एक्सप्लोरर

स्वरा भास्कर के एक ट्वीट से छिड़ा विवाद, जानिए आखिर क्या है पूरा मामला

अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने फिल्म निर्माता विवेक अग्निहोत्री को केरल नन दुर्व्यवहार मामले पर उनके 'घृणास्पद और असंवेदनशील' ट्वीट की निंदा की. स्वरा इस बात से खुश हैं कि माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर ने विवेक के खाते को आपत्तिजनक सामग्री के कारण बंद कर दिया है और उनके ट्वीट डिलीट करवा दिया है.

नई दिल्ली: अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने फिल्म निर्माता विवेक अग्निहोत्री को केरल नन दुर्व्यवहार मामले पर उनके 'घृणास्पद और असंवेदनशील' ट्वीट की निंदा की. स्वरा इस बात से खुश हैं कि माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर ने विवेक के खाते को आपत्तिजनक सामग्री के कारण बंद कर दिया है और उनके ट्वीट डिलीट करवा दिया है. स्वरा ने कहा, "यह मेरे बारे में नहीं है. मैं इसे उन महिलाओं पर हमले के रूप में देख रही हूं, जो दुष्कर्म पीड़ितों की एकजुटता का आह्वाहन करती हैं. केरल में नन इस कहानी के साथ बाहर आने में बहुत बहादुर रही हैं. उन्हें समर्थन देने के बजाय, उनका मजाक बनाना, अपमान करना और एक अन्य महिला पर कीचड़ उछालना -यह तुच्छ, घृणित, असंवेदनशीलता और स्पष्ट रूप से बीमारी है."स्वरा भास्कर के एक ट्वीट से छिड़ा विवाद, जानिए आखिर क्या है पूरा मामला यह सब तब शुरू हुआ, जब स्वरा ने नन रेप मामले में केरल के विधायक पीसी जॉर्ज के बयान की निंदा की थी. स्वरा ने ट्वीट किया था, "बेहद शर्मनाक एवं घृणित. भारत में राजनीतिक धारा और धार्मिक विभाजन में मौजूद घोटाला. एकदम बकवास." इसपर अग्निहोत्री ने एक पोस्ट के जरिए जवाब दिया था, जिसमें यौन उत्पीड़न और यौन हमले के खिलाफ मीटू मूवमेंट का जिक्र था. उन्होंने ट्वीट में कहा था, "मीटूप्रॉस्टीट्यूटनन, तख्ती कहा है?" इसके बाद स्वरा ने एक पोस्ट के जरिए अपने गुस्से का इजहार किया. उन्होंने कहा, "विवेक, मैं बस इतना कहना चाहती हूं कि आप दुष्कर्म की शिकार महिलाओं की पीड़ा को एक ऐसी महिला को गाली देने के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं, जिसे आप पसंद नहीं करते. आपके दिमाग में जब भी शुचिता के दुर्लभ क्षण आएं, जरा सोचिएगा कि यह कितना निकृष्ट है." 'वीर दी वेडिंग' की अभिनेत्री ने उसके बाद ट्विटर अधिकारियों से अपमानजनक पोस्ट की शिकायत की थी और अग्निहोत्री को इसे डिलीट करना पड़ा था. उन्होंने कहा, "मुझे सचमुच खुशी है कि ट्विटर इंडिया ने कार्रवाई की और उनके खाते को बंद कर दिया और उनके ट्वीट को डिलीट करा दिया. हमें अपने सार्वजनिक मंचों पर महिलाओं के खिलाफ अश्लील और अपमानजनक धमकियों को बर्दाश्त नहीं करना चाहिए."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
'मुझे पसंद नहीं है...' पैपराजी पर भड़कीं श्रिया सरन की 5 साल की बेटी, Video देख लोगों ने लगाई पैप्स की क्लास
Video: 'मुझे पसंद नहीं है...' पैपराजी पर भड़कीं श्रिया सरन की 5 साल की बेटी
वरुण धवन ने खरीदा खेत, बोले- जिंदगी की सबसे बड़ उपलब्धि
वरुण धवन ने खरीदा खेत, बोले- जिंदगी की सबसे बड़ उपलब्धि
160 करोड़ में बिके 'जेलर 2' के OTT राइट्स, तमिल सिनेमा की सबसे बड़ी नॉन-थिएट्रिकल डील
160 करोड़ में बिके 'जेलर 2' के OTT राइट्स, तमिल सिनेमा की सबसे बड़ी नॉन-थिएट्रिकल डील

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget