एक्सप्लोरर

Jodhaa Akbar की रिलीज से पहले Sonu Sood पर टूट पड़ा था दुखों का पहाड़, सालों बाद एक्टर ने बयां किया दर्दभरा किस्सा

Sonu Sood On 15 years of Jodhaa Akbar: सोनू सूद की फिल्म जोधा अकबर की रिलीज को 15 साल के हो गए हैं. इस खास मौके पर उन्होंने बताया कि ये फिल्म उन्हें मां की याद दिलाती है.

Sonu Sood On 15 years of Jodhaa Akbar: सोनू सूद बॉलीवुड के बेहतरीन एक्टर्स की लिस्ट में शुमार हैं. वह फिल्मों में अपने हर को बहुत संजीदगी से निभाते हैं, लेकिन बहुत कम पता है कि 'जोधा अकबर' की रिलीज से पहले उन पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा था. इस फिल्म की रिलीज को 15 साल हो चुके हैं और इस खास मौके पर सोनू सूद ने बताया कि जोधा अकबर फिल्म उनके दिल के बहुत करीब है. उनकी मां फिल्म के सेट पर आई थीं और कैरेक्टर को लेकर उनकी तैयारी भी करवाई थी. 

मां ने हिस्टोरिकल फिल्मों के लिए किया प्रोत्साहित

हिन्दुस्तान टाइम्स के सात बातचीत में सोनू सूद ने बताया, 'मुझे इस फिल्म की शूटिंग में बहुत मजा आया. ऐतिहासिक फिल्में मुझे हमेशा एनर्जी देती हैं. मेरी मां इतिहास की प्रोफेसर होने के नाते मुझे हमेशा कुछ हिस्टोरिकल फिल्में करने के लिए प्रोत्साहित करती थीं. इसलिए मैंने इस फिल्म को करने के लिए अपनी हामी भरी'. 

मां ने शूटिंग के दौरान की बहुत मदद

सोनू सूद ने बताया कि 'जोधा अकबर' की शूटिंग के दौरान मां ने उनकी बहुत मदद की थी. उन्होंने कहा, 'उन्होंने कैरेक्टर के लिए शूटिंग के दौरान मेरी मदद की और स्क्रिप्ट को लेकर भी मुझे गाइड किया, लेकिन वह फिल्म नहीं देख पाईं. रिलीज से चार महीने पहले उनका निधन हो गया था. मैं प्रीमियर के लिए गया और वहां पर मुझे ऐसा लगा कि वह मेरे पास बैठी हैं'.

फिल्म के सेट पर मां आती थीं मिलने

एक्टर सोनू सूद ने इमोशनल होते हुए बताया कि ये फिल्म उन्हें मां की याद दिलाती है. उन्होंने कहा, 'मां जोधा अकबर के सेट पर मुझसे मिलने आई थी. वह आखिरी सेट था, जहां पर वह आई थीं. इसलिए ये मेरे लिए बहुत खास है. उन्होंने मुझसे वादा किया था कि यह फिल्म मेरे लिए सबकुछ बदल देगी और ऐसा ही हुआ'. 

बताते चलें कि जोधा अकबर फिल्म साल 2008 में रिलीज हुई थी, जिसका निर्देशन आशुतोष गोवारिकर ने किया था. इस मूवी में सोनू सूद ने राजकुमार सूजामल का किरदार निभाया था. वहीं, ऋतिक रोशन और ऐश्वर्या राय बच्चन ने लीड रोल प्ले किया था.

यह भी पढ़ें-Sooraj Barjatya का खुलासा, 'Hum Aapke Hain Koun को बताया था डिजास्टर, आदित्य चोपड़ा की एक राय ने बचाई थी फिल्म'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

15 अगस्त पर 'आवारापन 2' या 'बंटवारा 1947', कौन सी फिल्म चल रही आगे, जानें-11 बजे तक का कलेक्शन
'आवारापन 2' या 'बंटवारा 1947', कौन चल रही आगे, जानें- हर घंटे का कलेक्शन
Friday Box Office: फ्राइडे को 'आवारापन 2' की रही धूम, साउथ फिल्म का भी बजा डंका, जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
फ्राइडे को 'आवारापन 2' की रही धूम, साउथ फिल्म का भी बजा डंका
Independence Day 2026: अक्षय कुमार से लेकर अनुपम खेर तक, देशभक्ति के रंग में डूबे ये बॉलीवुड सेलेब्स
अक्षय कुमार से लेकर अनुपम खेर तक, देशभक्ति के रंग में डूबे ये बॉलीवुड सेलेब्स
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
खिलाड़ी लाइव मैच में कर रहा था गर्लफ्रेंड से चैट, BCCI ने ठोका जुर्माना
खिलाड़ी लाइव मैच में कर रहा था गर्लफ्रेंड से चैट, BCCI ने ठोका जुर्माना
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
झंडा फहराने से लेकर बच्चों से हाथ मिलाने तक, PM मोदी के दिखे कई रंग
झंडा फहराने से लेकर बच्चों से हाथ मिलाने तक, PM मोदी के दिखे कई रंग
Pankaj Bhadouria Chemotherapy Hair Loss: कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
Saffron Cultivation: केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
Embed widget