एक्सप्लोरर

सुशांत सिंह खुदकुशी मामले में महेश भट्ट ने दर्ज कराए बयान, निजी जिंदगी से जुड़े सवाल भी पूछे गए

महेश भट्ट करीब सुबह 11 बजे पुलिस स्टेशन पहुंचे थे. उनसे करीब 2 से ढाई घंटे तक पूछताछ चली. हालांकि पूछताछ में महेश भट्ट ने पुलिस को क्या बताया है इससे जुड़ी कोई जानकारी सामने नहीं आ सकी है.

फिल्म एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की खुदकुशी मामले में फिल्मकार महेश भट्ट से आज मुंबई की सांताक्रुज थाने में पूछताछ हुई. महेश भट्ट करीब सुबह 11 बजे पुलिस स्टेशन पहुंचे थे. उनसे करीब 2 से ढाई घंटे तक पूछताछ चली. हालांकि पूछताछ में महेश भट्ट ने पुलिस को क्या बताया है इससे जुड़ी कोई जानकारी सामने नहीं आ सकी है. लेकिन बताया जा रहा है कि महेश भट्ट से सुशांत सिंह की प्रोफेशनल ही नहीं बल्कि पर्सनल जिंदगी से जुड़े सवाल भी पूछे गए हैं.

महेश भट्ट, सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती के करीबी बताए जाते हैं. रिया चक्रवर्ती ने खुद भी बताया कि वो अक्सर अपने निजी और प्रोफेशनल दोनों ही मसलों पर महेश भट्ट से सलाह लिया करती थीं.

एबीपी न्यूज को मिली जानकारी के मुताबिक डीसीपी ने खुद इन्वेस्टीगेशन किया है. पुलिस ने महेश भट्ट से ये जानने की कोशिश की गई कि यशराज फिल्म्स से छोड़ने के बाद महेश भट्ट से उनकी क्या बात हुई थी. साथ ही जानकारी मिल रही है कि पुलिस ने महेश भट्ट की आने वाली फिल्म 'सड़क 2' को लेकर भी कई सवाल किए. रिपोर्ट्स आ रही थीं कि फिल्म के लिए पहली पसंद सुशांत सिंह ही थे लेकिन बाद में ये रोल आदित्य रॉय कपूर को दे दिया गया.

रिया को दी थी सुशांत से दूर होने की सलाह

महेश भट्ट की सहायक सुहरिता दास ने बीते दिनों सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की थी. जिसमें उन्होंने बताया था कि रिया अपने रिलेशन को लेकर उनसे सलाह लिया करती थी. हालांकि कुछ समय बाद सुहरिता ने ये पोस्ट डिलीट कर दिया था. सुहरिता ने अपने पोस्ट में कहा था कि सुशांत सिंह राजपूत की खुदकुशी के बाद से रिया चक्रवर्ती काफी संघर्षों से गुजर रही हैं. इस पोस्ट के बाद सुहरिता ने अपना फेसबुक प्रोफाइल लॉक कर दिया है, लेकिन उनकी पोस्ट का स्क्रीनशॉट बहुत तेजी से वायरल हो रहा है.

सुहरिता दास ने आगे लिखा, 'एक मां और एक नागरिक के रूप में मेरा नैतिक कर्तव्य है कि मैं एक बार फिर सभी को याद दिलाऊं कि क्लिनिकल डिप्रेशन विनाशकारी है और चिकित्सा विज्ञान में इसका कोई हल या उत्तर नहीं है. हर बार जब आप भट्ट साहब से सलाह लेने के लिए ऑफिस आती थी या उनसे फोन पर बात करती थी, तो मैं आपकी जर्नी, आपके संघर्ष को देखती थी. सुशांत की छत पर की उस शाम को भूल पाना मुश्किल है जब यह लगभग महसूस किया कि वह ठीक है, जबकि वह दूर जा रहा था.'

