एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र में भी टैक्स फ्री हुई 'तानाजी- द अनसंग वॉरियर', अजय देवगन ने CM उद्धव ठाकरे को कहा- शुक्रिया

अजय देवगन और सैफ अली खान स्टारर 'तानाजी' को यूपी और हरियाणा के बाद अब महाराष्ट्र सरकार ने भी टैक्स फ्री कर दिया है.

अजय देवगन और सैफ अली खान स्टारर 'तानाजी' को यूपी और हरियाणा के बाद अब महाराष्ट्र सरकार ने भी टैक्स फ्री कर दिया है. बुधवार को महाराष्ट्र सरकार की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि फिल्म 'तानाजी- द अनसंग वॉरियर' को महाराष्ट्र राज्य में टैक्स फ्री कर दिया गया है.

महाराष्ट्र सरकार के इस फैसले का अजय देवगन ने स्वागत किया और सरकार का शुक्रिया भी अदा किया. अजय देवगन ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को इसके लिए धन्यवाद कहा. उन्होंने ट्वीट किया, ''उद्धव ठाकरे जी 'तानाजी- द अनसंग वॉरियर' को राज्य में टैक्स फ्री करने के लिए शुक्रिया.''

नसीरूद्दीन शाह ने कहा था जोकर, अब अनुपम खेर बोले- आपने अपनी पूरी जिंदगी हताशा में गुजारी है

बॉक्स ऑफिस जमकर कमाई कर रही फिल्म

तानाजी: द अनसंग वॉरियर की कमाई थमने का नाम नहीं ले रही है. फिल्म दूसरे वीकेंड पर ज़ोरदार कमाई करने के बाद अब वीकडेज़ पर भी अच्छी कमाई कर रही है. फिल्म ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के ट्वीट के मुताबिक 'तानाजी' ने मंगलवार को 7.72 करोड़ रुपये का बिज़नेस किया है. इससे पहले फिल्म ने दूसरे हफ्ते के पहले दिन शुक्रवार को 10.06 करोड़ रुपये, शनिवार को 16.36 करोड़ रुपये, रविवार को 22.12 करोड़ रुपये और सोमवार को 8.17 करोड़ रुपये का बिज़नेस किया. इस तरह अजय की फिल्म ने 12 दिनों में 183.34 करोड़ रुपये का कुल कारोबार किया है.

कौन थे तानाजी मालुसरे

तानाजी, छत्रपति शिवाजी महाराज के सेनापति थे. उनकी वीरता की कहानियां काफी प्रचलित थी. उनकी वीरता को देखते हुए शिवाजी उन्हें 'सिंह' ही कहा करते थे. 1670 ईस्वी में कोण्डाणा किले (सिंहगढ़) को जीतने में तानाजी ने वीरगति पाई थी.

वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो आज ही अजय देवगन ने अपनी अगली फिल्म "आरआरआर" की शूटिंग शुरू कर दी है. अजय, जूनियर एनटीआर और राम चरण के साथ हैदराबाद में 25 दिनों के शेड्यूल में फ़िल्म की शूटिंग करेंगे. बता दें कि अजय देवगन ने अपनी हालिया रिलीज़ "तान्हाजी" के साथ बॉलीवुड में 100वीं फिल्म का सफ़र तय कर लिया है और फ़िल्म को देशभर से शानदार समीक्षा मिल रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बीफ खाने वाला राम कैसे बन सकता है?', रामायण में रणबीर कपूर की कास्टिंग के खिलाफ हैं ये एक्ट्रेस
'बीफ खाने वाला राम कैसे बन सकता है?', रामायण में रणबीर कपूर की कास्टिंग के खिलाफ हैं ये एक्ट्रेस
राजपाल यादव पर कंगाली की नौबत? 16 करोड़ का कर्ज न चुकाने पर प्रॉपर्टी होगी नीलाम, बैंक ने नोटिस चिपकाया
16 करोड़ का कर्ज न चुकाने पर राजपाल यादव की संपत्ति होगी नीलाम, बैंक ने भेजा नोटिस
Awarapan 2 Trailer: धांसू है 'आवारापन 2' का ट्रेलर है, 'शिवम पंडित' के किरदार में छाए इमरान हाशमी, शबाना आजमी ने भी चौंकाया
धांसू है 'आवारापन 2' का ट्रेलर है, 'शिवम पंडित' के किरदार में छा गए इमरान हाशमी
तेज प्रताप यादव संग रियलिटी शो में दिखेंगी मल्लिका शेरावत? वायरल वीडियो के बाद चर्चा तेज
तेज प्रताप यादव संग रियलिटी शो में दिखेंगी मल्लिका शेरावत? वायरल हुआ वीडियो

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
रसड़ा से उमाशंकर सिंह के बेटे को टिकट देंगी बसपा चीफ मायावती? खुद साफ की तस्वीर
रसड़ा से उमाशंकर सिंह के बेटे को टिकट देंगी बसपा चीफ मायावती? खुद साफ की तस्वीर
सुप्रीम कोर्ट से आसाराम बापू को झटका, नहीं मिली अंतरिम जमानत
सुप्रीम कोर्ट से आसाराम बापू को झटका, नहीं मिली अंतरिम जमानत
IPL 2027 से पहले इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है RCB
IPL 2027 से पहले इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है RCB
Ramayana Release Date: रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
रांची प्रोटेस्ट पर कंगना बोलीं- राहुल गांधी वहीं जाते हैं जहां उकसाना होता है
रांची प्रोटेस्ट पर कंगना बोलीं- राहुल गांधी वहीं जाते हैं जहां उकसाना होता है
Xप्लेन: क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम? जानें सबकुछ
क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम?
Embed widget