एक्सप्लोरर

जयंती: फिल्म ही नहीं असल जिंदगी में भी ट्रेजडी क्वीन थीं मीना कुमारी

सीधे दिल पर दस्तक देने वाली अपनी बेहतरीन अदाकरी और संवाद अदायगी के दम पर दर्शकों के दिलों पर राज करने वाली भारतीय सिनेमा की ‘ट्रेजेडी क्वीन’ मीना कुमारी के 85वें जन्मदिन के मौके पर सर्च इंजन गूगल ने आज डूडल बनाकर उन्हें याद किया .

नई दिल्ली: सीधे दिल पर दस्तक देने वाली अपनी बेहतरीन अदाकरी और संवाद अदायगी के दम पर दर्शकों के दिलों पर राज करने वाली भारतीय सिनेमा की ‘ट्रेजेडी क्वीन’ मीना कुमारी के 85वें जन्मदिन के मौके पर सर्च इंजन गूगल ने आज डूडल बनाकर उन्हें याद किया . अजीमोशान अदाकारा होने के साथ बेहतरीन शायरा और गायिका मीना कुमारी अपनी नज्में ‘नाज’ के तख़ल्लुस से लिखती थीं. मुंबई में एक अगस्त 1932 को मुस्लिम परिवार में जन्मीं मीना कुमारी गूगल डूडल में लाल साड़ी पहने बेहद भावुक नजर आ रहीं हैं और पीछे गूगल लिखा है . उनके फिल्मी किरदारों में अभिनय से बयां किया गया दर्द इस डूडल में भी उनके चेहरे पर नजर आ रहा है .जयंती: फिल्म ही नहीं असल जिंदगी में भी ट्रेजडी क्वीन थीं मीना कुमारी महजबीन बानो ऊर्फ मीना कुमारी की जोड़ी हिन्दी सिनेमा में गुरूदत्त, राजकुमार और देवानंद के साथ बेहद सुन्दर बनी . कौन भूल सकता है साहिब, बीबी और गुलाम की ‘छोटी बहू’ को या फिर पाकीजा की ‘माहजबीन’ या मेरे अपने की ‘आनंदी देवी’ को . गुरूदत्त के साथ 1962 में आई साहिब , बीबी और गुलाम के लिये उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का फिल्मफेयर पुरस्कार भी मिला . उन्होंने बैजू बावरा, परिणिता और काजल के लिये भी यह पुरस्कार जीता . मीना कुमारी ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत वर्ष 1939 में ‘लैदरफेस’ से की थी, लेकिन एक अदाकारा के तौर पर उन्हें पहचान वर्ष 1952 में आई फिल्म ‘बैजूबावरा’ से मिली. जयंती: फिल्म ही नहीं असल जिंदगी में भी ट्रेजडी क्वीन थीं मीना कुमारी उन्होंने ‘परिणीता’ (1953), 'एक ही रास्ता' (1956), 'शारदा' (1957), शरारत (1959) 'कोहिनूर' (1960), 'दिल अपना और प्रीत पराई' (1960), साहिब बीबी और ग़ुलाम (1962), सांझ और सवेरा (1964) फूल और पत्थर' (1966) जैसी तमाम हिट फिल्में दी. बेहतरीन अदाकारी के दम पर ही आज उन्हें हिंदी सिनेमा की महिला गुरु दत्त और भारतीय सिनेमा की सिंड्रेला कह कर संबोधित किया जाता है. मीना कुमारी की आखिरी फिल्म वर्ष 1972 में आई ‘पाकीजा’ (1972) थी, जो अदाकारा के अचानक निधन के बाद एक हिट साबित हुई. उनका निधन महज 38 वर्ष की आयु में 31 मार्च 1972 को हो गया था. उनके निभाये फिल्मी किरदारों की तरह उनका असल जीवन भी किसी ट्रेजेडी से कम नहीं रहा . मीना कुमारी के पिता मास्टर अली बक्स पारसी थियेटर के जानेमाने नाम थे. वह मूल रूप से भेड़ा के रहने वाले थे, जो अब पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में है. अदाकारा की मां इकबाल बेगम ऊर्फ प्रभावती देवी भी विवाह से पहले ‘कामिनी’ के नाम से स्टेज कार्यक्रम, नृत्य और अदाकारी किया करती थीं.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत-इंग्लैंड का मैच देखने पहुंचीं कृति सेनन, एमएस धोनी की बेटी जीवा संग क्यूट मोमेंट हुआ वायरल
भारत-इंग्लैंड का मैच देखने पहुंचीं कृति सेनन, एमएस धोनी की बेटी जीवा संग क्यूट मोमेंट हुआ वायरल
VIDEO: 'हुड़दंग करेंगे, उत्पात मचाएंगे, ये ठीक नहीं है...' CJP के प्रोटेस्ट पर बोलीं कंगना रनौत
VIDEO: 'हुड़दंग करेंगे, उत्पात मचाएंगे, ये ठीक नहीं है...' CJP के प्रोटेस्ट पर बोलीं कंगना रनौत
एक साथ ऑन एयर होंगे बिग बॉस के 6 एडिशन, सलमान खान से मोहनलाल तक करेंगे होस्ट
एक साथ ऑन एयर होंगे बिग बॉस के 6 एडिशन, सलमान खान से मोहनलाल तक करेंगे होस्ट
Monday BO Collection Live Updates: मंडे को दोपहर 4 बजे तक 125 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
Live Updates: मंडे को दोपहर 4 बजे तक 125 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन

वीडियोज

Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!
Ramayan में पहले रिजेक्ट हुए थे Arun Govil, बाद में बने करोड़ों लोगों के Shri Ram

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या धर्मेंद्र प्रधान देंगे इस्तीफा? CJP के प्रदर्शन के बीच गृहमंत्री अमित शाह से मिलने पहुंचे शिक्षा मंत्री
क्या धर्मेंद्र प्रधान देंगे इस्तीफा? CJP के प्रदर्शन के बीच गृहमंत्री अमित शाह से मिलने पहुंचे शिक्षा मंत्री
Explained: 'वंदे मातरम बिल' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
'वंदे मातरम' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
Tripura DGP Death: त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने की खुदकुशी, 2025 में लिया था चार्ज
त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने की खुदकुशी, 2025 में लिया था चार्ज
दिल्ली में डिंपल यादव को किया डिटेन, लखनऊ में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन
दिल्ली में डिंपल यादव को किया डिटेन, लखनऊ में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन
टीम इंडिया की हार के बाद रुतुराज गायकवाड़ बने कप्तान, सितारों से सजी टीम; उपकप्तान बना ये खिलाड़ी
टीम इंडिया की हार के बाद रुतुराज गायकवाड़ बने कप्तान, सितारों से सजी टीम
CJP Protest: लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
OTT Release This Week: इस हफ्ते ओटीटी पर धमाल, रिलीज हो रही 'मुसाफिर कैफे' से 'आदर्श बाल विद्यालय' तक ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
इस हफ्ते ओटीटी पर मचेगा धमाल, रिलीज हो रही ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
CJP का अनशन और मार्च: आमने-सामने पुलिस-प्रदर्शनकारी, केजरीवाल से प्रियंका तक… सरकार पर ‘हल्लाबोल’
CJP का अनशन और मार्च: आमने-सामने पुलिस-प्रदर्शनकारी, केजरीवाल से प्रियंका तक… सरकार पर ‘हल्लाबोल’
Embed widget