एक्सप्लोरर

‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तान’ के पोस्टर पर बिग बी संग दिखने को आमिर ने बताया ख्वाब

इस पोस्टर से पहले आमिर खान फिल्म के सभी सितारों के किरदारों से लोगों को रू-ब-रू करवा चुके हैं. आमिर ने एक एक कर सबका लुक और नाम मोशन पोस्टर के ज़रिए शेयर किया है.

मुंबई: सुपरस्टार आमिर खान का कहना है कि महानायक अमिताभ बच्चन के साथ पोस्टर पर एक साथ नजर आना उनके लिए सपने के सच होने जैसा है. आमिर 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' में अमिताभ के साथ नजर आने वाले हैं. इस फिल्म में आमिर और बिग बी के अलावा कैटरीना कैफ और फातिमा सना शेख जैसे सितारे भी नज़र आएंगे.

आमिर खान ने फिल्म का नया पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, “मिस्टर बच्चन के साथ एक पोस्टर पर खुद को देखना मेरे लिए सपने के सच होने जैसा है. मैं अभी भी यकीन नहीं कर पा रहा हूं." ऐसा पहली बार है जब आमिर और अमिताभ एक साथ पर्दे पर दिखाई देंगे. यश राज फिल्म्स के बैनर तले बन रही यह फिल्म आठ नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

इस पोस्टर से पहले आमिर खान फिल्म के सभी सितारों के किरदारों से लोगों को रू-ब-रू करवा चुके हैं. आमिर ने एक एक कर सबका लुक और नाम मोशन पोस्टर के ज़रिए शेयर किया है.

देखें सभी के मोशन पोस्टर्स:-

आमिर खान का लुक सोमवार को रिवील हुआ. आमिर ने खुद अपना लुक शेयर करते हुए लिखा, "और इ हैँ हम, फिरंगी मल्लाह. हम से ज्यादा नेक इन्सान इस धरती पे कहीं नहीं मिलेगा आपको. सच्चाई तो हमरा दूसरा नाम है, और भरोसा हमरा काम. दादी कसम !!!."

आमिर से पहले फिल्म से कैटरीना कैफ का लुक सामने आया. मोशन पोस्टर में कैटरीना बेहद ग्लैमरस और खूबसूरत अंदाज़ में नज़र आईं. हाथों में मेहंदी और माथे पर अलग तरह का टीका उनके किरदार को खास बना रहा है. उनके किरदार का नाम सुरैया है. मोशन पोस्टर के साथ जो संगीत दिया गया है वो भी काफी दमदार है.

इस फिल्म में अमिताभ बच्चन के किरदार का नाम है ख़ुदाबख्श. बिग बी का लुक शेयर करते हुए मेकर्स ने उन्हें सभी ठगों में सबसे बड़ा ठग बताया. मोशन पोस्टर में गरजते बादलों के बीच समुद्री जहाज़ पर रखे तोप के पास खड़े अमिताभ आपको सन्न कर देंगे. खासकर उन बादलों से उड़कर आता हुआ बाज़ जब अमिताभ के पास रखे तोप के मुंहाने पर बैठता है तो पोस्टर और शानदार लगता है.

फातिमा सना शेख इस फिल्म में फातिमा ज़फीरा की भूमिका में हैं. फर्स्ट लुक में फातिमा एक योद्धा की वेशभूषा में नज़र आ रही हैं और उनके हाथों में तीर कमान है. पोस्टर के बैकग्राउंड में किला दिखाई दे रहा है और फातिमा के चारों तरफ अंगारें नज़र आ रहे हैं. इसमें फातिमा बहुत ही इंटेंस नज़र आ रही हैं.

यही नहीं फिल्म से ब्रिटिश अभिनेता लॉयड ओवेन के किरदार से भी पर्दा उठाया जा चुका है. फिल्म में उनके किरदार का नाम जॉन क्लाइव होगा. उनका मोशन पोस्टर भी जारी किया जा चुका है. इन सबके बाद अब फैंस आमिर खान के लुक का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं.

इस फिल्म का निर्देशन विजय कृष्ण आचार्य ने किया है. विजय इससे पहले आमिर खान को फिल्म ‘धूम 3’ में डायरेक्ट कर चुके हैं. .ये फिल्म 8 नवंबर को दुनियाभर के सिनेमाघरों में एक साथ रिलीज होगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बॉक्स ऑफिस लाइव: 'बंटवारा 1947' या 'आवारापन 2', तीसरे दिन 6 बजे तक कौनसी फिल्म निकली आगे?
लाइव: 'बंटवारा 1947' या 'आवारापन 2', 6 बजे तक कौनसी फिल्म निकली आगे?
यश 'रामायण' में क्यों नहीं बने राम? बताया 4000 करोड़ बजट का हॉलीवुड गणित
यश 'रामायण' में क्यों नहीं बने राम? बताया 4000 करोड़ बजट का हॉलीवुड गणित
Video: ब्रेकअप की खबरों के बीच सबा संग मूवी डेट पर निकले ऋतिक, हाथों में हाथ डाले दिखे
ब्रेकअप की खबरों के बीच सबा संग मूवी डेट पर निकले ऋतिक, हाथों में हाथ डाले दिखे
Awarapan 2 Box Office: 'आवारापन 2' बनी इमरान हाशमी की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 'एक था टाइगर' को पछाड़ा
'आवारापन 2' बनी इमरान हाशमी की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 'एक था टाइगर' को पछाड़ा

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Embed widget