एक्सप्लोरर

कहीं बॉलीवुड पर हावी न हो जाए हॉलीवुड : शाहरुख

मुंबई : अभिनेता शाहरुख खान को डर है कि अगर भारतीय फिल्म जगत के लोगों ने पूरी कुशलता के साथ पटकथा लेखन शैली, मार्केटिंग और तकनीक के इस्तेमाल पर काम नहीं किया, तो बॉलीवुड पर हॉलीवुड हावी हो सकता है.

शाहरुख ने हॉलीवुड अभिनेता ब्रैड पिट के साथ 'डायनामिक्स ऑफ बॉलीवुड एज कंपयेर्ड टु हॉलीवुड' सब्जेक्ट पर एक सत्र के दौरान हुई चर्चा में यह बात कही. उन्होंने कहा कि इस बात का डर पाया जा रहा है कि कहीं भारत में बॉलीवुड पर हॉलीवुड हावी न हो जाए.

शाहरुख ने कहा, "अगर हमने पटकथा लेखन शैली, मार्केटिंग और तकनीक जैसे कुछ मुख्य क्षेत्रों पर काम नहीं किया, तो हॉलीवुड हम पर हावी हो जाएगा."

पिछले 25 साल से भारतीय फिल्म जगत का हिस्सा रहे शाहरुख ने कहा, "भाषा की बाधा बहुत कम हो गई है..दुनिया में कई डिजिटल प्लेटफार्म हैं और कंटेंट तक पहुंच है. कई ऐसी चीजें हैं जिसमें हॉलीवुड पारंगत हो रहा है और हमें उससे सीखना चाहिए. बॉलीवुड पर हॉलीवुड के हावी होने का डर है."

हॉलीवुड अभिनेता ब्रैड पिट अपनी आने वाली फिल्म 'वॉर मशीन' के प्रचार के लिए भारत आए थे. इसमें वह अमेरिकी जनरल ग्लेन मेक्माहोन का किरदार निभा रहे हैं.

'किंग खान' कहे जाने वाले अभिनेता शाहरुख ने 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे', 'कभी खुशी कभी गम' 'वीरजारा' जैसी फिल्मों से कामयाबी की बुलंदियों को छुआ. उन्होंने कहा कि घरेलू बाजार में अंतर्राष्ट्रीय फिल्मों की सफलता ने रुझानों में बदलाव का संकेत दिया है.

शाहरुख ने कहा, "भारतीय फिल्म जगत को बदलना होगा. हमें बहुत कुछ सीखना है और हॉलीवुड वो सब कुछ कर चुका है. हमें केवल उससे इसे अपनाना है."

अभिनेता ने कहा, "हमारे पास कई शानदार कहानियां हैं बताने के लिए, लेकिन हम बताते नहीं हैं. हम कभी-कभी बस यह सोच कर खुश हो जाते हैं कि हमारे पास डांस और गायन शैली है. हमें उस भाषा को समझने की जरूरत है, जो हॉलीवुड और पश्चिमी सिनेमा जगत बोलते हैं. हालांकि, हमें उसे नहीं बदलना है जो हम लोगों को दिखाते हैं. डांस और गाने को हिंदी फिल्म जगत का हिस्सा बना रहना चाहिए."

अपनी पत्नी गौरी के साथ फिल्म निर्माण कंपनी रेड चिलीज एंटरटेनमेंट चलाने वाले शाहरुख का कहना है कि एक फिल्म निर्माता के तौर पर उनकी इच्छा उन फिल्मों को आगे ले जाने की है, जिन्हें दूसरे निर्माता नहीं बनाना चाहते.

शाहरुख का नेटफ्लिक्स के साथ लंबा करार हुआ है. अभिनेता का मानना है कि इस करार के तहत फिल्मकारों के लिए एक नई राह खुल गई है, जिसके जरिए फिल्म निर्माण के लोकतंत्रीकरण को बढ़ावा मिला है.

फिल्म जगत में अपने सफर के बारे में बात करते हुए शाहरुख ने कहा कि दर्शकों के साथ जुड़े रहने के लिए जमीन से जुड़ा रहना बेहद जरूरी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Box Office: 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' ने मचाई तबाही, दो दिन के कलेक्शन से 'धुरंधर' और 'डंकी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' ने दो दिन में मचाई तबाही, 'धुरंधर' और 'डंकी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
जब पर्दे पर साथ आए सलमान-संजय, तो बॉक्स ऑफिस पर मचा कोहराम
जब पर्दे पर साथ आए सलमान-संजय, तो बॉक्स ऑफिस पर मचा कोहराम
रणबीर कपूर के बचाव में उतरे 'एनिमल' डायरेक्टर, 'रामायण' के ट्रेलर पर कहा- ये रामयुग का आरंभ है
रणबीर कपूर के बचाव में उतरे 'एनिमल' डायरेक्टर, 'रामायण' के ट्रेलर पर कहा- ये रामयुग का आरंभ है
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, बोले- ‘ये स्पॉन्सर्ड आंदोलन था’
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, युवाओं को दी चेतावनी

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी को निशाना बनाने वाले मॉर्फ्ड कंटेंट को लेकर मेटा इंडिया के हेड पर केस दर्ज
PM मोदी को निशाना बनाने वाले मॉर्फ्ड कंटेंट को लेकर मेटा इंडिया के हेड पर केस दर्ज
PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह का बयान, कहा- मेरी मां...मां नहीं?
PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह का बयान, कहा- मेरी मां...मां नहीं?
श्रीलंका सीरीज से पहले एमएस धोनी से मिलने पहुंचे ऋषभ पंत, देखें तस्वीर
श्रीलंका सीरीज से पहले एमएस धोनी से मिलने पहुंचे ऋषभ पंत, देखें तस्वीर
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, बोले- ‘ये स्पॉन्सर्ड आंदोलन था’
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, युवाओं को दी चेतावनी
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
PM मोदी ने भोगपुरम एयरपोर्ट का किया उद्घाटन, आंध्र प्रदेश को दिया तोहफा
PM मोदी ने भोगपुरम एयरपोर्ट का किया उद्घाटन, आंध्र प्रदेश को दिया तोहफा
नौकरीपेशा भी कर सकेंगे ITI, यूपी में तीसरी शिफ्ट में होगी पढ़ाई
नौकरीपेशा भी कर सकेंगे ITI, यूपी में तीसरी शिफ्ट में होगी पढ़ाई
Centipedes In Home: मानसून में घर पर कनखजूरों की एंट्री? ऐसे करें बचाव
मानसून में घर पर कनखजूरों की एंट्री? ऐसे करें बचाव
Embed widget