्द ये बताता है कि किस तरह आतंकवाद को एक धर्म विशेष से जोड़ा जा रहा है. आज जब देश हिंदू-मुसलमान में बंटता जा रहा रहा है या मुल्क की भाषा में कहें तो 'हम और वो' में बंटता जा रहा है तो ऐसे वक्त में ये फिल्म लोगों के अपने मानकों के हिसाब से तैयार किए गए चश्में पर चढ़ी परत (धूल) को साफ करने में कितनी मदद करेगी ये चश्मा पहने वाले लोगों को तय करना होगा.  एक दर्शक के तौर पर ये तारीफ सिर्फ फिल्म के टॉपिक के लिए है.

अब तक बॉलीवुड को कोई बेहद यादगार फिल्म ना दे पाने वाले डायरेक्टर अनुभव सिन्हा की फिल्म ‘मुल्क’ से काफी उम्मीदें जगी थीं, लेकिन ये फिल्म इसका उदाहरण है कि कैसे बेहद संजीदा और प्रासंगिक स्टोरीलाइन वाली फिल्म को हल्का और लगभग बेअसर किया जा सकता है.

Mulk: एक बेहद जरुरी टॉपिक पर बनी अनुभव सिन्हा की हल्की फिल्म

‘मुल्क’ की कहानी ऐसी है कि इस वक्त चल रहे सामाजिक और राजनीतिक समीकरण पर लोगों की सोच को उधेड़ कर रख दे लेकिन एक डायरेक्टर के तौर पर अनुभव सिन्हा की इस फिल्म में कोई ऐसा सीन भी नहीं है जो सिनेमा हॉल से निकले के बाद आपके दिलो-दिमाग पर हावी होती रहे और आप खत्म हो चुकी फिल्म में वापस लौटते रहें.

इस वक्त चारों ओर टीवी डिबेट से लेकर नुक्कड़ तक पर बैठे ज्यादातर लोग मुसलमानों को पानी पी पीकर गरियाते रहते हैं. देश में लोगों के फोन में एक नंबर बिना उनकी जानकारी के सेव हो रहा है इसमें उन्हें कोई इंटरेस्ट नहीं, इंटरेस्ट है तो ये बताने और बतियाने में कि वो लोग गाय खाते हैं और उनके घर में हथियार रहते हैं, हर वक्त 'दंगा रेडी' रहते हैं मुसलमान. ऐसे वक्त में ‘मुल्क’ वो दर्द दिखाने की कोशिश है जो भारत नहीं दुनियाभर के मुसलमान झेल रहे हैं. सोचिए इस स्टोरी लाइन वाली फिल्म से देखने वाले का कलेजा बाहर लाया जा सकता था, लेकिन आप मुल्क के मुराद अली मोहम्मद (ऋषि कपूर) के परिवार के साथ सिंपथाइज्ड फील नहीं करते. एक परिवार जिसके घर की दीवारों पर गो बैक टू पाक, टेररिस्ट लिख दिया जाता है, जिसके घर पर लोग पत्थर फेंकते हैं, जिसके घर की मय्यत पर मुहल्ले का कोई शख्स नहीं आता, वह ये सबकुछ झेल रहा है और यह सब इस परिवार का दुख देखने वाले के दिल में धंस नहीं पाते. बस इतना ही लगता है कि हां गलत हो रहा है. इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि कैसे पावरफुल सीन को हल्के तरीके से दिखाया गया है.

Mulk: एक बेहद जरुरी टॉपिक पर बनी अनुभव सिन्हा की हल्की फिल्म

फिल्म के कोर्ट रुम सीन की तारीफ होनी चाहिए. ये वो कोर्ट है जो आपको असल जिंदगी में दिखती है. यह बॉलीवुड की उन सुंदर और चमकीले वुड पॉलिश वाले विटनेस बॉक्स वाली फैंसी कोर्ट से अलग है जो ज्यादतर हिंदी सिनेमा में हमें देखने को मिल जाता है. कोर्ट में आरती मोहम्मद और संतोष आनंद की बहस, दलीलें सच्ची लगती हैं. लेकिन यहां भी कोई डायलॉग आपके दिमाग में घर नहीं कर पाता. फिल्म के ट्रेलर में मुराद अली का ये कहना 'आगर आप मेरी दाढ़ी और ओसामा बिन लादेन की दाढ़ी में अंतर नहीं कर पा रहे हैं फिर भी मुझे हक है अपनी सुन्नत निभाने का'  काफी असरदार लगता है, लेकिन फिल्म में ये डायलॉग भी कब आकर निकल जाता है, आपको ठीक से याद भी नहीं रह पाता. संतोष आनंद के डायलॉग आपको गुस्सा दिलाएंगे लेकिन ये इस किरदार को निभाने वाले आशुतोष राणा का असर है. उनके बोले शब्द कपोल कल्पना आपके साथ सिनेमा हॉल से घर आएंगे.

इस फिल्म की तारीफ केवल इसलिए होनी चाहिए क्योंकि ऐसे वक्त में इस मुद्दे को लाया गया है जब हम सभी एक बायस से गुजर रहे हैं.  एक 'प्रिज़म्पशन' है हमारे भीतर, समाज के भीतर जिसका ये फिल्म जवाब देती है. ये फिल्म देखी जानी चाहिए इसके मुद्दे के लिए, आतंकवाद को लेकर लोगों में जो सतही समझ है उसे सही और सटीक बनाने के लिए, ये जानने के लिए कि मुसलमानों के समाज से आए कलाम, बिसमिल्लाह खान जैसे लोग अपवाद नहीं हैं और सबसे जरुरी ये समझने के लिए की कैलेंडर में चुनाव की तारीख तो पास नहीं और ये तय करने के लिए कि 'कौन कैसा है.'

यहां देखें फिल्म का ट्रेलर...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'10% मुनाफा मांगा और कहानी लीक कर दी', Spirit के प्रोड्यूसर का दीपिका पादुकोण पर बड़ा आरोप
'10% मुनाफा मांगा और कहानी लीक कर दी', Spirit के प्रोड्यूसर का दीपिका पादुकोण पर बड़ा आरोप
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' का शानदार रहा एक हफ्ता, जानें- कितना कमाया प्रॉफिट?
'आवारापन 2' का शानदार रहा एक हफ्ता, जानें- कितना कमाया प्रॉफिट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने रिलीज का एक हफ्ता किया पूरा, जानें- कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने रिलीज का एक हफ्ता किया पूरा, जानें- कितना वसूला बजट?

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
'इमरान खान रिहा होते हैं तो...', आसिम मुनीर से टकराव पर PTI का बदला रुख
'इमरान खान रिहा होते हैं तो...', आसिम मुनीर से टकराव पर PTI का बदला रुख
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों की बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों की बकाया नहीं देने का आरोप
Train Cancelled: रेलवे ने आज रद्द की कई ट्रेनें, कुछ रेल आधे रास्ते तक ही चलेंगी
Train Cancelled: रेलवे ने आज रद्द की कई ट्रेनें, कुछ रेल आधे रास्ते तक ही चलेंगी
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
Embed widget