एक्सप्लोरर

Stree 2 बनी दूसरे संडे सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म, गदर 2 से जवान-एनिमल तक सबको चटाई धूल

Stree 2 Becomes Highest Grossing Film On Second Sunday: स्त्री 2 दूसरे संडे पर सबसे ज्यादा कलेक्शन करने वाली फिल्म बन चुकी है. स्त्री 2 ने गदर 2, बाहुबली 2 से जवान तक सभी फिल्मों को पछाड़ दिया है.

Stree 2 Becomes Highest Grossing Film On Second Sunday: श्रद्धा कपूर और राजकुमार की ब्लॉकबस्टर हो चुकी फिल्म 'स्त्री 2' 10 दिनों के बाद भी सिनेमाघरों में धूम मचा रही है. फिल्म का अब भी बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कलेक्शन हो रहा है. स्त्री 2 ने अपने 11वें दिन (दूसरे संडे) के कलेक्शन के मामले में सभी फिल्मों को पछाड़ दिया है.

अब स्त्री 2 दूसरे संडे पर सबसे ज्यादा कलेक्शन करने वाली फिल्म बन चुकी है. 25 अगस्त को सिनेमाघरों में फिल्म का 11वां दिन है. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक स्त्री 2 ने 44 करोड़ रुपये की कमाई करके गदर 2, बाहुबली 2 से लेकर एनिमल-जवान तक सभी फिल्मों को पछाड़ दिया है. आइए जानते है कि स्त्री 2 से पहले दूसरे संडे पर सबसे ज्यादा कलेक्शन करने वाली टॉप फिल्में कौन-कौन सी थी.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Maddock Films (@maddockfilms)

गदर 2 

सनी देओल की 2023 में रिलीज हुई फिल्म 'गदर 2' ने इंडिया में टोटल 525.7 करोड़ रुपये की कमाई की थी. वहीं फिल्म का दूसरे संडे को कलेक्शन 38.9 करोड़ रुपये हुआ था. गदर 2 दूसरे संडे पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म थी. लेकिन अब ये रिकॉर्ड स्त्री 2 के नाम दर्ज हो गया है.

बाहुबली 2 

प्रभास की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'बाहुबली 2' ने अपने दूसरे संडे पर 34.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. ये फिल्म साल 2017 में रिलीज हुई थी.

जवान

शाहरुख खान की सितंबर 2023 में रिलीज हुई फिल्म 'जवान' ने दूसरे संडे पर 34.26 करोड़ रुपये बटोरे थे.

एनिमल

इस मामले में रणबीर कपूर की साल 2023 में आई फिल्म 'एनिमल' पांचवे नंबर पर आ चुकी है. एनिमल ने 33.53 करोड़ रुपये कमाए थे.

दंगल

दंगल ने 30.69 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. आमिर खान की दंगल 2016 में रिलीज हुई थी.

संजू 

रणबीर कपूर की संजय दत्त की लाइफ पर बेस्ड फिल्म संजू ने 28.05 करोड़ रुपये कमाए थे. संजू 2018 में रिलीज हुई थी.

पठान

शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की ये फिल्म जनवरी 2023 में आई थी. पठान ने 27.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था.

द कश्मीर फाइल्स

अनुपम खेर की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' ने अपने दूसरे संडे को 26.2 करोड़ रुपये कमाए थे. ये फिल्म 2022 में आई थी.

बजरंगी भाईजान

सलमान खान की साल 2015 में रिलीज हुई फिल्म 'बजरंगी भाईजान' ने दूसरे संडे पर 24.05 करोड़ रुपये कमाए थे. 

द केरल स्टोरी

2023 में रिलीज हुई 'द केरल स्टोरी' ने 23.25 करोड़ रुपये बटोरे थे. अदा शर्मा की ये फिल्म साल 2023 में रिलीज हुई थी. 

केजीएफ 2 

कन्नड़ सुपरस्टार यश की फिल्म 'केजीएफ 2' ने 22.68 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था.

कल्कि 2898 एडी

इसी साल 27 जून को रिलीज हुई प्रभास और दीपिका पादुकोण की फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' का दूसरे संडे का कलेक्शन 22.5 करोड़ रुपये था.

टाइगर जिंदा है

सलमान खान और कैटरीना कैफ की फिल्म 'टाइगर जिन्दा है' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दूसरे संडे को 22.23 करोड़ रुपये हुआ था.

तान्हाजी: द अनसंग वारियर

'ताण्हाजी: द अनसंग वारियर' 2020 में रिलीज हुई थी. अजय देवगन की इस फिल्म ने 22.02 करोड़ रुपये की कमाई की थी.

पीके

'पीके' ने अपने दूसरे संडे पर सिनेमाघरों में 21.85 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. पीके 2014 में आई थी.

यह भी पढ़ें: Amy Jackson ने रचाई मंगेतर Ed Westwick से शादी, इटली में हुईं रस्में, देखें तस्वीरें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'आवारापन' के फ्लॉप होने से टूट गई थीं श्रिया सरन, बोलीं- अवॉर्ड शो तक में नहीं बुलाया
'आवारापन' के फ्लॉप होने से टूट गई थीं श्रिया सरन, बोलीं- अवॉर्ड शो तक में नहीं बुलाया
Batwara 1947 First Review Out: आ गया सनी देओल की फिल्म का फर्स्ट रिव्यू, दिल को छू लेने वाली है 'बंटवारा 1947'
आ गया सनी देओल की फिल्म का फर्स्ट रिव्यू, , दिल को छू लेने वाली है 'बंटवारा 1947'
सलमान खान की 'SVC63' में हुई मुजम्मिल इब्राहिम की एंट्री, एक्शन पैक्ड रोल में नजर आएंगे एक्टर
सलमान खान की 'एसवीसी63' में मुजम्मिल इब्राहिम की एंट्री, निभाएंगे एक्शन से भरपूर किरदार
Awarapan 2 Release Live: 'आवारापन 2' करेगी 20 करोड़ की बंपर ओपनिंग, गुरुवार दोपहर 3 तक एडवांस बुकिंग में 6.46 करोड़ हुआ कलेक्शन
'आवारापन 2' करेगी 20 करोड़ की बंपर ओपनिंग, गुरुवार दोपहर तक एडवांस बुकिंग में किया इतना कलेक्शन

वीडियोज

Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?
अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
प्रशांत किशोर सरकारी बंगले में नहीं रहेंगे, बोले- 'यह आवास...'
प्रशांत किशोर सरकारी बंगले में नहीं रहेंगे, बोले- 'यह आवास...'
Awarapan 2 Advance Booking: 'आवारापन 2' ने एडवांस बुकिंग में अक्षय कुमार की फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, साल की टॉप 5 प्री सेल में की एंट्री
'आवारापन 2' का एडवांस बुकिंग में कहर, तोड़ा अक्षय की फिल्म का रिकॉर्ड
टीम इंडिया को फंसाने के लिए कौन सी चाल खेल रहा श्रीलंका? गॉल की पिच पर किया ये काम
टीम इंडिया को फंसाने के लिए कौन सी चाल खेल रहा श्रीलंका? गॉल की पिच पर किया ये काम
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
Girls Fight Viral Video : 15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
एग्रीकल्चर लैंड को कमर्शियल लैंड में कराना है चेंज, कितना आएगा खर्च?
एग्रीकल्चर लैंड को कमर्शियल लैंड में कराना है चेंज, कितना आएगा खर्च?
Embed widget