एक्सप्लोरर

Stree 2 Box Office Collection Day 19: बॉक्स ऑफिस से हिलने को तैयार नहीं ‘स्त्री 2’, तीसरे मंडे 'वॉर', 'एनिमल' सहित इन फिल्मों की बजाई बैंड

Stree 2 Box Office Collection: राजकुमार राव की ‘स्त्री 2’ हतीसरे हफ्ते में भी कमाल कर रही है. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रूकने का नाम नहीं ले रही है. अब ये 500 करोड़ का आंकड़ा पार करने से बस इंचभर दूर है.

Stree 2 Box Office Collection Day 19: राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की ‘स्त्री 2’ केवल भारत में ही नहीं बल्कि दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर रही है. इस हॉरर कॉमेडी ने रिलीज के दो हफ्ते में धुआंधार कारोबार कर लिया है और तीसरे वीकेंड पर भी इस फिल्म ने छप्परफाड़ कमाई की है. इसी के साथ ये फिल्म तीसरे संडे को सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म भी बन गई है. चलिए यहां जानते हैं ‘स्त्री 2’ ने रिलीज के 19वें दिन यानी तीसरे मंडे कितना कलेक्शन किया है?

स्त्री 2’ ने तीसरे सोमवार कितनी की कमाई?
 ‘स्त्री 2’ को बॉक्स ऑफिस से हिलाना मुश्किल लग रहा है. फिल्म रिलीज के पहले दिन से टिकट काउंटर पर ऐसा कब्जा जमाए हुए बैठी है कि कोई फिल्म इसके आगे टिक नहीं पा रही है. इस हॉरर कॉमेडी के साथ सिनेमाघरों में अक्षय कुमार की ‘खेल खेल में’ और जॉन अब्राहम की ‘वेदा’ भी रिलीज हुई थी. लेकिन ये दोनों ही फिल्में ‘स्त्री 2’ के आगे बेदम साबित हुई हैं. इन सबके बीच ‘स्त्री 2’ को बॉक्स ऑफिस पर बवाल मचाते हुए दो हफ्ते पूरे हो चुके हैं और इस दौरान इसने अपनी लागत से कई गुना ज्यादा कमाई कर ली है. वहीं तीसरे हफ्ते में भी इसका कहर कम होने का नाम नहीं ले रहा है.

 फिल्म की कमाई की बात करें तो ‘स्त्री 2’ ने रिलीज के पहले हफ्ते में 291.65 करोड़ का कारोबार किया था. वहीं दूसरे हफ्ते फिल्म का कलेक्शन 141.4 करोड़ रुपये रहा. इसके बाद तीसरे शुक्रवार फिल्म ने 8.5 करोड़ कमाए जबकि तीसरे शनिवार फिल्म ने 94.12 फीसदी की तेजी के साथ 16.5 करोड़ का कारोबार किया. वहीं तीसरे रविवार फिल्म की कमाई में 33.3 फीसदी का उछाल आया और इसने 22 करोड़ कमाए. अब ‘स्त्री 2’ की रिलीज के 19वें दिन यानी तीसरे मंडे की कमाई के शुरुआती आंकड़े आ गए हैं.

  • सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘स्त्री 2’ ने रिलीज के 19वें दिन 6.50 करोड़ की कमाई की है.
  • इसी के साथ ‘स्त्री 2’  का 5 दिनों का कुल कलेक्शन अब 486.55 करोड़ रुपये हो गया है.

 19वें दिन ‘स्त्री 2’  ने तोड़ा इन फिल्मों का रिकॉर्ड
‘स्त्री 2’ की कमाई में तीसरे मंडे काफी गिरावट देखी जा रही है. हालांकी वीकडेज होने के चलते ये नॉर्मल है. हालांकि 19वें दिन यानी तीसरे सोमवार को भी ‘स्त्री 2’  ने कई फिल्मों वॉर (5.6 करोड़) सुल्तान (5.14 करोड़), गदर 2 (5.1 करोड़),  एनिमल (5 करोड़), जवान (4.9 करोड़), पीके (4.02 करोड़), तू झूठी मैं मक्कार (4 करोड़), केजीएफ चैप्टर 2 (3.75 करोड़) दंगल (3.68 करोड़), रॉकी और रानी की प्रेम कहानी (3.54 करोड़), एक था टाइगर (3.46 करोड़) के 19वें दिन के कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया.

