एक्सप्लोरर

फिल्मों में सलमान-SRK जैसे स्टार्स की मां का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री रीमा लागू का निधन

नई दिल्ली: फिल्मों और टीवी की मशहूर अभिनेत्री रीमा लागू का 59 साल की उम्र में निधन हो गया है. बीती रात उन्हें हार्ट अटैक के बाद मुंबई में कोकिलाबेन अंबानी अस्पताल में एडमिट कराया गया था लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका. रीमा के दामाद विनय वैकुल ने बताया, 'उन्होंने सीने में दर्द की शिकायत की थी इसलिए हम उन्हें रात एक बजे अस्पताल लेकर गए. उनका सवा तीन बजे दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया. वह एकदम स्वस्थ थीं और उन्हें स्वास्थ्य संबंधी कोई परेशानी नहीं थी.. वह अब हमारे साथ नहीं है, यह हमारे लिए वास्तव में सदमा है.'

6.-Reema-Lagoo1

अस्पताल के कार्यकारी निदेशक राम नारायण ने PTI को बताया कि रीमा को सीने में दर्द की शिकायत के बाद कल देर रात अस्पताल में भर्ती कराया गया था. उन्होंने कहा, 'हम उनके परिवार के साथ विचार-विमर्श करने के बाद दिन में उनके स्वास्थ्य संबंधी एक रिपोर्ट जारी करेंगे.'

बता दें कि उनके परिवार में बेटी मरूनमयी है और वह भी रंग मंच एवं फिल्मों में अभिनय करती हैं एवं रंगमंच निर्देशक हैं.

reema

रीमा लागू का जन्म 1958 में मुंबई में हुआ था. इस अभिनेत्री ने अपना स्कूल पूरा करने के बाद ही मराठी थियेटर से एक्टिंग की शुरूआत की थी. रीमा ने हिंदी और मराठी फिल्मों में ज्यादातर सपोर्टिंग रोल किया. उन्हें कई फिल्मों में अभिनय के लिए सम्मान भी मिल चुका है. ये अभिनेत्री हाल के दिनों में टीवी सीरियलों में भी दिखाई देती थीं. 80 और 90 के दशक की फिल्मों में मां के रोल में वो काफी लोकप्रिय हुई थीं.

reema2

फिल्म 'कयामत से कयामत तक' (1988) फिल्म में रीमा ने अभिनेत्री जूही चावला की मां का किरदार निभाया था. इसके बाद 'मैंने प्यार किया' (1989) और 'साजन' में 1991 में सलमान खान की मां का रोल निभाया. ये फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थीं. इसके बाद उन्होंने 'गुमराह' (1993) और 'जय किशन' जैसी ड्रामा और थ्रिलर फिल्में भी कीं. 'गुमराह' अपने समय की सपुरहिट फिल्म रही थी और ज्यादा कमाई के भी कई रिकॉर्ड्स इस फिल्म ने अपने नाम किए थे.

पारिवारिक फिल्मों में ये अभिनेत्री खूब पसंद कई गईं. 'हम आपके हैं कौन' (1994), 'ये दिल्लगी' (1994), 'दिलवाले' (1994), 'कुछ कुछ होता है' (1998) और 'कल हो ना हो' (2003) में इन्होंने यादगार भूमिकाएं निभाईं.

shah-rukh-reema

ज्यादातर तो इस अभिनेत्री ने मां की भूमिका की लेकिन इसके अलावा भी इन्होंने कई तरह के चुनौतीपूर्ण भूमिकाएं की. फिल्म 'आक्रोश' (1980) में इन्होंने डांसर की भूमिका की तो वहीं 'ये दिल्लगी' (1994) में इन्होंने एक बिजनेसवुमन की भूमिका निभाई.

इसके बाद रीमा ने 'वास्तव' फिल्म में डॉन संजय दत्त की मां की भूमिका की जिसमें वो अपने बेटे की हत्या कर देती हैं. 1997 में आई फिल्म 'रूई का बोझ' में उनकी परफॉर्मेंस को खूब पसंद किया गया. इस फिल्म में उनके साथ पंकज कपूर थे.

फिल्मों में सलमान-SRK जैसे स्टार्स की मां का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री रीमा लागू का निधन

टीवी पर भी इस अभिनेत्री ने कई यादगार रोल निभाए हैं. डीडी नेशनल पर प्रसारित होने वाले सीरियल 'तू-तू, मैं-मैं' में इस अभिनेत्री को रोल को खूब पसंद किया गया था. इसके लिए इस अभिनेत्री को इस कॉमिक रोल के लिए पहला ndian Telly Awards भी मिला था.

यहां देखें VIDEO-

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Box Office: 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' ने मचाई तबाही, दो दिन के कलेक्शन से 'धुरंधर' और 'डंकी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' ने दो दिन में मचाई तबाही, 'धुरंधर' और 'डंकी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, बोले- ‘ये स्पॉन्सर्ड आंदोलन था’
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, युवाओं को दी चेतावनी
Spider Man Brand New Day BO: दूसरे दिन 'स्पाइडर मैन' हुई 100 करोड़ के पार, तोडे 11 हॉलीवुड फिल्मों के रिकॉर्ड
दूसरे दिन भी 'स्पाइडर मैन' का बजा डंका, 100 करोड़ के पार हुई कमाई
शाहरुख खान की 'किंग' के म्यूजिक राइट्स के लिए मची होड़, मेकर्स कर रहे रिकॉर्ड ब्रेकिंग डील!
शाहरुख खान की 'किंग' के म्यूजिक राइट्स के लिए मची होड़, मेकर्स कर रहे रिकॉर्ड ब्रेकिंग डील!

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह का बयान, कहा- मेरी मां...मां नहीं?
PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह का बयान, कहा- मेरी मां...मां नहीं?
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
श्रीलंका सीरीज से पहले एमएस धोनी से मिलने पहुंचे ऋषभ पंत, देखें तस्वीर
श्रीलंका सीरीज से पहले एमएस धोनी से मिलने पहुंचे ऋषभ पंत, देखें तस्वीर
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, बोले- ‘ये स्पॉन्सर्ड आंदोलन था’
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, युवाओं को दी चेतावनी
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
4,000 फीट नीचे मौत का मंजर! पाकिस्तान की खदान में धमाके के बाद 32 शव बरामद
4,000 फीट नीचे मौत का मंजर! पाकिस्तान की खदान में धमाके के बाद 32 शव बरामद
Bulb Fuse Reason: बार-बार फ्यूज हो जाता है बल्ब, बस कर लें ये काम
बार-बार फ्यूज हो जाता है बल्ब, बस कर लें ये काम
Sleeping With Earplugs: कान में ईयरप्लग लगाकर सोते हैं तो हो जाएं सावधान, बढ़ सकता है खतरा
कान में ईयरप्लग लगाकर सोते हैं तो हो जाएं सावधान, बढ़ सकता है खतरा
Embed widget