एक्सप्लोरर

Sooraj Barjatya का खुलासा, 'Hum Aapke Hain Koun को बताया था डिजास्टर, आदित्य चोपड़ा की एक राय ने बचाई थी फिल्म'

Sooraj Barjatya On Hum Aapke Hai Koun: द रोमैंटिक्स' में सूरज बड़जात्या ने बताया कि कैसे आदित्य चोपड़ा की एक राय ने 'हम आपके हैं कौन' की किस्मत बदल दी थी.

Sooraj Barjatya On Hum Aapke Hai Koun: यशराज फिल्म्स (Yash Raj Film’s ) की 'द रोमैंटिक्स' (The Romantics) एक डॉक्यू-सीरीज़ है जो प्रोडक्शन हाउस और आदित्य चोपड़ा (Aditya Chopra) और यश चोपड़ा (Yash Chopra) द्वारा बनाई गई फिल्मों के बहुत सारे सीक्रेट्स रिवील करती है. यह सीरीज नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई और यह शो इसलिए भी खास है क्योंकि इसमें आदित्य चोपड़ा का रेयरेस्ट ऑफ रेयर इंटरव्यू दिखाया गया है.

वेब सीरीज में दिखाई देने वाले उनके इंटरव्यू में आदित्य चोपड़ा1994 की बहुचर्चित और ब्लॉकबस्टर फिल्म 'हम आपके हैं कौन'(Hum Aapke Hain Koun) के बारे में बोलते हुए सुन सकते हैं. इस फिल्म का निर्देशन सूरज बड़जात्या ने किया था. वास्तव में, सूरज भी एपिसोड में आदित्य के बारे में बात करते हुए दिखाई दे रहे हैं. सूरज बड़जात्या ने आदित्य चोपड़ा की अपनी पहली याद के साथ शुरुआत की, जो मैंने प्यार किया की स्क्रीनिंग से जुड़ी है, जहां आदित्य सिर्फ 17 साल के थे और वह थिएटर के बाहर खड़े थे.

आदित्य चोपड़ा की राय ने बचाई थी फिल्म

बड़जात्या ने कबूल किया कि उस समय उन्हें नहीं पता था कि यह युवा लड़का यश चोपड़ा का बेटा है. इसके बाद सूरज ने आगे बढ़कर 'हम आपके हैं कौन' बनाई. हालांकि यह फिल्म अभी भी कई लोगों की फेवरेट फिल्मों में से एक है, लेकिन इसके प्रीमियर के समय फिल्म उद्योग को बहुत खराब प्रतिक्रिया मिली. सूरज बड़जात्या ने कहा, "लिबर्टी में हमारा एक शो (इंडस्ट्री के लिए) था. वह शो एक डिजास्टर था!" जब वे प्रीमियर से निराश लौटे तो उन्हें आदित्य चोपड़ा का फोन आया.

सूरज ने कहा, "आदि ने मुझसे कहा, 'सूरज, यह बहुत अच्छी फिल्म है. चिंता मत करो'." जब सूरज ने उनसे कहा कि देखें कि पूरी इंडस्ट्री की क्या प्रतिक्रिया है, तो आदित्य ने कहा कि उन्हें तनाव नहीं लेना चाहिए. हालांकि, उन्होंने एक सुझाव दिया: "फिल्म से ढाई गाने काट दो और यह उड़ जाएगा!" स्ट्रीमिंग दिग्गज ने 14 फरवरी, 2023 को यश चोपड़ा को श्रद्धांजलि के रूप में 'द रोमैंटिक्स' को विश्व स्तर पर रिलीज़ किया है, जिन्हें सिलसिला, लम्हे, कभी कभी, वीर-ज़ारा जैसी रोमांटिक फिल्मों के कारण भारत में 'रोमांस का जनक' माना जाता है.

रोमांटिक्स का निर्देशन स्मृति मूंदड़ा ने किया है, जो 'इंडियन मैचमेकिंग' और 'नेवर हैव आई एवर' फ्रेंचाइजी की अभूतपूर्व सफलता के बाद नेटफ्लिक्स पर लौटी हैं. 

Kartik Aaryan और Kriti Sanon स्टारर ‘शहजादा’ की एडवांस बुकिंग शुरू, पहले दिन इतने करोड़ के बिक गए टिकट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ramayana Trailer Release: भारत में रणबीर कपूर की 'रामायण' का ट्रेलर कब और किस टाइम होगा रिलीज? आ गई सारी डिटेल
भारत में रणबीर कपूर की 'रामायण' का ट्रेलर कब और किस टाइम होगा रिलीज? जानें- यहां
Wednesday Box Office Collection: बुधवार को भी बॉक्स ऑफिस पर हावी रही 'द ओडिसी', 'धमाल 4' भी थकने को नहीं तैयार, जानें- कलेक्शन
बुधवार को भी बॉक्स ऑफिस पर हावी रही 'द ओडिसी', 'धमाल 4' भी थकने को नहीं तैयार, जानें- कलेक्शन
Dhamaal 4 Box Office Day 13: 'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
सलमान खान ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट का किया सपोर्ट, बोले- बहुत दुख हुआ, प्रदर्शन ने हिंसक रूप ले लिया
सलमान खान ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट का किया सपोर्ट, बोले- बहुत दुख हुआ, प्रदर्शन ने हिंसक रूप ले लिया

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
Dhamaal 4 Box Office Day 13: 'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
Delhi Weather: दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
Mango City Of India: लखनऊ या पटना नहीं, बल्कि ये है भारत का असली 'आमों का शहर'! गर्मियों में जरूर बनाएं यहां का प्लान
लखनऊ या पटना नहीं, बल्कि ये है भारत का असली 'आमों का शहर'! गर्मियों में जरूर बनाएं यहां का प्लान
डोरबेल बजते ही टीवी पर दिखेगा लाइव वीडियो! Ring Doorbell Camera को Smart TV से ऐसे करें कनेक्ट
डोरबेल बजते ही टीवी पर दिखेगा लाइव वीडियो! Ring Doorbell Camera को Smart TV से ऐसे करें कनेक्ट
Embed widget