एक्सप्लोरर

सुशांत सिंह राजपूत केस: ED आज करेगी सुशांत के फ्लैटमेट रहे सिद्धार्थ पिठानी से पूछताछ

आईटी पेशेवर सिद्धार्थ पिठानी एक साल से सुशांत सिंह राजपूत के साथ रह रहे थे. वह इस मामले में मुंबई पुलिस द्वारा दुर्घटनावश मौत रिपोर्ट (एडीआर) जांच में अपना बयान पुलिस में दर्ज करा चुके हैं.

सुशांत सिंह रातपूत केस में रिया चकवर्ती और उनकी मैनेजर रहीं श्रुति मोदी शुक्रवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के सामने पूछताछ के लिए पेश हुई थीं. श्रुति मोदी सुशांत सिंह राजपूत के लिए भी काम करती थीं. अधिकारियों ने बताया कि चक्रवर्ती और मोदी का बयान धन शोधन रोकथाम अधिनियम के तहत दर्ज किया गया. उन्होंने बताया कि राजपूत के दोस्त और उनके साथ रहने वाले सिद्धार्थ पिठानी को भी धन शोधन मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने शनिवार को पेश होने के लिए तलब किया है. इन्हें भी अभिनेता के पिता द्वारा बिहार पुलिस में दर्ज कराई गई शिकायत के संबंध में तलब किया गया है.

ऐसा कहा जा रहा है कि आईटी पेशेवर पिठानी एक साल से राजपूत के साथ रह रहे थे. वह इस मामले में मुंबई पुलिस द्वारा दुर्घटनावश मौत रिपोर्ट (एडीआर) जांच में अपना बयान पुलिस में दर्ज करा चुके हैं.

सुशांत राजपूत के पिता के के सिंह ने अभिनेत्री और उनके कुछ रिश्तेदारों के खिलाफ पटना पुलिस में 25 जुलाई को शिकायत दर्ज कराई थी. उन्होंने उन पर धोखाधड़ी करने और अभिनेता को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया था.

रिया से जुड़ी शहर की खार क्षेत्र की संपत्ति की भी जांच प्रवर्तन निदेशालय ने शुरू की है. आज एक टीम यहां पहुंची. एजेंसी राजपूत के चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) संदीप श्रीधर से और उनके गृह प्रबंधक और कर्मचारी सैमुअल मिरांडा से दो बार पूछताछ कर चुकी है.

राजपूत के पिता ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया था कि मिरांडा की भर्ती चक्रवर्ती ने उनके बेटे द्वारा भर्ती किए गए कर्मचारी को हटाकर की थी. निदेशालय चक्रवर्ती के चार्टर्ड अकाउंटेंट रितेश शाह को भी पूछताछ के लिए तलब कर चुकी है.

राजपूत के 74 वर्षीय पिता ने चक्रवर्ती, उनके माता-पिता, उनके भाई शौविक, मिरांडा, मोदी और अज्ञात लोगों पर धोखाधड़ी और उनके बेटे को आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कराया था.

राजपूत के मामले में फिर से प्राथमिकी दर्ज करने के बाद सीबीआई ने बिहार पुलिस से जांच बुधवार को अपने हाथ में ले ली. एजेंसी ने चक्रवर्ती और उसके परिवार के खिलाफ कथित तौर पर आपराधिक षड्यंत्र और आत्महत्या के लिए उकसाने की खातिर पटना पुलिस द्वारा दर्ज प्राथमिकी में फिर से उन्ही आरोपियों को नामजद किया है.

राजपूत के पिता ने अपने बेटे के बैंक खाते में वित्तीय अनियमितता का भी आरोप लगाया था. उन्होंने अपनी शिकायत में आरोप लगाया था कि राजपूत के बैंक खाते से 15 करोड़ रुपये एक साल में वैसे लोगों के बैंक खाते में गए जो अभिनेता से नहीं जुड़े हुए थे.

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शाहरुख खान की 'किंग' के म्यूजिक राइट्स के लिए मची होड़, मेकर्स कर रहे रिकॉर्ड ब्रेकिंग डील!
शाहरुख खान की 'किंग' के म्यूजिक राइट्स के लिए मची होड़, मेकर्स कर रहे रिकॉर्ड ब्रेकिंग डील!
Friday Box Office: फ्राइडे को 'स्पाइडर मैन' ने काटा बवाल, 'द ओडिसी'-'धमाल 4 ने पलटी बाजी, पीछे रह गई 'जना नायकन'
फ्राइडे को 'स्पाइडर मैन' ने काटा बवाल, 'द ओडिसी'-'धमाल 4 ने पलटी बाजी
'आई लव यू बाबा...,' सलमान खान ने 'बड़े भाई' संजय दत्त को गले लगाते हुए शेयर की तस्वीर, फैंस बोले- 'कुछ रिश्ते खास होते हैं'
'आई लव यू बाबा...',सलमान खान ने 'बड़े भाई' संजय दत्त को गले लगाते हुए शेयर की तस्वीर
IFFJK 2026: फिल्म सबमिशन की आखिरी तारीख बढ़ी, अब 1 अगस्त रात 12 बजे तक कर सकते हैं एंट्री
IFFJK 2026: फिल्म सबमिशन की आखिरी तारीख बढ़ी, चार दिन तक चलेगा फेस्टिवल

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महाराष्ट्र में बारिश का कहर, रेड अलर्ट के बीच उफान पर नदियां; स्कूल बंद
महाराष्ट्र में बारिश का कहर, रेड अलर्ट के बीच उफान पर नदियां; स्कूल बंद
PM मोदी-पीयूष गोयल का बनाया मॉर्फ्ड वीडियो! पुलिस ने दर्ज की FIR दर्ज
PM मोदी-पीयूष गोयल का बनाया मॉर्फ्ड वीडियो! पुलिस ने दर्ज की FIR दर्ज
World Cup टीम में भुवनेश्वर के चयन पर अश्विन का बड़ा बयान, पढ़िये
World Cup टीम में भुवनेश्वर के चयन पर अश्विन का बड़ा बयान, पढ़िये
'आई लव यू बाबा...,' सलमान खान ने 'बड़े भाई' संजय दत्त को गले लगाते हुए शेयर की तस्वीर, फैंस बोले- 'कुछ रिश्ते खास होते हैं'
'आई लव यू बाबा...',सलमान खान ने 'बड़े भाई' संजय दत्त को गले लगाते हुए शेयर की तस्वीर
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
Carpenter Tool Haircut Viral Video : हेयरकट के लिए चला दिया बढ़ई का औजार! लोग बोले- रोंगटे खड़े हो गए
हेयरकट के लिए चला दिया बढ़ई का औजार! लोग बोले- रोंगटे खड़े हो गए
Fridge Storage Tips: भूलकर भी फ्रिज में न रखें ये 10 चीजें, स्वाद और सेहत पर पड़ेगा असर
भूलकर भी फ्रिज में न रखें ये 10 चीजें, स्वाद और सेहत पर पड़ेगा असर
Embed widget