एक्सप्लोरर

सनी देओल के बाद सुनील शेट्टी भी रखेंगे राजनीति में कदम? जानिए क्या है उनका जवाब

सनी देओल के बाद अब सुनील शेट्टी भी राजनीति में कदम रख सकते हैं. बीते कुछ दिनों से मीडिया में घूम रही इन खबरों पर अब सुनील शेट्टी का जवाब सामने आया है. उन्होंने कहा है कि राजनीति में शामिल होने का उनका कोई इरादा नहीं है.

सनी देओल के बाद अब सुनील शेट्टी भी राजनीति में कदम रख सकते हैं. बीते कुछ दिनों से मीडिया में घूम रही इन खबरों पर अब सुनील शेट्टी का जवाब सामने आया है. उन्होंने कहा है कि राजनीति में शामिल होने का उनका कोई इरादा नहीं है. स्क्वाट्स नामक एक ऑनलाइन फिटनेस समुदाय की घोषणा करने के दौरान, जब मीडिया ने उनसे यह पूछा कि क्या निकट भविष्य में वह राजनीति में शामिल हो सकते हैं? तो इसके जवाब में सामाजिक-राजनीतिक मुद्दों पर मजबूत विचार रखने वाले 'हेरा-फेरी' के इस अभिनेता ने कहा, "अगर मुझे पॉलिटिक्स में शामिल होना होता तो मैं तभी हो गया होता जब मेरी उम्र कम थी." इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि वह उन राजनेताओं में से नहीं बनना चाहते हैं, जो नकली दांत पहनकर बात करने में असमर्थ हैं, लेकिन इसके बाद भी महत्वपूर्ण राजनीतिक पदों पर बने हुए हैं. सुनील का ऐसा मानना है कि नौजवान और गतिशील लोगों को राजनीति में शामिल होना चाहिए. सुनील ने आगे कहा, "यदि मैं एक राजनेता बन जाता और विपक्ष के लोग मेरी आलोचना करते तो मुझे अच्छा नहीं लगता इसलिए इन सारी चीजों से मैं दूर ही रहता हूं. मुझे स्वस्थ और फिट रहना पसंद है. मैं स्वस्थ रहने की राजनीति को मैनेज काना ज्यादा पसंद करता हूं."
View this post on Instagram
 

Mornings are made when you meet your favourite co-star at the airport. Love you Paresh Ji

A post shared by Suniel Shetty (@suniel.shetty) on

सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी, मिलन लुथरिया की फिल्म "आरएक्स 100" से हिंदी फिल्म में डेब्यू करने जा रहे हैं जिसमें उनके साथ तारा सुतारिया नजर आएंगी. किस तरह के फिल्म में वह अपने बेटे को काम करते हुए देखना चाहते हैं? इस पर सुनील ने कहा, "मुझे लगता है कि यह अहान का निर्णय होगा कि किस तरह की फिल्मों में वह काम करना चाहता है. मैं उसके करियर में हस्तक्षेप नहीं करूंगा. साजिद नाडियाडवाला और मिलन लुथरिया जैसे लोग उसके मेंटर हैं." काम की बात करें तो आने वाले समय में सुनील 'तानाजी : द अनसंग वॉरियर' में अजय देवगन और सैफ अली खान संग नजर आएंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Spider Man BO Day 8: 'स्पाइडर मैन' का 8वें दिन भी खूब चला जादू, जानें-भारत में हॉलीवुड की सबसे बड़ी फिल्म बनने से है कितनी दूर
'स्पाइडर मैन' का 8वें दिन भी खूब चला जादू, जानें-भारत में हॉलीवुड की सबसे बड़ी फिल्म बनने से है कितनी दूर
Thursday Box Office: गुरुवार को 'स्पाइडर मैन' की कमाई को झटका, 'धमाल 4' ने भी तोड़ा दम, जानें- बाकी फिल्मों का हाल
गुरुवार को घटी 'स्पाइडर मैन' की कमाई, 'धमाल 4' ने भी तोड़ा दम, जानें-बाकी फिल्मों का हाल
Box Office: क्या बॉलीवुड की टॉप 10 रोमांटिक ओपनिंग फिल्मों की लिस्ट में एंट्री कर पाएगी ‘आवारापन 2? जानें कितना कमाना होगा
क्या टॉप 10 रोमांटिक ओपनिंग फिल्मों की लिस्ट में एंट्री कर पाएगी ‘आवारापन 2? जानें कितना कमाना होगा
Thursday Box Office Collection: थर्सडे को 'स्पाइडर मैन' 334 करोड़ के पार, जानें- 'जना नायकन' और 'धमाल 4' का कलेक्शन
थर्सडे को 'स्पाइडर मैन' 334 करोड़ के पार, जानें- 'जना नायकन' और 'धमाल 4' का कलेक्शन

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना पर आंखें की लाल, 1 दिन में ही घुटनों पर बांग्लादेश, भारत से मांगा डीजल
शेख हसीना पर आंखें की लाल, 1 दिन में ही घुटनों पर बांग्लादेश, भारत से मांगा डीजल
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
तरुण तेजपाल क्यों करने लगे शरजील इमाम और उमर खालिद से अपनी तुलना? जानें
तरुण तेजपाल क्यों करने लगे शरजील इमाम और उमर खालिद से अपनी तुलना? जानें
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
Main Vaapas Aaunga OTT Release: इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म
इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म
Gen-Z पर मोहन भागवत करते हैं अंधा भरोसा, बोले- 'वो कभी भी...'
Gen-Z पर मोहन भागवत करते हैं अंधा भरोसा, बोले- 'वो कभी भी...'
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
LPG Cylinder Tips: बिना उठाए पता करें सिलेंडर में कितनी गैस बची है? अपनाएं यह ट्रिक
बिना उठाए पता करें सिलेंडर में कितनी गैस बची है? अपनाएं यह ट्रिक
Embed widget