एक्सप्लोरर

कुछ और है चियान विक्रम का असल नाम, रील नेम को रियल बनाने के पीछे की कहानी है जबरदस्त

Chiyaan Vikram Birthday: दक्षिण भारतीय सिनेमा के सुपरस्टार चियान विक्रम का असली नाम क्या है, अभी बहुत से लोगों को नहीं पता है. अभिनेता के इस रीयल नेम के पीछे भी एक कहानी है.

Chiyaan Vikram News: दक्षिण भारतीय सिनेमा के सुपरस्टार, फिल्म निर्माता और प्लेबैक सिंगर चियान विक्रम का नाम जुबां पर आते ही ‘अपरिचित’ के मल्टिपल पर्सनैलिटी डिसऑर्डर से पीड़ित ‘रामानुजम’ का किरदार आंखों के सामने आ जाता है. अभिनय में माहिर इस अभिनेता का असली नाम कम ही लोग जानते हैं. अभिनेता के 59वें जन्मदिन पर आइए जानते हैं उनका असली नाम.

चियान विक्रम का असली नाम क्या है?

चियान विक्रम का असली नाम केनेडी जॉन विक्टर है. वह चियान विक्रम के नाम से लोकप्रिय हैं. अभिनेता के इस रीयल नेम के पीछे भी एक कहानी है. विक्रम ने 1990 के दशक की शुरुआत में तमिल और तेलुगू फिल्मों में छोटी भूमिकाओं के साथ शुरुआत की थी. साल 1999 में विक्रम की सफल फिल्म आई थी 'सेतु', जिसमें उनके किरदार का नाम चियान था, यह नाम उनके साथ जुड़ गया. निर्देशक हो, दोस्त या उनके प्रशंसक अभिनेता को इसी नाम से पुकारने लगे थे.

1999 में रिलीज हुई फिल्म 'सेतु' से मिली पहचान

विक्रम को असली पहचान साल 1999 में रिलीज हुई फिल्म 'सेतु' से ही मिली थी. बाला के निर्देशन में बनी फिल्म उनके करियर के लिए वरदान साबित हुई और इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा. वहीं, विक्रम नाम के पीछे की कहानी भी बेहद खूबसूरत है. उनका नाम पहले जॉन केनेडी था, जो कि विदेशी लगता था और फिल्मों के हिसाब से फिट नहीं बैठता था. इस वजह से उन्होंने अपना नाम विक्रम रख लिया था. विक्रम का ‘वि’ उन्होंने अपने पिता के नाम विक्टर से लिया, ‘क’ अपने नाम केनेडी से लिया और ‘र’ मां के नाम राजेश्वरी से लिया था. अभिनेता की राशि मेष है और नाम को पूरा करने के लिए उन्होंने उससे ‘म’ लिया था. इस तरह से उनका पूरा नाम चियान विक्रम पड़ा.

फिल्म 'तेरे नाम' विक्रम की फिल्म 'सेतु' का रीमेक

सलमान खान की साल 2003 में आई फिल्म 'तेरे नाम' विक्रम की फिल्म 'सेतु' की हिंदी रीमेक है. सिनेमाघरों में 'सेतु' के आने से पहले विक्रम ने कई फ्लॉप फिल्में दी थीं. वहीं, सेतु उनके करियर के लिए संजीवनी साबित हुई. फिल्म निर्माता कार्तिक सुब्बुराज ने भी विक्रम के साथ अपनी अनटाइटल्ड फिल्म को अस्थाई नाम 'चियान60' दिया था. राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता विक्रम को सात बार फिल्मफेयर अवॉर्ड मिल चुका है. उन्हें तमिलनाडु सरकार ने उन्हें पांच बार पुरस्कृत किया है.

पिता नहीं चाहते थे विक्रम अभिनय करें

चियान विक्रम अपने पिता जॉन विक्टर को फिल्मों में काम करते देखते थे तो उन्हें भी पर्दे पर आने की इच्छा होती थी. हालांकि, उनके पिता को कभी मुख्य भूमिका में काम करने का मौका नहीं मिला. यही वजह थी कि जॉन नहीं चाहते थे कि विक्रम अभिनय की दुनिया में आएं. विक्रम का शुरुआती करियर संघर्ष भरा था. एक फिल्म की शूटिंग के दौरान उनका एक्सीडेंट हो गया था, जिसमें उनके पैर में गंभीर चोट आई और कई हड्डियां टूट गई थीं. वह लगभग तीन साल तक बिस्तर पर पड़े थे. उनकी हालत इतनी खराब थी कि डॉक्टर्स ने पैर काटने तक की सलाह दे दी थी. हालांकि, परिवार वालों ने ऐसा नहीं करने दिया. जानकारी के अनुसार 3 साल में उनके लगभग 23 ऑपरेशन हुए. इलाज के दौरान ही उनकी दोस्ती शैलजा से हुई थी. पेशे से साइकोलॉजिस्ट शैलजा से विक्रम ने 1992 में शादी की थी.

यह भी पढ़ें -

Jaat 2 Announced: नए मिशन के साथ फिर धमाल मचाएंगे सनी देओल, 'जाट 2' की हुई अनाउंसमेंट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कृतिका कामरा और गौरव कपूर की शादी का कार्ड वायरल, इन दिन लेंगे सात फेरे, 'पार्टी आफ्टर' में शामिल होंगे बड़े सेलेब्स
कृतिका कामरा और गौरव कपूर की शादी का कार्ड वायरल, इन दिन लेंगे सात फेरे
May 2026 Theatre Release: मई के महीने में थिएटर में आएगा नई फिल्मों का जलजला, रिलीज होंगी सनी की 'गबरू' से बॉबी की 'बंदर' तक इतनी मूवीज
मई के महीने में थिएटर में नई फिल्मों का जलजला, रिलीज होंगी सनी की 'गबरू' से बॉबी की 'बंदर
क्या सनी देओल की 'लाहौर 1947' का नाम बदलकर हो गया है 'बंटवारा 1947'? आमिर खान ने बताया सच
सनी देओल की 'लाहौर 1947' का नाम बदलकर हो गया है 'बंटवारा 1947'? आमिर खान ने बताया सच
‘अचानक डर लगने लगा…’ मिडल ईस्ट तनाव के बीच कुवैत छोड़ते हुए उर्वशी रौतेला हुई इमोशनल, शेयर किया नोट
‘अचानक डर लगने लगा…’ मिडल ईस्ट तनाव के बीच कुवैत छोड़ते हुए उर्वशी रौतेला हुई इमोशनल, शेयर किया नोट

वीडियोज

BYD Blade Battery Gen 2 क्या कर देगी Petrol और Diesel की छुट्टी ? #byd #tesla | Auto Live
Donald Trump ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर...ईरान पर बहुत बड़े दावे कर दिए! | Iran-Israel War Update
Iran New Supreme Leader: इजरायल पर ईरान की खतरनाक प्लानिंग पर ट्रंप का खुलासा | Mojtaba Khamenei
Iran-Israel War : अमेरिका ने ईरान के हजारों ठिकानों पर किया हमला | Trump । Mojtaba
Sansani: Iran में खामेनेई 2.0 के 'दुस्साहस' का दौर ! | Iran- Israel War

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मिडिल ईस्ट में जंग के बीच संकट में बांग्लादेश, भारत करेगा दिल खोलकर मदद, भेजेगा 5000 टन तेल
मिडिल ईस्ट में जंग के बीच संकट में बांग्लादेश, भारत करेगा दिल खोलकर मदद, भेजेगा 5000 टन तेल
बिहार के अगले मुख्यमंत्री को लेकर BJP का बड़ा बयान, बताया कैसे तय होगा नाम
बिहार के अगले मुख्यमंत्री को लेकर BJP का बड़ा बयान, बताया कैसे तय होगा नाम
भारतीयों को नहीं होगी गैस की किल्लत, सरकार ने चलाया ECA का ब्रह्मास्त्र, जानें क्या है ये?
भारतीयों को नहीं होगी गैस की किल्लत, सरकार ने चलाया ECA का ब्रह्मास्त्र, जानें क्या है ये?
ईशान किशन कब कर रहे शादी, दादा ने कर दिया खुलासा, बच्चे की प्लानिंग को लेकर भी क्रिकेटर ने कही बड़ी बात
ईशान किशन कब कर रहे शादी, दादा ने कर दिया खुलासा, बच्चे की प्लानिंग को लेकर भी क्रिकेटर ने कही बड़ी बात
कृतिका कामरा और गौरव कपूर की शादी का कार्ड वायरल, इन दिन लेंगे सात फेरे, 'पार्टी आफ्टर' में शामिल होंगे बड़े सेलेब्स
कृतिका कामरा और गौरव कपूर की शादी का कार्ड वायरल, इन दिन लेंगे सात फेरे
Parliament Session 2026 Live: स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ संसद में चर्चा, रविशंकर प्रसाद बोले- 'अध्यक्ष की कुर्सी पर...'
Live: स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ संसद में चर्चा, रविशंकर प्रसाद बोले- 'अध्यक्ष की कुर्सी पर...'
ट्रैक्टर और खेती का सामान खरीदने के लिए सरकार देती है 3 लाख तक की सब्सिडी, जानें कैसे कर सकते हैं आवेदन
ट्रैक्टर और खेती का सामान खरीदने के लिए सरकार देती है 3 लाख तक की सब्सिडी, जानें कैसे कर सकते हैं आवेदन
गणित के पेपर का QR कोड स्कैन करते ही बज उठा मशहूर गाना, CBSE परीक्षा में सामने आया हैरान करने वाला मामला
गणित के पेपर का QR कोड स्कैन करते ही बज उठा मशहूर गाना, CBSE परीक्षा में सामने आया हैरान करने वाला मामला
Embed widget