एक्सप्लोरर

5 करोड़ से ज्यादा लोगों ने देखा 'बाहुबली 2 : द कन्क्लूजन' का ट्रेलर, क्या आपने देखा?

चेन्नई : मोस्ट अवेटेड फिल्म 'बाहुबली 2 : द कन्क्लूजन' के ट्रेलर को 24 घंटे के भीतर 5 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है. फिल्म के डायरेक्टर एस.एस. राजामौली और फिल्मकार करण जौहर ने सोशल मीडिया के जरिए यह दावा किया है. दावे के मुताबिक 'बाहुबली 2' का ट्रेलर किसी भी अन्य भारतीय फिल्म के ट्रेलर के मुकाबले सबसे ज्यादा बार देखा गया है.

करण जौहर ने ट्वीट किया, अभी तक का सबसे बड़ा ट्रेलर! पांच करोड़ लोगों ने देखा.

फिल्म के डायरेक्टर एस.एस. राजामौली ने भी सोशल मीडिया के जरिए दावा किया कि 'बाहुबली 2 : द कन्क्लूजन' के ट्रेलर को 24 घंटे के भीतर 5 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है. 16 मार्च को 'बाहुबली 2' के ट्रेलर को हिन्दी, तमिल, तेलुगू और मलयालम भाषा में रिलीज किया गया. यूट्यूब समेत सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ट्रेलर को जारी किया गया जिसे अधिकतर लोग पसंद कर रहे हैं.

आपको बता दें कि हाल ही में फिल्म का नया पोस्टर रिलीज हुआ था. डायरेक्टर एस.एस. राजामौली ने सोशल मीडिया पर इसे शेयर किया था जो खूब वायरल हुआ.

पोस्टर शेयर करते हुए डायरेक्टर ने फेसबुक पर लिखा था, 'जिस बच्चे को उसने पाला-पोसा, उसने ही उसे मारा.' जिसने भी इस फिल्म को देखा है, वो सहज ही अंदाजा लगा सकता है इस लाइन का मतलब क्या है? बता दें कि फिल्म में कटप्पा ही अमरेंद्र बाहुबली को पालता-पोसता है और फिर फिल्म के अंत में वो ही उसे मार देता है. सोशल मीडिया पर यह सवाल अभी भी पूछा जाता है कि कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा?

आपको यह भी बता दें कि 'बाहुबली' देखने के बाद जिस सवाल का जवाब दर्शक पिछले साल से ही ढूंढ रहे हैं कि आखिर कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा, इसका जवाब सिर्फ 3 लोगों को पता है और वो हैं अभिनेता प्रभाष, डायरेक्टर एस. एस. राजामौली और कहानीकार.

5 करोड़ से ज्यादा लोगों ने देखा 'बाहुबली 2 : द कन्क्लूजन' का ट्रेलर, क्या आपने देखा?

खबरों के मुताबिक फिल्म की रिलीज से पहले क्लाइमैक्स लीक ना हो पाए इसलिए डायरेक्टर राजामौली ने ‘बाहुबली: द कनक्लूजन’ के 1, 2 या 3 नहीं बल्कि कुल 4 क्लाइमेक्स शूट किए हैं. और ये तय नहीं हुआ कौन सा क्लाइमेक्स फिल्म में दिखाया जाएगा.

4

ये फिल्म 28 अप्रैल 2017 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. आपको बता दें कि बाहुबली को 6 भाषाओं में रिलीज किया गया था जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया. 2015 में आई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मामले में खलबली मचा दी थी.

baahu-story_647_022417113846-580x395

यहां देखें वीडियो-

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jana Nayagan Movie Release LIVE: 'जन नायकन' देख झूमे फैंस, थलपति विजय की फिल्म को मास एंटरटेनर बता रहे लोग
LIVE: जन नायकन' देख झूमे फैंस, थलपति विजय की फिल्म को मास एंटरटेनर बता रहे लोग
छात्रों के प्रोटेस्ट पर अक्षय, आमिर और दीपिका पादुकोण सहित बॉलीवुड के दिग्गज चुप क्यों? सलमान खान ने किया सपोर्ट
छात्रों के प्रोटेस्ट पर शाहरुख सहित बॉलीवुड के दिग्गज चुप क्यों? सलमान खान ने किया सपोर्ट
कंट्रोवर्सी से नहीं डरते सलमान खान: NEET स्टूडेंट्स का सपोर्ट किया, राजपाल यादव के लिए उठाई आवाज, इन मुद्दों पर खुलकर बोले दबंग खान
कंट्रोवर्सी से नहीं डरते सलमान खान! NEET स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट सहित इन मुद्दों पर खुलकर बोले दबंग खान
Video: मैं किसलिए आया हूं? सोनू निगम ने नहीं किया CJP प्रोटेस्ट का सपोर्ट, सवाल पूछा तो भड़क गए सिंगर
Video: मैं किसलिए आया हूं? CJP प्रोटेस्ट पर सोनू निगम से पूछा सवाल, भड़क गए सिंगर

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
प्रधानमंत्री के फास्ट ट्रैक कोर्ट वाले बयान पर RJD का रिएक्शन, 'यदि आपकी सरकार…'
प्रधानमंत्री के फास्ट ट्रैक कोर्ट वाले बयान पर RJD का रिएक्शन, 'यदि आपकी सरकार…'
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
Jana Nayagan Review: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय और भारत की डेमोक्रेसी को सेलिब्रेट करती फिल्म
जना नायकन रिव्यू: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय और भारत की डेमोक्रेसी को सेलिब्रेट करती फिल्म
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
'ये तो वैसी ही बात है कि बच्चों का...', फास्ट ट्रैक कोर्ट वाले पीएम मोदी के ऐलान पर प्रियंका गांधी का वार
'ये तो वैसी ही बात है कि बच्चों का...', फास्ट ट्रैक कोर्ट वाले पीएम मोदी के ऐलान पर प्रियंका गांधी का वार
Explained: PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं रोक पाएगी CJP आंदोलन?
PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट से नहीं थमेगा आंदोलन
CJP Protest Viral Video : क्या CJP प्रदर्शन में जान गंवाने वालों की छिपाई गईं लाशें? सामने आया वायरल वीडियो का सच
क्या CJP प्रदर्शन में जान गंवाने वालों की छिपाई गईं लाशें? सामने आया वायरल वीडियो का सच
Embed widget