एक्सप्लोरर

विकी कौशल की 'भूत' ने पांच दिनों में की महज़ इतने करोड़ की कमाई, जानें कलेक्शन

विकी कौशल की'भूत' के मेकर्स ने फिल्म का जमकर प्रमोशन किया था. पर कमाई देखते हुए लगता है कि प्रमोशन का कुछ खास असर नहीं पड़ा है.'भूत: द हॉन्टेड शिप ने पांच दिनों में करीब 21 करोड़ रुपये का बिज़नेस किया है.

नई दिल्ली: विकी कौशल के करियर की पहली हॉरर फिल्म 'भूत: द हॉन्टेड शिप' दर्शकों को डराने में कामयाब नहीं हो पाई है. ऐसा इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाई नहीं कर पाई है. पहले पांच दिनों में फिल्म ने करीब 21 करोड़ रुपये का ही कारोबार किया है.

फिल्म ट्रेड के जानकार तरण आदर्श के मुताबिक 'भूत: द हॉन्टेड शिप' ने पांचवें दिन सिर्फ 2.10 करोड़ रुपये का ही कारोबार किया. वीकेंड पर फिल्म पांच करोड़ के आंकड़े के आस पास रही, लेकिन वीकडेज़ पर ये दो करोड़ पर पहुंच गई है.

आपको बता दें कि विकी कौशल की 'भूत: द हॉन्टेड शिप' को 5.10 करोड़ रुपये की ओपनिंग मिली थी. फिल्म ने दूसरे दिन यानी शनिवार को 5.52 करोड़ और तीसरे दिन रविवार को 5.74 करोड़ रुपये का ठीक ठाक बिज़नेस किया था. इस तरह फिल्म ने पहले पांच दिनों में 20.78 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है.

'भूत' के मेकर्स ने फिल्म का जमकर प्रमोशन किया था. हालांकि कमाई देखते हुए लगता है कि प्रमोशन का कुछ खास असर नहीं पड़ा है. इसकी कमाई कम होने की एक वजह ये भी है कि समीक्षों ने इसे खारिज कर दिया. इसी के साथ रिलीज़ हुई आयुष्मान खुराना की 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' बॉक्स ऑफिस पर इससे आगे दिखाई दे रही है.

'भूत: द हॉन्टेड शिप' का निर्देशन भानु प्रताप सिंह ने किया है. इसे भारत की पहली ऐसी हॉरर फिल्म बताया जा रहा है जो कि एक पानी के बड़े जहाज़ पर शूट की गई है.  फिल्म में विकी के साथ भूमि पेडनेकर नज़र आईं हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टाइगर श्रॉफ केस के बाद रणबीर-कार्तिक के फुटबॉल खेलने पर लगी रोक! हमले के बाद उठाया बड़ा कदम
टाइगर केस के बाद रणबीर-कार्तिक के फुटबॉल खेलने पर रोक! उठाया बड़ा कदम
‘अवतार’ फिल्म से जुड़े मीम्स पर गोविंदा का जवाब, बोले - मुझे तो कीचड़ में ही खिलना है
‘अवतार’ फिल्म से जुड़े मीम्स पर गोविंदा का जवाब, बोले - मुझे तो कीचड़ में ही खिलना है
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, सभी आरोपियों को 28 अक्टूबर तक पुलिस कस्टडी में भेजा गया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, सभी आरोपियों को 28 अक्टूबर तक पुलिस कस्टडी में भेजा गया
80 दिनों के बाद भी पहले दिन से ज्यादा कमा रही 'हनुमान अंश', हैरान कर देगा कलेक्शन
80 दिनों के बाद भी पहले दिन से ज्यादा कमा रही 'हनुमान अंश', जानें कलेक्शन

वीडियोज

AR Rahman का बड़ा खुलासा, 30 साल पहले Stage पर जाने से लगता था डर!
Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उम्मीद है कि भारत भी...', अरुणाचल बॉर्डर पर तनाव के बीच चीन ने क्या कहा
'उम्मीद है कि भारत भी...', अरुणाचल बॉर्डर पर तनाव के बीच चीन ने क्या कहा
1 नवंबर से राम मंदिर में बदला जाएगा पूजा-पाठ का समय, जानें कब खुलेंगे पट
1 नवंबर से राम मंदिर में बदला जाएगा पूजा-पाठ का समय, जानें कब खुलेंगे पट
ट्रंप के करीबियों को झटका: ब्राजील में लूला, सर्बिया में छात्रों का परचम, नेतन्याहू का क्या होगा?
ट्रंप के करीबियों को झटका: ब्राजील में लूला, सर्बिया में छात्रों का परचम, नेतन्याहू का क्या होगा?
'फ्लॉप' भुवनेश्वर कुमार को कोच का संदेश, कहा- 'किसी चीज का पीछा मत करो'
'फ्लॉप' भुवनेश्वर कुमार को कोच का संदेश, कहा- 'किसी चीज का पीछा मत करो'
'100 बार तो कुछ भी नहीं...', रश्मिका मंदाना ने ट्रोल्स को दिया मुंहतोड़ जवाब, विजय संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी
'100 बार तो कुछ भी नहीं...', रश्मिका मंदाना ने ट्रोल्स को दिया मुंहतोड़ जवाब, विजय संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
जामिया में छात्र संघ चुनाव की घोषणा से गदगद CJP, आशुतोष रांका ने किसे किया टारगेट?
जामिया में छात्र संघ चुनाव की घोषणा से गदगद CJP, आशुतोष रांका ने किसे किया टारगेट?
सोलर पैनल सस्ता, मिलेगी 1000 करोड़ की एक्स्ट्रा सब्सिडी, कैसे करें अप्लाई?
सोलर पैनल सस्ता, मिलेगी 1000 करोड़ की एक्स्ट्रा सब्सिडी, कैसे करें अप्लाई?
Embed widget