एक्सप्लोरर

टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा ने बॉयफ्रेंड इबान से शादी की खबरों पर कही ये बात, मां का रिएक्शन भी बताया

कृष्णा श्रॉफ ने बताया कि वो इबान को पिछले चार महीने से डेट कर रही हैं और उनकी मुलाकात किसी कॉमन फ्रेंड के ज़रिए हुई थी.

नई दिल्ली: टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा श्रॉफ इन दिनों सुर्खियों में हैं. हाल ही में वो उस वक्त चर्चा में आई, जब उन्होंने टाइगर के सिंगल होने का दावा किया था. इस बीच वो अपने रिलेशनशिप को लेकर भी सुर्खियों में आ गईं. दरअसल जैकी श्रॉफ की बेटी कृष्णा श्रॉफ इन दिनों इबान हेम्स नाम के एक लड़के को डेट कर रही हैं. हाल ही में उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड के साथ इंस्टा पर कुछ तस्वीरें भी शेयर की थीं.

अब कृष्णा श्रॉफ ने मुंबई मिरर से बात करते हुए अपने इस नए रिश्ते को लेकर कई जानकारी दी है. उन्होंने बताया कि वो इबान को पिछले चार महीने से डेट कर रही हैं और उनकी मुलाकात किसी कॉमन फ्रेंड के ज़रिए हुई थी. कृष्णा ने बताया, "मैं एक ऐसे दोस्त से मिल रही थी जिससे मैं लंबे वक्त से नहीं मिली थी, लेकिन जब मुलाकात खत्म हुई तो मैं इबान से चैटिंग कर रही थी."

 

आपको बता दें कि हाल ही में इबान ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की थी, जिसमें उन्होंने कृष्णा श्रॉफ की एक छोटी सी वीडियो पर 'Wifey' लिखा था. इसके बाद ऐसी कुछ रिपोर्ट्स आई थी कि टाइगर की बहन ने गुपचुप तरीके शादी रचा ली है. इसको लेकर जब उनसे सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, "ये बेहद हास्यप्रद है. वो बस यूं ही था. और ये तो बेहद अजीब है कि कैसे कई आर्टिकल्स ये बात लिख रहे हैं कि हमने गुपचुप तरीके से शादी कर ली है. यहां तक की मेरी मां (आयशा श्रॉफ) ने भी मुझसे पूछ लिया कि ये सब चल क्या रहा है."

कृष्णा श्रॉफ ने ये भी बताया कि उनके भाई टाइगर श्रॉफ और इबान एक दूसरे को करीब 5 सालों से जानते हैं. दोनों साथ में बास्केटबॉल खेलते थे. हालांकि इबान को ये नहीं पता था कि टाइगर की कोई बहन भी है. कुछ दिनों पहले कृष्णा श्रॉफ ने इबान के साथ कुछ बेहद रोमांटिक तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की थी.

कृष्णा ने बॉयफ्रेंड के साथ की तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा, "हम अपने काम से काम रख रहे हैं, जैसे ये हमारी अपनी कंपनी हो. ये किस्मत है, हमारा मतलब है, कुछ बेहद खास, जन्नत जैसा." तस्वीरों में दोनों की कैमिस्ट्री लाजवाब लग रही है. दोनों ही लोग एक दूसरे में खोए नज़र आ रहे हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

The Odyssey BO Day 1 Live Updates: हॉलीवुड फिल्म 'द ओडिसी' ने लूटा बॉक्स ऑफिस, शाम 6 बजे तक कलेक्शन 8 करोड़ के पार
Live Updates: हॉलीवुड फिल्म 'द ओडिसी' ने लूटा बॉक्स ऑफिस, शाम 6 बजे तक कलेक्शन 8 करोड़ के पार
'हिरण को बहुत नजदीक से गोली मारी गई थी', 'काला हिरण- द बैटल फॉर लेगेसी' का टीजर रिलीज
'हिरण को बहुत नजदीक से गोली मारी गई थी', 'काला हिरण- द बैटल फॉर लेगेसी' का टीजर रिलीज
इमरान हाशमी की 'आवारापन' की री-रिलीज डेट आई सामने, 'स्पाइडर-मैन: ब्रैंड न्यू डे' से होगी टक्कर
इमरान हाशमी की 'आवारापन' की री-रिलीज डेट आई सामने, 'स्पाइडर-मैन: ब्रैंड न्यू डे' से होगी टक्कर
क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' के मुरीद हुए टॉम क्रूज, बोले- दोबारा देखना चाहता हूं फिल्म
क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' के मुरीद हुए टॉम क्रूज, बोले- दोबारा देखना चाहता हूं फिल्म

वीडियोज

Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive
Ethanol Petrol पर गडकरी का ये Interview Viral है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
सोनम वांगचुक का नया वीडियो आया सामने- 'मैं 20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, उसके बाद भूत बनकर...'
सोनम वांगचुक का नया वीडियो आया सामने- 'मैं 20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, उसके बाद भूत बनकर...'
हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर CM योगी? जिन्ना पर दिया बयान तो भड़क उठे AIMIM और सपा के नेता
हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर CM योगी? जिन्ना पर दिया बयान तो भड़क उठे AIMIM और सपा के नेता
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
कुवैत में खारे पानी को मीठा करता है जो फिल्टर प्लांट, उस पर ईरान का हमला, क्यों घबरा उठा रेगिस्तानी देश?
कुवैत में खारे पानी को मीठा करता है जो फिल्टर प्लांट, उस पर ईरान का हमला, क्यों घबरा उठा रेगिस्तानी देश?
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
Climate Change Sleep Loss: सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
Embed widget