एक्सप्लोरर

Box Office : जानें, सलमान की 'ट्यूबलाइट' ने 2 दिन में की है कितनी कमाई?

नई दिल्ली : सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म ‘ट्यूबलाइट’ की 2 दिन की कमाई का आंकड़ा आ गया है. फिल्म ने शुरुआती दो दिन में कुल 42.32 करोड़ रुपये की कमाई की है जो उम्मीद से काफी कम है. इसमें से शुक्रवार को 'ट्यूबलाइट' ने 21.15 करोड़ की कमाई की है जबकि शनिवार को 21.17 करोड़ रुपये ही कमाए हैं. ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है.

वहीं ईद के मौके पर रिलीज हुई 'ट्यूबलाइट' की पहले दिन की कमाई बहुत बढ़िया नहीं कही जा सकती है. 2012 से लेकर अब तक ईद के मौके पर रिलीज हुइ फिल्मों की कमाई देखें तो 'ट्यूबलाइट' की पहले दिन की कमाई बहुत कम है.  यहां पढ़ें- पहले दिन की कमाई के मामले में सलमान की सबसे खराब फिल्म साबित हुई 'ट्यूबलाइट'!

घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने जहां 21.15 करोड़ की कमाई की है वहीं एक रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने पहले दिन यूएई और दूबई में 6.6 करोड़ रुपये की कमाई की है.

फिल्म समीक्षकों ने भी ट्यूबलाइट को मिक्स रिव्यू दिए हैं. एबीपी न्यूज़ की रिव्यू के मुताबिक फिल्म के डायरेक्टर कबीर खान ने इसे सुपरहिट बनाने के लिए सारे फॉर्मूले इस्तेमाल कर लिए हैं. एक भोलाभाला इंसान, साथ में छोटा सा क्यूट बच्चा, भारत-चीन का युद्ध और सालों बाद पर्दे पर शाहरूख खान और सलमान खान की केमिस्ट्री… लेकिन इसके बावजूद कबीर खान इस फिल्म को देखने लायक नहीं बना पाए हैं.

पिछले साल भी ईद पर कबीर खान की फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ रिलीज हुई थी जिसमें भारत-पाकिस्तान के बीच तनातनी और मुन्नी के साथ सलमान खान… ये कनेक्शन लोगों को खूब पसंद आया था. अब ‘ट्यूबलाइट’ देखकर लगता है कि उसी वक्त कबीर खान को फिर से इसी फॉर्मूले को आजमाने का आइडिया आया होगा. लेकिन इस बार ना सलमान खान का स्टारडम चल पाया है और ना ही युद्ध का प्लॉट… यहां पढ़ें पूरा रिव्यू...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Awarapan 2 Box office: 2026 की 6वीं हाईएस्ट वीकेंड ओपनर बनी 'आवारापन 2', 4 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
2026 की 6वीं हाईएस्ट वीकेंड ओपनर बनी 'आवारापन 2', 4 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
15 अगस्त पर 55 करोड़ के पार हुई 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
'आवारापन 2' या 'बंटवारा 1947', कौन चल रही आगे, जानें- हर घंटे का कलेक्शन
मद्रास हाईकोर्ट ने 'बंटवारा 1947' के पक्ष में सुनाया फैसला, पायरेटेड कॉपी ब्लॉक करने के दिए निर्देश
मद्रास हाईकोर्ट ने 'बंटवारा 1947' के पक्ष में सुनाया फैसला, पायरेटेड कॉपी ब्लॉक करने के दिए निर्देश
56 की उम्र में सिंगल हैं मनीषा कोइराला, जानें अब फिल्मों से दूर क्या कर रही हैं एक्ट्रेस
56 की उम्र में सिंगल हैं मनीषा कोइराला, जानें अब फिल्मों से दूर क्या कर रही हैं एक्ट्रेस

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget