एक्सप्लोरर

इंडस्ट्री में Sridevi ने झेला था हैरेसमेंट, कहा था- 'मैं जीवन में बहुत कुछ फेस कर चुकी हूं'

Sridevi Talked About Harassment: बॉलीवुड में कई एक्ट्रेसेस हैरेसमेंट के बारे में बात कर चुकी हैं हालांकि एक बार एक्ट्रेस श्रीदेवी ने अपनी आपबीती बताई थी.

Sridevi Talked About Harassment: श्रीदेवी भारतीय सिनेमा की पहली फीमेल सुपरस्टार थीं. उन्होंने महज 4 साल की उम्र में पौराणिक फिल्म थुनाइवन से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी. इसके बाद साउथ से लेकर बॉलीवुड तक, उन्होंने कई सुपरहिट फिल्में दीं. 300 से ज्यादा ब्लॉकबस्टर फिल्मों के साथ वो अपने दौर की सबसे सक्सेसफुल एक्ट्रेस थीं.

साथ ही वो ऐसी एक्ट्रेस थीं जिन्हें मेल एक्टर्स के मुकाबले ज्यादा फीस मिलती थी. 15 सालों के ब्रेक के बाद जब श्रीदेवी ने 'इंग्लिश विंग्लिश' से वापसी की तब भी उनकी फिल्म सुपरहिट साबित हुई. लेकिन एक दौर ऐसा भी रहा जब श्रीदेवी को भी हैरेसमेंट का सामना करना पड़ा था. एक्ट्रेस ने खुद इस बात को कबूला था.

इंडस्ट्री में श्रीदेवी ने झेला था हैरेसमेंट
श्रीदेवी अपने समय की सबसे ताकतवर एक्ट्रेसेस में से एक थीं. इसके साथ ही उनकी जिंदगी में कई ऐसे किस्से रहे जिन्हें आज बहुत कम ही लोग जानते हैं, लेकिन कहते हैं न कि हर चमकने वाली चीज सोना नहीं होती. श्रीदेवी के साथ भी कुछ ऐसा ही था. इतने सक्सेसफुल करियर के बाद भी उन्हें इंडस्ट्री में हैरेसमेंट का सामना करना पड़ा था.

बॉलीवुड शादीज के अनुसार जब एक बार श्रीदेवी से एक इंटरव्यू में पूछा गया कि वो एक बॉलीवुड में एक बंद जिंदगी जीने के बाद भी अलग-अलग रोल कैसे कर लेती हैं. जिसके जवाब में एक्ट्रेस ने कहा था, एक बार उनसे एक मेल एक्टर लगातार कुछ न कुछ बोल रहा था. जब वो उसे लगातार जवाब देती रहीं तो वो गुस्सा हो गया. फिर जब फिल्म में उसे जीप से श्रीदेवी का पीछा करना था तो उसने बदला लेने के लिए उनके पैर पर जीप चढ़ा दी. 

उन्होंने कहा था, "लोग सोचते हैं कि मैंने कुछ भी अनुभव नहीं किया है, लेकिन मैं जीवन में बहुत कुछ झेल चुकी हूं." 

103 डिग्री बुखार में शूट किया था ब्लॉकबस्टर सॉन्ग
आपने श्रीदेवी का पॉपुलर सॉन्ग 'न जाने कहां से आई है' तो जरुर सुना होगा, लेकिन क्या आप जानते हैं श्री ने इसे 103 डिग्री बुखार में शूट किया था. श्रीदेवी अपने काम के प्रति बहुत सीरियस रहती थीं, शायद यही वजह है कि एक्ट्रेस की सक्सेस को आज भी कोई छू नहीं पाया है.

यह भी पढ़ें: 49 साल की उम्र में तलाक ले रहे हैं Fardeen Khan? 18 साल पहले नताशा से की थी शादी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Box Office: 5वें दिन 10 तक 98 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें-'बंटवारा 1947' की कमाई
5वें दिन 10 तक 98 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें-'बंटवारा 1947' की कमाई
आयशा खान ने कर ली सगाई? मिस्ट्री मैन संग शेयर की प्रपोजल फोटोज!
आयशा खान ने कर ली सगाई? मिस्ट्री मैन संग शेयर की प्रपोजल फोटोज!
बॉक्स ऑफिस: 'बंटवारा 1947' ने तोड़ा इन 10 फिल्मों का रिकॉर्ड, 'गदर' भी रह गई पीछे
बॉक्स ऑफिस: 'बंटवारा 1947' ने तोड़ा इन 10 फिल्मों का रिकॉर्ड, 'गदर' भी रह गई पीछे
'तुम बहुत लंबे हो, घर जाओ', स्ट्रगल के दौरान अमिताभ बच्चन को क्या क्या सुनना पड़ा
'तुम बहुत लंबे हो, घर जाओ', स्ट्रगल के दौरान अमिताभ बच्चन को क्या क्या सुनना पड़ा

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेर सब्र करता है और हिरण…, OBC नेताओं से बोले राहुल- सड़क पर करना होगा आंदोलन
शेर सब्र करता है और हिरण…, OBC नेताओं से बोले राहुल- सड़क पर करना होगा आंदोलन
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
NTA ने परीक्षा टीम में किया बड़ा बदलाव, हटाए 600 एक्सपर्ट
NTA ने परीक्षा टीम में किया बड़ा बदलाव, हटाए 600 एक्सपर्ट
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget