एक्सप्लोरर

सुशांत सिंह राजपूत साल 2021 में करने वाले थे शादी, पिता केके सिंह ने अंकिता लोखंडे के बारे में कही ये बात

सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह ने कहा कि सुशांत अगले साल फरवरी-मार्च में शादी करने वाले थे. उन्होंने कहा कि सुशांत ने उनसे कहा था कि उनकी फिल्म आने वाली है, इसके बाद वह शादी करेंगे.

दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह ने अपने बेटे की मौत के बारे में बात की और कहा कि सुशांत सिंह साल 2021 में शादी करने करने वाले थे. उन्होंने सुशांत की एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे के बारे में भी बात की. सुशांत सिंह ने 14 जून को आत्मयहत्या कर ली थी और वह मात्र 34 साल के थे. वह पिछले छह महीने से डिप्रेशन में थे.

सुशांत सिंह के पिता ने एक टीवी इंटरव्यू में कहा कि जब सुशांत छोटे थे, तब वह अपनी फीलिंग्स को उनके साथ शेयर करता था, लेकिन पिछले कई सालों से वह एकांत में रहने लगा था. उन्होंने कहा, 'पहले तो सब बोलता था पर लास्ट में क्या हुआ, उसने बताया नहीं.' केके सिंह ने सुशांत की शादी के प्लान के बारे में भी बताया.

उन्होंने कहा, 'इस पर बात हुई थी, उसने बोला था कोरोना में तो नहीं, फिर उसके बाद एक फिल्म आ रही है, वो करलेंगे, उसके बाद फरवरी-मार्च में देखते हैं करेंगे. यही लास्ट बात हुई थी उसके साथ मेरी.' हालांकि सुशांत के पिता ने लड़की के बारे में बताने से मना किया है. उन्होंने कहा,'हमने उससे कहा था कि वह अपनी पसंद की लड़की से शादी कर ले, जिसके साथ पूरा जीवन बिता सके.'

केके सिंह ने सुशांत सिंह की एक्स-गर्लफ्रेंड रही अंकिता के बारे में भी कहा कि वह सिर्फ मुंबई में ही नहीं, पटना में भी उनसे मिलने आईं थी. सुशांत सिंह और अंकिता की मुलाकात टीवी सीरियल 'पवित्र रिश्ता' के सेट पर मुलाकात हुई थी और दोनों ने छह साल तक एक-दूसरे को डेट किया. सुशांत की मौत के बाद अंकिता उनके मुंबई वाले घर पर दिखाई दी थीं. वह सुशांत की लाइफ में इकलौती लड़की थीं जिन्हें उनके पिता जानते थे और वह रिया चक्रवर्ती के बारे में नहीं जानते थे. उन्होंने ये भी कहा कि वह कृति सेनन से भी मिले.

अमित साध ने सोशल मीडिया पर शेयर किया 'ब्रीद इन द शैडो' का पहला लुक, देखिए टीजर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुसलमान से शादी करके मोटी-भद्दी हो गई? ट्रोलिंग पर भड़कीं एक्ट्रेस, कहा- सेक्सी लड़कियां देखनी है तो...
मुसलमान से शादी करके मोटी-भद्दी हो गई? ट्रोलिंग पर भड़कीं एक्ट्रेस, कहा- सेक्सी लड़कियां देखनी है तो...
Awarapan 2 vs Batwara 1947: सनी देओल से ज्यादा इमरान हाशमी की फिल्म की हो रही एडवांस बुकिंग, चौंका देगा कलेक्शन
'बंटवारा 1947' से ज्यादा हो रही 'आवारापन 2' की एडवांस बुकिंग, चौंका देगा कलेक्शन
'भारत ने 10 साल से बैन किया है...', पाकिस्तानी सिंगर आतिफ असलम हैं दुखी, कहा- लोग VPN पर गाने सुनते हैं
'भारत ने 10 साल से बैन किया...' आतिफ असलम हैं दुखी, कहा- लोग VPN पर गाने सुनते हैं
5,000 करोड़ नेटवर्थ वाले टॉम क्रूज को मल्लिका शेरावत पर है क्रश? एक्ट्रेस बोलीं- साथ में पार्टी करते हैं...
5,000 करोड़ के मालिक टॉम क्रूज को है मल्लिका शेरावत पर क्रश? एक्ट्रेस के खुलासे ने मचाई सनसनी

वीडियोज

Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM विजय बोले- 'महिला आरक्षण को जोड़ने से...'
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM बोले- 'महिला आरक्षण जोड़ने से देरी होगी'
सावन में संजय निषाद ने मछली को बताया 'शाकाहारी', बोले- 'बिना लहसुन-प्याज के बनाएं'
सावन में संजय निषाद ने मछली को बताया 'शाकाहारी', बोले- 'बिना लहसुन-प्याज के बनाएं'
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
चेन्नई एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, इंजन में आई खराबी
चेन्नई एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, इंजन में आई खराबी
गजब...चोरों ने डिपो से चुरा ली पूरी बस, फिर हुआ मजेदार किस्सा
गजब...चोरों ने डिपो से चुरा ली पूरी बस, फिर हुआ मजेदार किस्सा
बजट रखिए तैयार, इस महीने लॉन्च होने जा रहीं ये शानदार गाड़ियां
बजट रखिए तैयार, इस महीने लॉन्च होने जा रहीं ये शानदार गाड़ियां
Embed widget