एक्सप्लोरर

दुनिया की नंबर 1 हॉरर फिल्म देखी है आपने? देखकर बेहोश होने लगे थे लोग

World's No 1 Horror Movie: दुनिया भर में एक से बढ़कर एक डरावनी फिल्में बनी हैं, लेकिन एक हॉरर फिल्म ऐसी है जिसे देखकर लोगों की जान तक चली गई. बाद में इस फिल्म को कई देशों में बैन तक कर दिया गया.

World's No 1 Horror Movie: हॉरर, मिस्ट्री और सस्पेंस, दर्शकों की फिल्मों के लिए बेस्ट चॉइस होती है. हालांकि कमजोर दिल वाले लोगों के लिए हॉरर मूवीज देखना आसान नहीं है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक हॉरर फिल्म ऐसी है जिसे देखकर तो मजबूत दिल वाले लोगों का भी कलेजा फट गया था? यही वजह रही कि इस हॉरर फिल्म को कई देशों में बैन तक करना पड़ा.

हम बात कर रहे हैं 'द एक्सॉर्सिस्ट' की, जिसे दुनिया की सबसे ज्यादा डरावनी फिल्म कहा जाता है. ये एक हॉरर-मिस्ट्री फिल्म है जो कि 1973 में सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी. फिल्म का मिला-जुला रिव्यू सुनकर दर्शक इसे देखने थिएटर गए और इस फिल्म ने 400 मिलियन डॉलर से ज्यादा का कलेक्शन भी किया था. लेकिन ये इतनी खतरनाक और डरावनी है कि इसे देखने के बाद लोगों की रूह कांप गई.

बेहोश हुए लोग, हुईं खून की उल्टियां!
कई रिपोर्ट्स की मानें तो 'द एक्सॉर्सिस्ट' को देखने के दौरान दर्शकों की तबीयत बिगड़ने लगी थी. लोग थिएटर में ही बेहोश होने लगे थे और कई लोग तो खून की उल्टियां भी करने लगे थे. वहीं कई दर्शक सेरेब्रल एंजियोग्राफी का भी शिकार हो गए. यूके की कई मीडिया रिपोर्ट्स में ये दावा भी किया गया कि फिल्म रिलीज हुई तो 'द एक्सॉर्सिस्ट' देखने के दौरान ना सिर्फ लोग बीमार हुए बल्कि ही कई लोगों की हार्ट अटैक से मौत भी हुई. ऐसे में इस फिल्म को कई देशों में बैन कर दिया है.

शापित थी 'द एक्सॉर्सिस्ट'?
'द एक्सॉर्सिस्ट' को लेकर कहा जाता है कि ये फिल्म शापित है. ऐसा इसीलिए क्योंकि ना सिर्फ दर्शक इसका शिकार हुए, बल्कि फिल्म से जुड़े सदस्य भी इसके श्राप से नहीं बच पाए. कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि 'द एक्सॉर्सिस्ट' में काम करने वाले लगभग 20 लोगों ने अपनी जान गंवा दी थी. शूटिंग के दौरान रोज ही कोई ना कोई जख्मी हो जाता था. एक्टर जैक मैकगोवन और वासिलिकी मालियारोस (जिनके किरदारों की फिल्म में मौत दिखाई गई थी) की फिल्म रिलीज होने के बाद ही असल में मौत हो गई थी. हालांकि इस रहस्य से कभी पर्दा नहीं उठ पाया कि आखिर इसके पीछे की असल हकीकत क्या है.

ये भी पढ़ें: Sports Based Films On OTT: स्पोर्ट्स-ड्रामा के हैं शौकीन तो मस्ट वॉच हैं ये फिल्में, प्राइम वीडियो पर आज ही देखें

दरख्शां मुमताज उन आवाज़ों में से एक हैं, जो एंटरटेनमेंट की दुनिया को न सिर्फ सुनती हैं, बल्कि उसे समझती हैं और दर्शकों तक असरदार तरीके से पहुंचाती भी हैं. ABP न्यूज़ की एंटरटेनमेंट डेस्क पर एक पत्रकार के तौर पर ये सिनेमा की चमक-दमक से आगे जाकर उसकी गहराइयों में झांकती हैं. खासतौर पर बॉक्स ऑफिस ट्रेंड्स और फ़िल्म इंडस्ट्री की पर्सेप्शन बिल्डिंग में उनकी गहरी पकड़ है. जामिया मिल्लिया इस्लामिया से ग्रेजुएशन और फिर पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद इन्होंने मीडिया को सिर्फ एक प्रोफेशन नहीं, बल्कि अपना पैशन बना लिया. कैमरा उनकी ताक़त है और कॉन्फिडेंस उनकी पहचान. इनका मानना है कि मेहनत कभी ट्रेंड से बाहर नहीं जाती, और ये हर दिन इसी सोच के साथ काम करती हैं. ये हिंदी में लिखती हैं, लेकिन अंग्रेज़ी, उर्दू और भोजपुरी भाषा पर भी अच्छी पकड़ रखती हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मेरे बजट से बाहर था..'अभिषेक बच्चन ने IPL में कोई टीम ना खरीदने के पीछे की वजह का किया खुलासा
'मेरे बजट से बाहर था..'अभिषेक बच्चन ने IPL में कोई टीम ना खरीदने के पीछे की वजह का किया खुलासा
Dhurandhar 2 Box Office: चौथे हफ्ते में भी 'धुरंधर 2' का भौकाल, 'जवान'-'स्त्री 2' के उड़ा दिए परखच्चे, 11सौ करोड़ी बनने से हैं इंचभर दूर
चौथे हफ्ते में भी 'धुरंधर 2' का भौकाल, 'जवान'-'स्त्री 2' के उड़ा दिए परखच्चे
उम्र 40 साल, अब तक क्यों कुंवारी हैं शक्ति मोहन? बताया क्यों नहीं की शादी
उम्र 40 साल, अब तक क्यों कुंवारी हैं शक्ति मोहन? बताया क्यों नहीं की शादी
Dhurandhar 2 BO Day 26: ‘धुरंधर 2’ ने चौथे मंडे भी काटा गदर, नई रिलीज फिल्मों के आगे भी कमा डाले करोड़ों, ये रिकॉर्ड भी किया अपने नाम
‘धुरंधर 2’ ने चौथे मंडे भी काटा गदर, नई रिलीज फिल्मों के आगे भी कमा डाले करोड़ों

वीडियोज

होर्मुज के पानी मेें 'मौत का जाल' !
Noida Labour Protest Update: नोएडा में हिंसक प्रदर्शन, कई सेक्टर में फैली टेंशन ! | Noida News
Chitra Tripathi: ट्रंप का 'होर्मुज' प्रहार ईरान भी तैयार! | Hormuz | IranUSCeasefire | Janhit
Bharat Ki Baat: होर्मुज़ को लेकर Trump की अगली चाल क्या? | Strait Of Hormuz | Iran- Irael
Sandeep Chaudhary: गैस और महंगाई पर क्यों गरमाई जनता ? सटीक विश्लेषण | Labour Protest | Seedha Sawal

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Iran War News Live: अमेरिका की होर्मुज नाकेबंदी से सऊदी अरब परेशान, ट्रंप पर बना रहा दबाव, ईरान-US की बातचीत पर आया पाकिस्तान का रिएक्शन
Live: अमेरिका की होर्मुज नाकेबंदी से सऊदी अरब परेशान, ट्रंप पर बना रहा दबाव, ईरान-US की बातचीत पर आया PAK का रिएक्शन
CM नीतीश कुमार ने अपनी अंतिम कैबिनेट की बैठक में क्या कहा? 'आगे बिहार में…'
CM नीतीश कुमार ने अपनी अंतिम कैबिनेट की बैठक में क्या कहा? 'आगे बिहार में…'
Delhi Dehradun Expressway: दिल्ली से सिर्फ ढाई घंटे में पहुंच जाएंगे देहरादून, आज शुरू हो जाएगा एक्सप्रेस-वे, PM मोदी देंगे गिफ्ट
दिल्ली से सिर्फ ढाई घंटे में पहुंच जाएंगे देहरादून, आज शुरू हो जाएगा एक्सप्रेस-वे, PM मोदी देंगे गिफ्ट
Praful Hinge First Over: 1 रन और 3 विकेट... प्रफुल्ल हिंगे का वो ओवर जिसने पलट दिया पूरा मैच, चारों खाने चित हुए वैभव सूर्यवंशी
1 रन और 3 विकेट... प्रफुल्ल हिंगे का वो ओवर जिसने पलट दिया पूरा मैच, चारों खाने चित हुए वैभव सूर्यवंशी
Assi OTT Release: तापसी पन्नू की ‘अस्सी’ अब ओटीटी पर होने जा रही रिलीज, जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
तापसी पन्नू की ‘अस्सी’ अब ओटीटी पर होने जा रही रिलीज, जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
US Iran Peace Talk: तारीख तय... सबसे बड़ी शर्त मान गया ईरान! अमेरिका का पीस टॉक-2 पर नया ऐलान, ट्रंप ने लगाई मुहर 
तारीख तय... सबसे बड़ी शर्त मान गया ईरान! अमेरिका का पीस टॉक-2 पर नया ऐलान, ट्रंप ने लगाई मुहर 
Aluminium Foil Door Trick: दरवाजे के हैंडल पर क्यों लपेट रहे हैं लोग एल्युमिनियम फॉयल? वजह जानकर चौंक जाएंगे
दरवाजे के हैंडल पर क्यों लपेट रहे हैं लोग एल्युमिनियम फॉयल? वजह जानकर चौंक जाएंगे
किसान भाई इस तरीके से करें काजू की खेती, होगी लाखों की कमाई
किसान भाई इस तरीके से करें काजू की खेती, होगी लाखों की कमाई
Embed widget