एक्सप्लोरर

'थप्पड़' और 'कबीर सिंह' की तुलना पर बोली तापसी पन्नू- ये बेमानी है

तापसी ने कहा की ऐसा बिल्कुल भी नहीं है कि हमने 'कबीर सिह' को दिमाग में रखकर यह फिल्म बनाई है. मुझे बहुत दुख होता है, जब मैं लोगों को यह कहते सुनती हूं कि हमने एक दूसरी फिल्म को जवाब देने के लिए यह फिल्म बनाई है.

बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नू का मानना है कि लोगों को उनकी आने वाली फिल्म 'थप्पड़' की तुलना शाहिद कपूर की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'कबीर सिह' से नहीं करनी चाहिए. अभिनेत्री ने यह भी कहा कि उनकी आने वाली फिल्म में एक महिला को थप्पड़ मारने के अलावा भी बहुत सी चीजें दिखाई गई हैं. सोशल मीडिया पर तापसी पन्नू स्टारर फिल्म 'थप्पड़' के ट्रेलर के जारी होते ही फिल्म 'कबीर सिह' तुलना की जाने लगी है.

'कबीर सिह' में हीरो की प्रवृत्ति गुस्से वाली होती है और वह हीरोइन को थप्पड़ मार देता है और एक दृश्य में हीरोइन भी हीरो को थप्पड़ मारती है. इस फिल्म के निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा ने इस थप्पड़ के बचाव में कहा था कि किसी भी रिश्ते में थोड़ी-बहुत हिसा होती रहती है.

वहीं अनुभव सिन्हा निर्देशित फिल्म 'थप्पड़' में घरेलू हिंसा जैसे गंभीर मुद्दे को दिखाया गया है, जिसके आधार पर तलाक और ऐसी ही कई घटनाओं पर ध्यान केंद्रित किया गया है. सीधे शब्दों में कहें तो इसमें भले ही बस एक थप्पड़ है, लेकिन है तो घरेलू हिंसा ही. वहीं तापसी ने अपनी फिल्म की तुलना 'कबीर सिह' से करने को गलत ठहराया.

मुंबई में फिल्म एक प्रमोशनल इवेंट में तापसी ने कहा, "ऐसा बिल्कुल भी नहीं है कि हमने 'कबीर सिह' को दिमाग में रखकर यह फिल्म बनाई है. मुझे बहुत दुख होता है, जब मैं लोगों को यह कहते सुनती हूं कि 'हमने एक दूसरी फिल्म को जवाब देने के लिए यह फिल्म बनाई है. 'कबीर सिह' के रिलीज होने से पहले फिल्म की कहानी लिखी जा चुकी थी. मेरे ख्याल से थप्पड़ बस एक ट्रिगर है, लेकिन फिल्म में हमने रिलेशनशिप को लेकर कई सारी चीजें दिखाई गई हैं."

उन्होंने आगे कहा, "मैं स्वीकार करती हूं कि 'कबीर सिह' में एक उदाहरण था, लेकिन वह हमारी फिल्म के विचारधारा से नहीं मिलता है, लेकिन क्या ऐसा पहली की फिल्मों में नहीं हुआ है? ऐसी हजारों फिल्म हैं जिसमें पुरुष महिला को थप्पड़ मारता है, इसमें नया क्या है? ऐसे में 'थप्पड़' की तुलना 'कबीर सिह' से करना फिल्म को महत्वहीन करने जैसा है."

'थप्पड़' में तापसी पन्नू, पवैल गुलाटी, दीया मिर्जा, रत्ना पाठक शाह, तन्वी आजमी, कुमुद मिर्जा और मानव कौल जैसे कलाकार हैं. यह 28 फरवरी को रिलीज होगी.

यहां देखिए 'थप्पड़' का ट्रेलर:

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सितंबर महीने में साउथ की तीन फिल्मों का धमाका, 'मिर्जापुर' बनी नंबर वन, पढ़ें बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
सितंबर महीने में साउथ की तीन फिल्मों का धमाका, 'मिर्जापुर' बनी नंबर वन, पढ़ें बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
Box office Live Updates: थर्सडे को 'जेलर 2' हुई 325 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'-' 'नई नवेली' का 5.30 बजे तक का कलेक्शन
Live Updates: 'जेलर 2' हुई 325 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'-' 'नई नवेली' का 5.30 बजे तक का कलेक्शन
आईफा प्रेस कॉन्फ्रेंस में टाइट सिक्योरिटी में दिखे सलमान खान, करीना संग दिए पोज, छोटी फैन पर लुटाया प्यार
आईफा प्रेस कॉन्फ्रेंस में टाइट सिक्योरिटी में दिखे सलमान खान, करीना संग दिए पोज, छोटी फैन पर लुटाया प्यार
सुलझ गया जहीर-सोनाक्षी की 'तू है मेरी किरण' का कोर्ट विवाद, जानें कब रिलीज होगी फिल्म?
सुलझ गया जहीर-सोनाक्षी की 'तू है मेरी किरण' का कोर्ट विवाद, जानें कब होगी रिलीज

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा अर्धशतक, पहले टी20 में संजू सैमसन ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा अर्धशतक, पहले टी20 में संजू सैमसन ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड
OTT पर कब और कहां देख सकते हैं तमन्ना भाटिया की 'द वन'? सामने आई गई डिटेल्स
OTT पर कब और कहां देख सकते हैं तमन्ना भाटिया की 'द वन'? सामने आई गई डिटेल्स
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
UGC का विश्वविद्यालयों को अल्टीमेटम, फीस वापसी में कटौती की तो कार्रवाई
UGC का विश्वविद्यालयों को अल्टीमेटम, फीस वापसी में कटौती की तो कार्रवाई
आजम परिवार से मिले अखिलेश यादव, क्या हुई बात? बड़े बेटे अदीब आजम ने बताया
आजम परिवार से मिले अखिलेश यादव, क्या हुई बात? बड़े बेटे अदीब आजम ने बताया
Embed widget