एक्सप्लोरर

बैंकॉक में 'सूर्यवंशी' की शूटिंग कर रहे हैं अक्षय कुमार, स्टंट करके इमोशनल हुए

अक्षय कुमार स्टंट के लिए जाने जाते हैं और वो जब रोहित शेट्टी की फिल्म में दिखने वाले हों तब तो दर्शकों को और भी कुछ नया देखने की उम्मीद बंध जाती है. अक्षय कुमार की जो तस्वीर सामने आई है उसे देखकर अक्षय के फैंस उनके कायल हो गए हैं.

नई दिल्ली: बॉलीवुड  के खिलाड़ी अक्षय कुमार इन दिनो  बैंकॉक में हैं और अपनी अपकमिंग फिल्म 'सूर्यवंशी' की शूटिंग कर रहे हैं. आज शूटिंग की एक तस्वीर सामने आई है जिसमें अक्षय कुमार स्टंट करते नज़र आ रहे हैं.

वैसे भी अक्षय कुमार स्टंट के लिए जाने जाते हैं और वो जब रोहित शेट्टी की फिल्म में दिखने वाले हों तब तो दर्शकों को और भी कुछ नया देखने की उम्मीद बंध जाती है. अक्षय कुमार की जो तस्वीर सामने आई है उसे देखकर अक्षय के फैंस उनके कायल हो गए हैं. इस तस्वीर में अक्षय बैंकॉक की सड़कों पर बाइक पर स्टंट करते दिख रहे हैं.

बैंकॉक में 'सूर्यवंशी' की शूटिंग कर रहे हैं अक्षय कुमार, स्टंट करके इमोशनल हुए अक्षय कुमार ने इसकी शूटिंग के बाद कहा कि उन्हें अपना स्टंट खुद करना अच्छा लगता है. अक्षय ने कहा, ''बैंकॉक की सड़कों पर स्टंट करना मेरे लिए बहुत खास रहा. कुछ समय पहले मैं खाना डिलीवर करने के लिए बाइक चलाता था और अब फिर से अपनी जीविका के लिए वही कर रहा हूं.'' इस फिल्म के डायरेक्टर रोहित शेट्टी तो अपनी फिल्मों में कार स्टंट दिखाने के लिए मशहूर हैं. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर कार स्टंट की शूटिंग की एक वीडियो भी शेयर की है. इस वीडियो को देखकर आप ये अंदाजा भी लगा लेंगे कि ऐसे सीन्स की शूटिंग कैसे की जाती है.
View this post on Instagram
 

Just another day at work!!!#sooryavanshi

A post shared by Rohit Shetty (@itsrohitshetty) on

बता दें कि 24 मई को इस फिल्म के सेकेंड शेड्यूल की शूटिंग बैंकॉक में शुरु हुई थी. तब रोहित शेट्टी ने सोशल मीडिया के जरिए ये जानकारी दी थी.
View this post on Instagram
 

Sooryavanshi - 2nd Schedule Begins! And we have safely Crash landed in the city of Thailand. 😁

A post shared by Rohit Shetty (@itsrohitshetty) on

फिल्म 'सूर्यवंशी' को अगले साल ईद के मौके पर रिलीज किया जाएगा. फिल्म में अक्षय कुमार के अपोजिट कैटरीना कैफ होंगी. रोहित शेट्टी ने अक्षय कुमार के साथ इस फिल्म का हिंट अपनी पिछली रिलीज 'सिंबा' में ही दे दिया था. फिल्म जहां एक तरफ अजय देवगन कैमियो करते नजर आए थे तो वहीं फिल्म के अंत में अक्षय कुमार भी कैमियो करते नजर आए थे. कुछ समय पहले ही इसका फर्स्ट लुक भी रिलीज कर दिया गया था. इस पोस्टर में अक्षय कुमार पुलिस के अवतार में दिखे. इसे भी काफी पसंद किया गया.
इसमें अक्षय के अलावा निकेतन धीर भी नज़र आएंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सारा तेंदुलकर ने बनारसी साड़ी में ढाया कहर, डायमंड नेकलेस ने खींचा सबका ध्यान
सारा तेंदुलकर ने बनारसी साड़ी में ढाया कहर, डायमंड नेकलेस ने खींचा सबका ध्यान
Video: निकिता रावल को फैन ने अचानक किया जबरदस्ती Lip Kiss, एक्ट्रेस रह गईं हैरान, देखें वीडियो
रेड कार्पेट पर फैन ने निकिता रावल को जबरदस्ती किया लिप किस, एक्ट्रेस रह गईं हैरान
'चौथी शादी कब करेंगे?' गौरी स्प्रैट संग तीसरी शादी को लेकर ट्रोल हुए आमिर खान, KBC 18 के प्रोमो पर यूजर्स ने किए ऐसे कमेंट्स
'चौथी शादी कब करेंगे?' KBC 18 के प्रोमो पर यूजर्स ने किए ऐसे कमेंट्स
'सिर्फ तुम' के बाद किसी ने मुझे फिल्म के लिए साइन नहीं किया, संजय कपूर का बड़ा खुलासा
'सिर्फ तुम' के बाद किसी ने मुझे फिल्म के लिए साइन नहीं किया, संजय कपूर का बड़ा खुलासा

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
दिल्ली लक्ष्मी योजना की इस दिन आएगी पहली किस्त, 5 लाख के पार पहुंचा रजिस्ट्रेशन
दिल्ली लक्ष्मी योजना की इस दिन आएगी पहली किस्त, 5 लाख के पार पहुंचा रजिस्ट्रेशन
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
शरीर में अचानक आने लगी है हल्की सूजन? हो सकते हैं लिम्फेडेमा के संकेत
शरीर में अचानक आने लगी है हल्की सूजन? हो सकते हैं लिम्फेडेमा के संकेत
SBI ने क्लर्क भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, आवेदन शुरू
SBI ने क्लर्क भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, आवेदन शुरू
Embed widget