एक्सप्लोरर

नसीरूद्दीन शाह ने कहा था जोकर, अब अनुपम खेर बोले- आपने अपनी पूरी जिंदगी हताशा में गुजारी है

नसीरुद्दीन शाह ने अनुपम खेर को सीएए का समर्थन करने पर ‘जोकर’ कहा था. अनुपम खेर ने जवाब में कहा,इतना कुछ हासिल करने के बाद आपने अपनी पूरी जिंदगी हताशा में गुजारी.

बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर ने शुक्रवार को ‘ए वेडनसडे’ के अपने सह अभिनेता नसीरुद्दीन शाह द्वारा उन्हें ‘जोकर’ कहे जाने की टिप्पणी का जवाब दिया. शाह ने खेर को ‘जोकर’ बताते हुए कहा था कि उन्हें गंभीरता से नहीं लिया जाना चाहिए. खेर भाजपा नीत केंद्र सरकार के मुखर समर्थक रहे हैं.

शाह ने ‘द वायर’ को दिए एक साक्षात्कार में कहा था, ‘‘ अनुपम खेर जैसे लोग काफी मुखर रहे हैं. और मुझे नहीं लगता है कि उन्हें गंभीरता से लिए जाने की जरूरत है. वह जोकर हैं और एनएसडी और एफटीआईआई का कोई भी उनका समकालीन यह बात कह सकता है कि उनका बर्ताव साइकोपैथिक है. यह उनके खून में है और वह इसके बारे में कुछ नहीं कर सकते हैं.’’ इस पर खेर ने ट्विटर पर एक वीडियो संदेश के जरिए प्रतिक्रिया दी.

शबाना आजमी की हालत स्थिर, गहन देखरेख में इलाज जारी

खेर ने कहा, ‘‘ हालांकि मैंने कभी भी आपके बारे में कुछ बुरा नहीं कहा था लेकिन अब बोलूंगा. इतना कुछ हासिल करने के बाद आपने अपनी पूरी जिंदगी हताशा में गुजारी. अगर आप दिलीप कुमार साहब, अमिताभ बच्चन, राजेश खन्ना, शाहरुख खान और विराट कोहली की आलोचना कर सकते हैं तो मेरा विश्वास है कि मैं फिर सही कंपनी में हूं.’’

View this post on Instagram
 

Reflections on Life!!:)

A post shared by Anupam Kher (@anupampkher) on

खेर ने कहा, ‘‘ इनमें से किसी ने भी आपके बयान को गंभीरता से नहीं लिया क्योंकि हम सभी जानते हैं कि वर्षों से जिन पदार्थों का सेवन आप कर रहे हैं यह उसकी नतीजा है. आप सही और गलत के बीच अंतर नहीं जानते हैं.’’ उन्होंने कहा, ‘‘ और आपको पता है क्या कि मेरे खून में क्या है? हिंदुस्तान है. इसे समझें.’’

कंगना‌ रनौत ने की निर्भया के दोषियों को सरेआम फांसी पर लटकाने की मांग

आपको बता दें कि समाचार पोर्टल 'द वायर' को दिए साक्षात्कार में नसीरुद्दीन शाह ने सीएए के खिलाफ देशभर में हो रहे प्रदर्शनों पर कई बॉलीवुड सितारों की चुप्पी पर हैरानी जताई थी. सीएए का समर्थक व भारतीय जनता पार्टी के हिमायती साथी अभिनेता अनुपम खेर को बड़ बोला 'मसखरा' कहा और भाजपा की नीतियों को 'मसखरापन' करार दिया था इसी पर अब अनुपम ने चुप्पी तोड़ी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' मंडे टेस्ट में पास हुई या फेल? जानें- चार दिनों का कलेक्शन
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' मंडे टेस्ट में पास हुई या फेल? जानें- कलेक्शन
'अक्खा बॉलीवुड एक तरफ और इमरान हाशमी एक तरफ', 'आवारापन 2' की सक्सेस पर खुशी से झूमीं एक्टर की बीवी परवीन
'आवारापन 2' की सक्सेस पर इमरान हाशमी की पत्नी ने लुटाया प्यार, हुईं इमोशनल
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
'बंटवारा-1947' सहित सिनेमाघरों में मौजूद 5 फिल्मों पर भारी पड़ी 'आवारपन 2', जानें-मंडे का कलेक्शन
मंडे को चला 'आवारपन 2' का जादू, साउथ फिल्म भी छाई, जानें- 'बंटवारा-1947' का हाल

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Viral Engineer Story: Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
Embed widget