रिया ने की थी सीबीआई जांच की मांग

बीते दिनों रिया चक्रवर्ती ने सुशांत सिंह राजपूत खुदकुशी मामले में सीबीआई जांच की मांग की थी. रिया ने इंस्टाग्राम पर सुशांत की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, "अमित शाह सर, मैं सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती हूं. सुशांत के असमय निधन को एक महीना पूरा हो चुका है. मुझे सरकार पर पूरा भरोसा है, हालांकि इंसाफ के लिए मैं आपसे हाथ जोड़कर आग्रह करती हूं इस मामले में जल्द से जल्द सीबीआई जांच कराई जाए. मैं सिर्फ ये जानना चाहती हूं कि आखिर सुशांत ने किस प्रेशर में आकर ये कदम उठाया. रिया चक्रवर्ती. सत्यमेव ज्यते"

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मस्ती और पागलपन से भरा था ‘नई नवेली’ का सेट, डायरेक्टर बालाजी मोहन ने शेयर किया एक्सपीरियंस
मस्ती और पागलपन से भरा था ‘नई नवेली’ का सेट, डायरेक्टर बालाजी मोहन ने शेयर किया एक्सपीरियंस
'रामायण' में अरुण गोविल को दशरथ के रोल के लिए क्यों कास्ट किया गया? जानें वजह
'रामायण' में अरुण गोविल को दशरथ के रोल के लिए क्यों कास्ट किया गया? जानें वजह
Drishyam 3 Box Office Day 6 Live Updates: बुधवार को भी 'दृश्यम 3' का जलवा, साढ़े 9 बजे तक 229 करोड़ के पार
Live Updates: बुधवार को भी 'दृश्यम 3' का जलवा, साढ़े 9 बजे तक 229 करोड़ के पार
'दृश्यम 3' के 6 दिनों में 6 बड़े रिकॉर्ड, बुधवार को बॉक्स ऑफिस किया ये धमाका
'दृश्यम 3' के 6 दिनों में 6 बड़े रिकॉर्ड, बुधवार को बॉक्स ऑफिस किया ये धमाका

वीडियोज

Scout OP को Love Gill के लिए Feelings? Yung DSA की बात से बढ़ा सवाल, Team ने दिया Clarification
Salman Khan ने ‘I Love You Bhai’ पर दी प्यारी Smile, Paparazzi के साथ Moment हुआ Viral
Rhiti Tiwari ने Qazi Touqeer से रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, Salman Khan की सलाह का किया खुलासा
Kapil Sharma के ‘Jail’ Joke से मचा Buzz, क्या Samay Raina पर था इशारा?
Avinash Mishra ने जीती Khatron Ke Khiladi 15 की Trophy, 10 साल बाद पूरा हुआ सपना

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मिथुन चक्रवर्ती को CM शुभेंदु ने दी ये बड़ी जिम्मेदारी, मिला कैबिनेट मंत्री का दर्जा
मिथुन चक्रवर्ती को CM शुभेंदु ने दी ये बड़ी जिम्मेदारी, मिला कैबिनेट मंत्री का दर्जा
झारखंड के CM हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन
झारखंड के CM हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन
आडवाणी से मिले PM मोदी, जनसेवा के 25 साल पूरे होने पर की मुलाकात
आडवाणी से मिले PM मोदी, जनसेवा के 25 साल पूरे होने पर की मुलाकात
भारतीय गेंदबाज ने टेस्ट में 14 विकेट लेकर रचा इतिहास, बन गया नया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
भारतीय गेंदबाज ने टेस्ट में 14 विकेट लेकर रचा इतिहास, बन गया नया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
'प्रियंका और राहुल गांधी को जान का खतरा', पप्पू यादव बोले- 'दिल्ली पुलिस…'
'प्रियंका और राहुल गांधी को जान का खतरा', पप्पू यादव बोले- 'दिल्ली पुलिस…'
बारिश ने बर्बाद कर दी फसल? इन तरीकों से किसान कर सकते हैं नुकसान की भरपाई
बारिश ने बर्बाद कर दी फसल? इन तरीकों से किसान कर सकते हैं नुकसान की भरपाई
90 घंटे का उपवास, मुंबई के सीईओ ने जन्मदिन पर व्रत से सबको चौंकाया
90 घंटे का उपवास, मुंबई के सीईओ ने जन्मदिन पर व्रत से सबको चौंकाया
PlayStation Portal में बड़ा अपग्रेड! नए मॉडल में मिल सकती है OLED स्क्रीन
PlayStation Portal में बड़ा अपग्रेड! नए मॉडल में मिल सकती है OLED स्क्रीन
Embed widget