एक्सप्लोरर

सुशांत सिंह राजपूत के दोस्त गणेश हिरवकर का आरोप, 'आत्महत्या नहीं, उनकी हत्या हुई'

गणेश हिवरकर ने एबीपी न्यूज़ से खास बातचीत में इस हत्या की साजिश में सुशांत सिंह राजपूत का करीबी दोस्त होने का दावा करनेवाले निर्माता संदीप सिंह के भी शामिल होने का आरोप लगाया.

मुम्बई : सुशांत सिंह राजपूत की हत्या किये जाने का सनसनीखेज दावा 12 साल तक उनके दोस्त रहे गणेश हिवरकर ने एबीपी न्यूज़ से किया है. कोरियोग्राफर और सुशांत के दोस्त गणेश ने 2007 में सूशांत को बॉलीवुड डांस सीखने में काफी मदद की थी और दोनों बहुत अच्छे दोस्त बन गये थे. गणेश 2019 तक सुशांत से टच में थे.

गणेश हिवरकर ने एबीपी न्यूज़ से खास बातचीत में इस हत्या की साजिश में सुशांत सिंह राजपूत का करीबी दोस्त होने का दावा करनेवाले निर्माता संदीप सिंह के भी शामिल होने का आरोप लगाया.

गणेश ने एबीपी न्यूज़ से कहा, "संदीप के साथ काम करनेवाले एक करीबी शख्स ने मुझे बताया है कि किस तरह से सुशांत की एक्स मैनेजर दिशा सालियान अपने साथ हो रहे गलत बर्ताव की बात सुशांत सिंह राजपूत को बताई थी, जिसे लेकर सुशांत जल्द ही मीडिया के सामने कोई बड़ा खुलासा करनेवाले थे. यही बात उन्होंने संदीप सिंह को बता दी थी और संदीप सिंह ने इसे लीक कर दी थी, जिसके चलते सु्शांत की हत्या कर दी गयी थी."

गणेश आगे कहते हैं, "हत्या की एक रात पहले सुशांत के घर पर हुई एक पार्टी में बाहर से 5-6 लोग आये थे और उनके रहते ही सुशांत की हत्या हुई है. हत्या रात को या फिर सुबह हुई है, ये तो नहीं पता, लेकिन पार्टी में शामिल इन सभी लोगों के नाम मुझे पता हैं और मैं इन सभी नामों का खुलासा मैं सीबीआई के सामने करना चाहता हूं."

गणेश ने कहा, 5-6 अगस्त की दरमियानी रात मेरे घर के बाहर 6-7 लोगों आकर यह कहते हुए जोर जोर से दरवाजा पीट रहे थे कि 'तुझे टीवी पर आने का बड़ा शौक है न?" तकरीबन आधे घंटे तक उन्होंने मुझे धमकाया. ऐसे में मैंने ओशिवारा पुलिस स्टेशन को फोन लगाया तो मुझे पहले एफ आई आर लिखाने के लिए कहा गया और तीन बार फोन करने के बाद भी पुलिस मेरे घर पर नहीं आई."

गणेश कहते हैं कि उन्हें मुम्बई पुलिस पर जरा भी भरोसा नहीं है और सीबीआई को ही सुशांत की हत्या के मामले की जांच करनी चाहिए.

गणेश ने एक बार फिर से दोहराया कि सुशांत डिप्रेशन का शिकार होकर आत्महत्या करनेवाला इंसान नहीं था. वे कहते हैं, "एक लड़की के चक्कर में जब मैं खुद डिप्रेशन का शिकार होकर आत्महत्या के बारे में सोच रहा था, तो उन्होंने मुझे डिप्रेशन से बाहर आने में मदद की थी और 6 महीने तक उन्होंने मेरा साथ दिया था. ऐसा व्यक्ति आत्महत्या नहीं कर सकता."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'नाचते हुए मरी तो मिसाल बन जाऊंगी', 'ईठा' का जबरदस्त ट्रेलर हुआ रिलीज, 'विठाबाई' के किरदार में छाईं श्रद्धा कपूर
'ईठा' का जबरदस्त ट्रेलर हुआ रिलीज, श्रद्धा कपूर की एक्टिंग के हो जाएंगे कायल
35,000 फीट ऊपर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत, फ्लाइट में राघव चड्ढा ने पिलाया पानी, देखें वीडियो
परिणीति चोपड़ा ने 35000 फीट ऊपर तोड़ा करवा चौथ का व्रत, फ्लाइट में राघव चड्ढा ने पिलाया पानी
'न पूरी तरह अच्छा है और न बुरा', 'मिर्जापुर द मूवी' में 'बिरजू लोहार' के किरदार पर बोले मोहित मलिक
'न पूरी तरह अच्छा है और न बुरा', 'मिर्जापुर द मूवी' में 'बिरजू लोहार' के किरदार पर बोले मोहित मलिक
The Pride of Bharat: भूषण कुमार और ऋषभ शेट्टी का बड़ा ऐलान, छत्रपति शिवाजी पर दो पार्ट में बनेगी फिल्म
The Pride of Bharat: भूषण कुमार और ऋषभ शेट्टी का बड़ा ऐलान, छत्रपति शिवाजी पर दो पार्ट में बनेगी फिल्म

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव रिजल्ट का साइड इफेक्ट, BJP-शिंदे गठबंधन में तकरार, UP में बढ़ी टेंशन
MLC चुनाव रिजल्ट का साइड इफेक्ट, BJP-शिंदे गठबंधन में तकरार, UP में बढ़ी टेंशन
BJP कार्यसमिति की बैठक में गरजे अमित शाह, मुलायम का जिक्र कर अखिलेश पर बोला हमला
BJP कार्यसमिति की बैठक में गरजे अमित शाह, मुलायम का जिक्र कर अखिलेश पर बोला हमला
बुरी तरह हारी टीम इंडिया, PAK ने सिर्फ 3.5 ओवर में खत्म किया मैच, कप्तान अफरीदी चमके
बुरी तरह हारी टीम इंडिया, PAK ने सिर्फ 3.5 ओवर में खत्म किया मैच, कप्तान अफरीदी चमके
अब OTT पर भौकाल मचाने आ गई 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब ओटीटी पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अनंत सिंह को जाना होगा जेल, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
अनंत सिंह को जाना होगा जेल, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
गठबंधन के मॉक पार्लियामेंट में विजय की पार्टी TVK शामिल होगी या नहीं? बड़ा अपडेट
गठबंधन के मॉक पार्लियामेंट में विजय की पार्टी TVK शामिल होगी या नहीं? बड़ा अपडेट
Diwali Fan Cleaning: दीवाली पर पंखा चमकाने का आसान जुगाड़, बिना खोले 2 मिनट में करें साफ
दीवाली पर पंखा चमकाने का आसान जुगाड़, बिना खोले 2 मिनट में करें साफ
JEE Main Registration 2027: जेईई मेन 2027 में कहां दे पाएंगे परीक्षा, NTA ने लागू किया नियम
JEE Main 2027 में कहां दे पाएंगे परीक्षा, शहर चुनने के लिए NTA ने लागू किया नियम
Embed widget