एक्सप्लोरर

'द बंगाल फाइल्स' के कार्यक्रम पर लगी रोक, विवेक रंजन अग्निहोत्री ने गुस्से में कहा- 'ट्रेलर तो कोलकाता में ही लॉन्च होगा'

The Bengal Files: सारी परमिशन लेने के बाद और पूरी टीम आने के बाद द बंगाल फाइल्स के ट्रेलर लॉन्च के वेन्यू को कैंसिल कर दिया गया क्योंकि उनके ऊपर बहुत सारा पॉलिटिकल प्रेशर था.

फेमस फिल्ममेकर विवेक रंजन अग्निहोत्री की आने वाली फिल्म ‘द बंगाल फाइल्स’ का ट्रेलर शनिवार को कोलकाता में लॉन्च होने वाला था. मगर आज ही फिल्मकार को बताया गया कि उनके कार्यक्रम का वेन्यू कैंसिल कर दिया गया है.

विवेक रंजन ने शेयर किया 'एक्स' पर एक पोस्ट

इसकी जानकारी खुद विवेक रंजन अग्निहोत्री ने एक वीडियो के जरिये लोगों के साथ शेयर की है. उन्होंने ये वीडियो 'एक्स' पर शेयर किया है. इस वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा, अभी-अभी कोलकाता पहुंचा हूं और मुझे पता चला कि 'द बंगाल फाइल्स' का ट्रेलर जहां लॉन्च किया जाना था, उस वेन्यू को कैंसिल कर दिया गया. कौन है जो हमें चुप करवाना चाहता है और क्यों? लेकिन, मुझे चुप नहीं कराया जा सकता क्योंकि सच की आवाज को दबाया नहीं जा सकता. ट्रेलर तो कल कोलकाता में ही लॉन्च होगा. कृपया इस वीडियो को शेयर करें और हमें सपोर्ट करें.

वीडियो में विवेक ने कहा

इस वीडियो में विवेक कहते हैं, दोस्तों मैं अभी-अभी कोलकाता पहुंचा हूं, जैसा की आप जानते हैं कि हमने तय किया था कि 'द बंगाल फाइल्स' का ट्रेलर हम कोलकाता में लॉन्च करेंगे. क्योंकि ये फिल्म डायरेक्ट एक्शन डे पर बेस्ड है और कल 16 अगस्त है और इसे लॉन्च करने के लिए इससे बेहतर दिन और जगह कोई और हो नहीं सकती.

उन्होंने आगे कहा, लेकिन, मैं जैसे ही यहां पहुंचा मुझे एक बुरी खबर मिली. हमारा ट्रेलर लॉन्च होने वाला था एक बहुत बड़े सिनेमाहॉल में, ये भारत की बहुत बड़ी सिनेमा चेन है. हमारे पास सारी परमिशन थीं, इसलिए हमारी पूरी टीम यहां आई. लेकिन मुझे अभी-अभी पता चला है कि उस कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया है और इसे इसलिए कैंसिल किया गया है क्योंकि उनके ऊपर बहुत सारा पॉलिटिकल प्रेशर है, वो किसी भी तरह का राजनीतिक विवाद नहीं चाहते हैं.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Vivek Ranjan Agnihotri (@vivekagnihotri)

भारत के इतिहास का कड़वा सच 

उन्हें यहां काम करना है, इसलिए ये उनके लिए सही नहीं होगा. और ये राइटिंग में नहीं है. मैं उनकी मजबूरी समझता हूं, कोई भी बिजनेस हाउस क्यों ऐसा काम करेगा जिससे उसे आगे चलकर कोई बड़ी मुसीबत उनके लिए खड़ी हो. वो आगे कहते हैं, लेकिन, सवाल ये है कि कौन हैं वो लोग, कौन सा है ये पॉलिटिकल प्रेशर, और कौन सी है ये पार्टी जो हमारी आवाज को दबाना चाहती है. जो फिल्म किसी ने देखी नहीं है, जिस फिल्म को सेंसर बोर्ड पास कर चुका है, उसके ट्रेलर को रिलीज नहीं होने दिया जा रहा है.

पहले हमारे ऊपर इतनी सारी एफआईआर लॉन्च की गईं. जब हम सारी व्यवस्था कर यहां पहुंचे तो हमें बताया जा रहा है कि हम कार्यक्रम कर नहीं सकते. ये बहुत दुखद बात है. क्या हमारे देश में दो संविधान हैं, एक पूरे देश का और एक बंगाल का. मैं भी हारने वाला नहीं हूं दोस्तों, हमने ठान ली है और अब जो भी करना पड़े, जैसे भी करना पड़े, हम इसे कोलकाता में ही लॉन्च करेंगे. मैं आपको जगह बता दूंगा, आप हमें सपोर्ट करें ताकि भारत के इतिहास का कड़वा सच सबके सामने आए.

इसके साथ ही उन्होंने शनिवार तक का इंतजार करने की बात कही. 'द बंगाल फाइल्स' इस साल की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक है. यह फिल्म बंगाल के 'डायरेक्ट एक्शन डे' और 1946 के कलकत्ता दंगा की दर्दनाक घटनाओं को दिखाती है. विवेक रंजन अग्निहोत्री ने 'द बंगाल फाइल्स' को लिखा और डायरेक्ट किया है. फिल्म में मिथुन चक्रवर्ती, पल्लवी जोशी, अनुपम खेर और दर्शन कुमार नजर आएंगे. तेज नारायण अग्रवाल और आई एम बुद्धा द्वारा प्रस्तुत यह फिल्म 5 सितंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मेरा इस फिल्म से कोई लेना-देना नहीं...', अजय देवगन की 'चौहान' कंट्रोवर्सी पर पहली बार बोले मोहम्मद जीशान अय्यूब
'मेरा फिल्म से कोई लेना-देना नहीं...', अजय देवगन की 'चौहान' कंट्रोवर्सी पर बोले मोहम्मद जीशान अय्यूब
'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' में दिखेगा स्पाइडर-मैन का दिखेगा अलग अवतार, टॉम हॉलैंड के बयान से फैंस की बढ़ी एक्साइटमेंट
'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' में दिखेगा स्पाइडर-मैन का सबसे अलग अवतार, टॉम हॉलैंड ने दिया अपडेट
'गॉडजिला वर्सेज कॉन्ग' फेम केली हॉटल का निधन, 18 साल की उम्र में सड़क हादसे ने ली जान
'गॉडजिला वर्सेज कॉन्ग' फेम केली हॉटल का निधन, 18 साल की उम्र में सड़क हादसे ने ली जान
'तुम मेरी जिंदगी का सबसे अहम हिस्सा हो', पत्नी मान्यता के बर्थडे पर संजय दत्त ने लुटाया प्यार, कही दिल की बात
'तुम मेरी जिंदगी का सबसे अहम हिस्सा हो', पत्नी के बर्थडे पर संजय दत्त ने लुटाया प्यार, कही दिल की बात

वीडियोज

कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'धर्मेंद्र प्रधान इतने अहम क्यों', सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल को लेकर अभिजीत दीपके ने PM मोदी से पूछा
'धर्मेंद्र प्रधान इतने अहम क्यों', सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल पर दीपके ने PM मोदी से पूछा
राहुल गांधी के प्रदर्शन पर गिरिराज सिंह की दो टूक, 'देशद्रोह का मुकदमा चले'
राहुल गांधी के प्रदर्शन पर गिरिराज सिंह की दो टूक, 'देशद्रोह का मुकदमा चले'
Pakistan On CJP Protest: कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर क्या बोला पाकिस्तानी मीडिया, PAK एक्सपर्ट ने लगाई फटकार, जानें क्या कहा?
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर क्या बोला पाकिस्तानी मीडिया, PAK एक्सपर्ट ने लगाई फटकार, जानें क्या कहा?
BCCI ने घरेलू क्रिकेट के ये 5 बड़े नियम बदले, अब जानबूझकर नो-बॉल फेंकने पर पूरे मैच से बाहर होगा गेंदबाज
BCCI ने घरेलू क्रिकेट के ये 5 बड़े नियम बदले, अब जानबूझकर नो-बॉल फेंकने पर पूरे मैच से बाहर होगा गेंदबाज
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा, बोले- 'कोई जाहिल इस मुल्क की रहनुमाई करे...'
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा
'बेटे से पीछे हटने के लिए...', CJP के संसद मार्च में लाठीचार्ज के बाद क्या बोले अभिजीत दीपके के मां-बाप
'बेटे से पीछे हटने के लिए...', CJP के संसद मार्च में लाठीचार्ज के बाद क्या बोले अभिजीत दीपके के मां-बाप
कनॉट प्लेस हिंसा में RAF जवान पर हमला, जमीन पर गिराकर लात-घूंसों से पीटे जाने का दावा, वीडियो वायरल
कनॉट प्लेस हिंसा में RAF जवान पर हमला, जमीन पर गिराकर लात-घूंसों से पीटे जाने का दावा, वीडियो वायरल
Causes of Poop Color Change: अपने मल के रंग से पता करें शरीर के अंदर की कहानी, जानिए क्या बताती है किस रंग की पॉटी?
अपने मल के रंग से पता करें शरीर के अंदर की कहानी, जानिए क्या बताती है किस रंग की पॉटी?
Embed widget