एक्सप्लोरर

गुस्सैल मिजाज की वो एक्ट्रेस जिसने मारा था चंकी पांडे को तमाचा और दी थी अनिल कपूर को धमकी, करिश्मा-माधुरी से भी बड़ा था स्टारडम लेकिन....

Tabbu Sister Farha Naaz: ये एक्ट्रेस बॉलीवुड की वर्सटाइल एक्ट्रेस तब्बू की बड़ी बहन भी हैं. पहली फिल्म फ्लॉप होने के बावजूद भी इनके पास फिल्मों की कमी नहीं थी, लेकिन गुस्सैल रवैया नुकसान पहुंचा गया.

Tabbu sister Farha Naaz: बॉलीवुड में किसी एक्टर के लिए अपनी जगह बनाने से ज्यादा मेहनत वाला काम है उस जगह को लंबे समय तक बनाए रखना. ऐसे कई उदाहरण है जब कई लोग पहली ही फिल्म से धमाल मचाने के बाद खो गए. ऐसे भी कई उदाहरण हैं जिन्होंने कुछ दिन तक अपनी कुर्सी बचाकर रखी, लेकिन अचानक वो उनसे छिन गई. ऐसी ही एक एक्ट्रेस हैं 80 के दशक में फिल्म इंडस्ट्री में एंट्री करने वाली एक्ट्रेस फराह नाज.

फराह नाज तब्बू की बड़ी बहन हैं. तब्बू से काफी पहले आईं फराह कभी इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस रह चुकी हैं. लेकिन उनके गुस्से की वजह से उन्हें अच्छा खासा नुकसान पहुंचा. कभी किसी को धमकी देने तो कभी किसी कोएक्टर को तमाचा मारने को लेकर वो विवादों में रहीं.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Farha Naaz (@iamfarhanaaz)

पहली फिल्म हुई फ्लॉप फिर भी बन गईं स्टार?
फराह को पहला ब्रेक यश चोपड़ा की फिल्म 'फासले' से मिला. फिल्म में उनके साथ सुनील दत्त और रोहन कपूर जैसे एक्टर्स थे. फिल्म बॉक्स ऑफिस में अच्छा कमाल नहीं कर पाई. फिल्म के न चलने के बावजूद फराह को कई फिल्में ऑफर हुईं जिनमें से कई फिल्में बड़ी हिट भी साबित हुईं. इन फिल्मों में नसीब अपना अपना, लव 86, ईमानदार, घर-घर की कहानी रखवाला, वो फिर आएगी और मरते दम तक जैसी फिल्में थीं. इंडस्ट्री में उस समय के हर बड़े स्टार के साथ उनकी फिल्में थीं. लेकिन फिर भी उनका गुस्सैल रवैया उनके लिए खतरा साबित हुआ.

गुस्से में मारा था कोएक्टर चंकी पांडे को थप्पड़
रिपोर्ट्स के मुताबिक, फराह चंकी पांडे के साथ 'कसम वर्दी की' शूटिंग के दौरान चंकी पांडे को थप्पड़ मार दिया था. चंकी पांडे को फराह ने थप्पड़ इसलिए जड़ा था क्योंकि वो चंकी पांडे के किसी जोक पर नाराज हो गई थीं. ये घटना बी-टाउन में हर किसी की जुबान में थी. डीएनए की खबर में रिपोर्ट्स के हवाले से लिखा गया है कि एक मैगजीन इंटरव्यू के दौरान फराह ने चंकी को जान से मारने तक की धमकी दे डाली थी. इस इंटरव्यू के बाद इंडस्ट्री में काफी विवाद भी हुआ था.

अनिल कपूर को भी नहीं छोड़ा फराह ने
चंकी पांडे वाली घटना के बाद अनिल कपूर के साथ भी फराह का विवाद हुआ था. साल 1989 में अनिल कपूर के साथ 'रखवाला' में नजर आईं थीं. फिल्म कुछ खास कमाल नहीं कर पाई. लेकिन फिर भी इस फिल्म को चर्चा में लाने की वजह फराह बनीं. असल में अनिल कपूर फिल्म में माधुरी दीक्षित को लेना चाहते थे, लेकिन जब फराह को इस बारे में पता चला तो उन्होंने माधुरी और अनिल दोनों को ही धमकी दे डाली. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फराह ने पब्लिकली अनिल कपूर को पीटने की भी धमकी दी थी. उन्होंने माधुरी दीक्षित को भी डांटा था, जिस वजह से वो फिल्म का हिस्सा नहीं बनीं.

ग्लैमर वर्ल्ड से दूर हैं फराह
फराह का फिल्मी सफर का शुरूआती दौर ऐसा था कि उनके सामने करिश्मा कपूर और माधुरी दीक्षित जैसी एक्ट्रेस का स्टारडम भी फीक पड़ जाए. लेकिन, 1996 आते-आते उनकी फिल्में कम हो गईं. आखिरी बार वो 2004 की मल्टीस्टारर फिल्म 'हलचल' और 2006 की 'शिखर' में दिखीं. हालांकि, इसके बाद भी वो इक्का दुक्का फिल्मों में दिखीं, लेकिन हलचल और शिखर उनकी वो फिल्में रहीं, जिनमें उनके पास ठीकठाक स्क्रीनटाइम था.

फराह ने दारा सिंह के बेटे बिंदु दारा सिंह से शादी की थी. शादी सिर्फ 6 साल टिकी. इसके बाद फराह ने 2003 में सुनील सहगल से शादी की. फिलहाल वो इंडस्ट्री से दूर हैं और अपना समय अपने परिवार को दे रही हैं.

और पढ़ें: Guntur Kaaram Box Office Collection Worldwide: 200 करोड़ क्लब में 'गुंटूर कारम' की धाकड़ एंट्री! महेश बाबू की फिल्म के नाम हुए ये 4 रिकॉर्ड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'राम भगवान हैं या इंसान?', कुमार विश्वास ने रणवीर कपूर के सवाल पर दिया दिल छू लेने वाला जवाब
'राम भगवान हैं या इंसान?', कुमार विश्वास ने रणवीर कपूर के सवाल पर दिया दिल छू लेने वाला जवाब
Video: देहरादून कॉन्सर्ट में जैस्मिन सैंडलस के साथ बदतमीजी, भीड़ में गलत तरीके से छूने का वीडियो वायरल
देहरादून कॉन्सर्ट में जैस्मिन सैंडलस के साथ बदसलूकी, वायरल हुआ वीडियो
प्रियंका चोपड़ा के बर्थडे पर पति निक जोनास का दिखा रोमांटिक अंदाज, शेयर किया खास वीडियो
प्रियंका चोपड़ा के बर्थडे पर पति निक जोनास का दिखा रोमांटिक अंदाज, शेयर किया खास वीडियो
पहली बार मसूरी पहुंचीं संगीता बिजलानी, बोलीं- ऐसा लगा जैसे बादलों के ऊपर उड़ रही हूं
पहली बार मसूरी पहुंचीं संगीता बिजलानी, बोलीं- ऐसा लगा जैसे बादलों के ऊपर उड़ रही हूं

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget