एक्सप्लोरर

Shahrukh Khan Dunki Movie: डंकी फिल्म के सेट पर तापसी को शाहरुख खान से मिला था जन्मदिन का सबसे खास तोहफा

Shahrukh Khan Dunki Movie: बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान की फिल्म डंकी ने बॉक्स ऑफिस पर खूब कमाई की थी. इस फिल्म में तापसी पन्नू को शाहरुख खान से एक खास तोहफा मिला था जो कि एक्ट्रेस के बचपन का सपना था.

Shah Rukh Khan Dunki Movie: बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान अपनी एक्टिंग की वजह से मशहूर हैं. वहीं बात अगर रोमांटिक एक्टिंग की हो तब तो एक्टर को कोई फेल नहीं कर सकता है. पिछले साल एक्टर की दो सुपरहिट फिल्में रिलीज हुईं थी. जिनमें से एक पठान फिल्म थी और दूसरी फिल्म डंकी थी. डंकी फिल्म में शाहरुख खान और तापसी पन्नू की जोड़ी को खूब पसंद किया गया था. इसी फिल्म को याद करते हुए एक्ट्रेस तापसी पन्नू ने बताया कि फिल्म की शूटिंग के दौरान शाहरुख खान ने उन्हे सबसे शानदार गिफ्ट दिया था. 

ऐसे पूरा हुआ तापसी का सपना
जूम चैनल को दिए एक इंटरव्यू में तापसी पन्नू ने डंकी फिल्म से जुड़ा अपना एक किस्सा सुनाया. एक्ट्रेस ने कहा - फिल्म की शूटिंग के दौरान मेरा जन्मदिन था. उस दिन एक सीन की शूटिंग हुई जिसमें मुझे शाहरुख खान को गले लगाना था. ये मेरा सबसे बड़ा सपना था जो कि डंकी फिल्म के उस सीन की वजह से पूरा हो गया. एक्ट्रेस ने आगे बताया - जैसे ही सीन खत्म हुआ मैने सेट पर सबको जाकर बताया कि शाहरुख खान ने मुझे गले लगाया है. ये मेरे जन्मदिन पर अबतक का मेरा सबसे बड़ा तोहफा था. 

फिल्म ने बॉक्सऑफिस पर की बंपर कमाई

बता दें शाहरुख खान की फिल्म डंकी साल 2023 मे दिसंबर के महीने में रिलीज हुई थी. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी कमाई से धमाका मचा दिया था. 120 करोड़ के बजट वाली इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 418 से 460 करोड़ के बीच में कमाई की थी. बॉक्स ऑफिस के इन आंकड़ो के साथ ये फिल्म साल 2023 की छटवी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई थी. इस फिल्म में शाहरुख खान के साथ तापसी पन्नू , विक्‍की कौशल और बोमन ईरानी नजर आए थे. फिल्म की कहानी चार ऐसे डंकी दोस्तों की है जो कि विदेश जाना चाहते है. सारे रासते बंद होने के बाद शाहरुख खान इन सब को डंकी रूट से विदेश लेकर जाता है. फिल्म के बीच में शुरू होती है शाहरुख खान और तापसी पन्नू की लव स्टोरी. बात करें शाहरुख खान के अगले प्रोजेक्ट की तो जल्द शाहरुख खान किंग मूवी में एक्शन रोल मे नजर आने वाले हैं. 

ये भी पढ़ें: राम चरण की वाइफ उपासना ने अयोध्या में लॉन्च किया अपोलो हॉस्पिटल, यूपी के सीएम योगी संग शेयर की फोटो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US-Venezuela Relations: वेनेजुएला के तेल पर अमेरिका का कब्जा! ट्रंप ने की तारीफ, मदद का हवाला देकर उठा रहे फायदा
वेनेजुएला के तेल पर अमेरिका का कब्जा! ट्रंप ने की तारीफ, मदद का हवाला देकर उठा रहे फायदा
अनुज चौधरी समेत 12 पुलिसवालों के खिलाफ FIR के आदेश पर बोले जियाउर्रहमान बर्क- 'कानून से ऊपर कोई नहीं'
अनुज चौधरी समेत 12 पुलिसवालों के खिलाफ FIR के आदेश जियाउर्रहमान बर्क का बड़ा बयान, क्या कहा?
Gustaakh Ishq OTT Release: 'गुस्ताख इश्क' अब ओटीटी पर होने जा रही रिलीज, जानें- कब और कहां देख सकेंगे ये फिल्म?
'गुस्ताख इश्क' अब ओटीटी पर होने जा रही रिलीज, जानें- कब और कहां देख सकेंगे ये फिल्म?
कौन हैं आयुषी सोनी? WPL में रिटायर्ड आउट होने वाली बनीं पहली बल्लेबाज
कौन हैं आयुषी सोनी? WPL में रिटायर्ड आउट होने वाली बनीं पहली बल्लेबाज

वीडियोज

Iran Protest :Trump ने तैयार कर लिया ईरान की बर्बादी का पूरा प्लान, मीटिंग में हो गई हमले की तैयारी!
America-Iran Tension: अमेरिका ने इमरजेंसी मीटिंग में हो गया कुछ बड़ा FINAL? | Trump | Khamenei
ISRO MISSION FAIL: टेक्निकल ग्लिच या षड्यंत्र? INSIDE STORY | ABPLIVE
दिल्ली में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का कहर!
महिलाओं की सुरक्षा पर सख्त CM Yogi, छेड़खानी करने वालों को खुली चेतावनी

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-Venezuela Relations: वेनेजुएला के तेल पर अमेरिका का कब्जा! ट्रंप ने की तारीफ, मदद का हवाला देकर उठा रहे फायदा
वेनेजुएला के तेल पर अमेरिका का कब्जा! ट्रंप ने की तारीफ, मदद का हवाला देकर उठा रहे फायदा
अनुज चौधरी समेत 12 पुलिसवालों के खिलाफ FIR के आदेश पर बोले जियाउर्रहमान बर्क- 'कानून से ऊपर कोई नहीं'
अनुज चौधरी समेत 12 पुलिसवालों के खिलाफ FIR के आदेश जियाउर्रहमान बर्क का बड़ा बयान, क्या कहा?
Gustaakh Ishq OTT Release: 'गुस्ताख इश्क' अब ओटीटी पर होने जा रही रिलीज, जानें- कब और कहां देख सकेंगे ये फिल्म?
'गुस्ताख इश्क' अब ओटीटी पर होने जा रही रिलीज, जानें- कब और कहां देख सकेंगे ये फिल्म?
कौन हैं आयुषी सोनी? WPL में रिटायर्ड आउट होने वाली बनीं पहली बल्लेबाज
कौन हैं आयुषी सोनी? WPL में रिटायर्ड आउट होने वाली बनीं पहली बल्लेबाज
जम्मू के राजौरी में LoC पर फिर दिखे 5 पाकिस्तानी ड्रोन, सुरक्षाबलों ने किया काउंटर अटैक
जम्मू के राजौरी में LoC पर फिर दिखे 5 पाकिस्तानी ड्रोन, सुरक्षाबलों ने किया काउंटर अटैक
'बस समाज की सहमति...', इन्फैंट्री में महिलाओं की एंट्री को लेकर सेना अध्यक्ष ने दिया बड़ा बयान
'बस समाज की सहमति...', इन्फैंट्री में महिलाओं की एंट्री को लेकर सेना अध्यक्ष ने दिया बड़ा बयान
बिना दवा गर्दन की जकड़न दूर करें, अपनाएं ये 5 आसान एक्सरसाइज
बिना दवा गर्दन की जकड़न दूर करें, अपनाएं ये 5 आसान एक्सरसाइज
बिना किसी गारंटी मिलेगा क्रेडिट कार्ड और 50 हजार रुपये, इस योजना में मिलेगा फायदा 
बिना किसी गारंटी मिलेगा क्रेडिट कार्ड और 50 हजार रुपये, इस योजना में मिलेगा फायदा 
Embed widget