एक्सप्लोरर

BOX OFFICE: 200 करोड़ के क्लब पर विकी कौशल की ‘उरी’ की नज़रें, अभी भी जारी है धमाकेदार कमाई

तरण आदर्श के ट्वीट के मुताबिक फिल्म ने सोमवार को 2.84 करोड़ रुपए का कारोबार किया है. इससे पहले अपने चौथे हफ्ते के शनिवार और रविवार को फिल्म ने बड़ा रिकॉर्ड बनाते हुए ‘बाहुबली 2’ के 23वें और 24वें दिन की कमाई के रिकॉर्ड को तोड़ा था.

मुंबई: ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ बॉक्स ऑफिस के कई रिकॉर्ड्स तोड़ने के बाद अब तेज़ी से 200 करोड़ रुपए के क्लब की ओर बढ़ रही है. फिल्म अपने चौथे हफ्ते में भी शानदार कमाई कर रही है. विकी कौशल और यामी गौतम ने फिल्म में अहम भूमिकाएं निभाई हैं.

फिल्म ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के ट्वीट के मुताबिक फिल्म ने सोमवार को 2.84 करोड़ रुपए का कारोबार किया है. इससे पहले अपने चौथे हफ्ते के शनिवार और रविवार को फिल्म ने बड़ा रिकॉर्ड बनाते हुए ‘बाहुबली 2’ के 23वें और 24वें दिन की कमाई के रिकॉर्ड को तोड़ा था. ‘उरी’ ने अब तक 25 दिनों में 192.84 करोड़ रुपए की दमदार कमाई कर ली है.

23वें 24वें दिन तोड़ा 'बाहुबली 2' का रिकॉर्ड

‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ ने 23वें दिन 6.53 करोड़ रुपए का कारोबार किया है, जबकि रिलीज़ के 23वें दिन ‘बाहुबली 2’ 6.35 करोड़ रुपए का ही बिज़नेस कर पाई थी. इसके अलावा 24वें दिन ‘उरी’ ने 8.71 करोड़ रुपए की कमाई की, जबकि ‘बाहुबली 2’ ने अपने 24वें दिन में सिनेमाघरों में 7.80 करोड़ रुपए का कारोबार किया था.

गौरतलब है कि ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ का निर्देशन आदित्य धर ने किया है. फिल्म साल 2016 में भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान में घुसकर आतंकियों पर किए गए सर्जिकल स्ट्राइक की घटना पर आधारित है. फिल्म में विकी कौशल, यामी गौतम, मोहित रैना, कीर्ति कुल्हाड़ी, परेश रावल और मानसी पारेख जैसे कलाकार हैं.

यहां देखें फिल्म का गाना...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमेरिका में 'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में मचाई धूम, 16 हजार से ज्यादा टिकट बिके, इतने करोड़ हुई कमाई
अमेरिका में 'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में मचाई धूम, 16 हजार से ज्यादा टिकट बिके
Saturday Box Office Live Updates: 'जेलर 2' हुई 112 करोड़ के पार, जानें- 'नई नवेली' से 'प्रहार' का 2.30 बजे तक का कलेक्शन
Live Updates: 'जेलर 2' हुई 112 करोड़ के पार, जानें- 'नई नवेली' से 'प्रहार' 2.30 बजे का कलेक्शन
'जेलर 2' ने रिलीज के दूसरे ही दिन बनाया साल 2026 का इतना बड़ा रिकॉर्ड, बनी तमिल की 5वीं सबसे बड़ी फिल्म
'जेलर 2' ने रिलीज के दूसरे दिन बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, बनी तमिल की 5वीं सबसे बड़ी फिल्म
अबू धाबी में शाहरुख खान का मेगा म्यूजिक कॉन्सर्ट, अरिजीत सिंह, सोनू निगम और करण औजला मचाएंगे धमाल
अबू धाबी में शाहरुख खान का मेगा म्यूजिक कॉन्सर्ट, अरिजीत सिंह, सोनू निगम मचाएंगे धमाल

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
अनंत सिंह के 9 लोगों की हत्या वाले बयान पर BJP की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
अनंत सिंह के 9 लोगों की हत्या वाले बयान पर BJP की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
'जेलर 2' ने रिलीज के दूसरे ही दिन बनाया साल 2026 का इतना बड़ा रिकॉर्ड, बनी तमिल की 5वीं सबसे बड़ी फिल्म
'जेलर 2' ने रिलीज के दूसरे दिन बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, बनी तमिल की 5वीं सबसे बड़ी फिल्म
लालकृष्ण आडवाणी की अब कैसी है तबियत? हॉस्पिटल से आया हेल्थ अपडेट
लालकृष्ण आडवाणी की अब कैसी है तबियत? हॉस्पिटल से आया हेल्थ अपडेट
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
6 हफ्तों से ज्यादा खुजली और चकत्ते? हो सकती है बड़ी बीमारी 
6 हफ्तों से ज्यादा खुजली और चकत्ते? हो सकती है बड़ी बीमारी 
किसानों की सबसे ज्यादा कमाई कहां, जानें यूपी-पंजाब जैसे राज्यों का हाल
किसानों की सबसे ज्यादा कमाई कहां, जानें यूपी-पंजाब जैसे राज्यों का हाल
Embed widget