फिलहाल ‘स्त्री 2’ की 19 दिनों की कमाई 485 करोड़ के पार जा चुकी है और अब ये 500 करोड़ का आंकड़ा छूने से कुछ ही कदम दूर है. इस हफ्ते फिल्म ये माइल स्टोन भी पार कर लेगी.बता दें कि ‘स्त्री 2’ में राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर ने लीड रोल प्ले किया है. फिल्म में अभिषेक बनर्जी, पंकज त्रिपाठी और अपारशक्ति खुराना का भी अहम रोल है. स्त्री 2 का निर्देशन अमर कौशिक ने किया है और इसे दर्शकों और आलोचकों से बेहद शानदार रिव्यू मिला है.

ये भी पढ़ें:-टीवी की 'चंद्रकांता' ने अक्षय कुमार संग की थी फिल्म, हॉलीवुड में भी किया काम,लेकिन एक विवाद के बाद नहीं मिला काम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dhamaal 4 BO Collection Day 3 Live Updates: 8.30 बजे तक 60 करोड़ के पार पहुंची 'धमाल 4', बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, जानें संडे कलेक्शन
Live Updates: 8.30 बजे तक 60 करोड़ के पार पहुंची 'धमाल 4', बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, जानें संडे कलेक्शन
Sunday BO Collection Live: रविवार को 'धमाल 4' ने 8 बजे तक कर ली 24 करोड़ की कमाई, 'लेनिन' का जानें हाल
रविवार को 'धमाल 4' ने 8 बजे तक कर ली 24 करोड़ की कमाई, 'लेनिन' का जानें हाल
Deool Band 2 BO Collection: 10 करोड़ बजट, 640% प्रॉफिट, मराठी फिल्म 'देऊळ बंद 2' को 52वें दिन मिली 300% उछाल
10 करोड़ बजट, 640% प्रॉफिट, मराठी फिल्म 'देऊळ बंद 2' को 52वें दिन मिली 300% उछाल
'चाइना से आया मेरा दोस्त...', कोविड के शिकार हुए कुमार सानू के बेटे, हॉस्पिटल से शेयर की वीडियो
'चाइना से आया मेरा दोस्त...', कोविड के शिकार हुए कुमार सानू के बेटे, हॉस्पिटल से शेयर की वीडियो

वीडियोज

Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive
Ram Kapoor ने पहली बार बताया बचपन का दर्द, सुनकर खामोश हुआ Lock Upp 2
Bollywood News: दिलजीत दोसांझ की 'सतलुज' विवाद के बाद OTT पर सेंसरशिप की चर्चा तेज (12-07-2026)
Udne Ki Aasha: 😔Sachin टूट गया, अपने होने वाले बच्चे की मौत की खबर सुन सारे सपने हुए चकनाचूर। #sbs
Salman Khan से जुड़ी Kala Hiran के प्रोड्यूसर को मिली धमकी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला; गड़बड़ियों पर RSS ने जताई चिंता, कहा - 'भविष्य में कोई...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला; गड़बड़ियों पर RSS ने जताई चिंता, कहा - 'भविष्य में कोई...'
भरत तिवारी को इंसाफ दिलाने समर्थकों के साथ दिल्ली पहुंचा भाई, जंतर-मंतर पर दिया धरना, कहा- 'जब तक सरकार...'
भरत तिवारी को इंसाफ दिलाने समर्थकों के साथ दिल्ली पहुंचा भाई, जंतर-मंतर पर दिया धरना
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
लॉर्ड्स टेस्ट में भारत की यास्तिका भाटिया ने शतक जड़ रचा इतिहास, तोड़ डाले 3 बड़े रिकॉर्ड
लॉर्ड्स टेस्ट में भारत की यास्तिका भाटिया ने शतक जड़ रचा इतिहास, तोड़ डाले 3 बड़े रिकॉर्ड
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
19 साल के लड़के ने माता-पिता को छोड़ बचपन के दोस्त के नाम कर दी 28 करोड़ की संपत्ति, यूजर्स हैरान
19 साल के लड़के ने माता-पिता को छोड़ बचपन के दोस्त के नाम कर दी 28 करोड़ की संपत्ति, यूजर्स हैरान
Delhi University PG Admission 2026: DU ने बदला पीजी एडमिशन का शेड्यूल, अब 15 जुलाई तक करनी होगी फीस जमा
DU ने बदला पीजी एडमिशन का शेड्यूल, अब 15 जुलाई तक करनी होगी फीस जमा
Embed widget