एक्सप्लोरर

Sonu Sood ने कहा- लॉकडाउन ने जीवन देखने का ही दृष्टिकोण बदल दिया

"दबंग" फिल्म में काम कर चुके सूद ने कहा कि लॉकडाउन के दौरान लोगों से बातचीत ने जीवन को देखने का उनका दृष्टिकोण को बदल दिया है और इस वजह से उन्हें संस्मरण लिखने की प्रेरणा मिली. यह किताब उन्होंने मीना के अय्यर के साथ मिलकर लिखी है.

मुंबई: अभिनेता सोनू सूद ने कहा कि लॉकडाउन के दौरान लोगों से बातचीत ने जीवन को देखने का उनका दृष्टिकोण ही बदल दिया है. उन्हें इसी से " आई एम नो मसीहा" नाम से एक संस्मरण लिखने की प्रेरणा मिली है. सूद ने पिछले साल मार्च में लगाए गए लॉकडाउन के दौरान कई लोगों की उनके घरों तक पहुंचने में सहायता की थी. साथ में प्रवासी रोजगार ऐप जारी किया ताकि नौकरी तलाश कर रहे लोगों को रोजगार मिल सके.

"दबंग" फिल्म में काम कर चुके सूद ने कहा कि लॉकडाउन के दौरान लोगों से बातचीत ने जीवन को देखने का उनका दृष्टिकोण को बदल दिया है और इस वजह से उन्हें संस्मरण लिखने की प्रेरणा मिली. यह किताब उन्होंने मीना के अय्यर के साथ मिलकर लिखी है.

सूद ने कहा, " लॉकडाउन ने जीवन को देखने के प्रति उनके दृष्टिकोण को बदल दिया. मैं हमेशा 2020 को एक ऐसे साल के तौर पर याद करूंगा जब हम सबसे ने स्वयं का सर्वश्रेष्ठ रूप बनाने की कोशिश की. संस्मरण मेरे उन पलों को याद रखने का तरीका था. संस्मरण बेहद खास है. "

यह किताब पेंगुइन रेंडम हाउस इंडिया ने प्रकाशित की है. " आई एम नो मसीहा " 47 वर्षीय अभिनेता की भावनात्मक और अक्सर चुनौतीपूर्ण यात्रा को बताती है जो उन्होंने उन लोगों के साथ की है जिनकी उन्होंने मदद की थी. अभिनेता की टीम के मुताबिक, सूद ने मुंबई, ओडिशा, बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड और अन्य राज्यों के करीब एक लाख लोगों की उनके घर पहुंचने में मदद की तथा जरूरतमंदों को चिकित्सा और रोजगार की सहायता उपलब्ध कराई.

अभिनेता "दबंग ", "सिम्मबा " "आर.. राजकुमार " और "अरुंधति " जैसी फिल्मों में विलेन की भूमिकाएं निभा चुके हैं. सूद ने कहा, " मेरा मानना है कि मैं कोई मसीहा नहीं हूं. मेरे माता-पिता ने सदैव मुझे दूसरों की सहायता करने की अहमियत सिखाई है और मैं उनकी सलाह को मान रहा था. " उन्होंने कहा कि गरीब मनुष्य सबसे ज्यादा सहन करता है.

अभिनेता ने कहा, " कई प्रवासी मजदूरों को सड़कों पर उतरना पड़ा क्योंकि उनके पास अपने घर जाने का कोई विकल्प नहीं था. ग्रामीण इलाकों में गरीब परिवारों के बच्चों की फिलहाल शिक्षा तक पहुंच नहीं है, क्योंकि उनके पास स्मार्टफोन नहीं है. मेरा मानना है कि उन लोगों की मदद करना हमारा फर्ज है. " सूद 1990 के दशक के अंत में पंजाब के मोगा से पंजाब आए थे. उन्होंने कहा कि वह जितना संभव हो सकेगा लोगों की उतनी मदद करेंगे. साल 2021 में, अभिनेता "पृथ्वीराज " फिल्म में दिखेंगें जिसमें व अक्षय कुमार और पूर्व मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर के साथ काम करेंगे. दक्षिण में भी वह दो तेलुगु फिल्में करेंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बहुत मोटी हो, हीरोइन कैसे बनेगी ये', राधिका मदान ने झेला बॉडी शेमिंग का दर्द
'बहुत मोटी हो, हीरोइन कैसे बनेगी ये', राधिका मदान ने झेला बॉडी शेमिंग का दर्द
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, पहली पोस्ट में दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी'
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, पहली पोस्ट में दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी'
कंफर्म: 'जेलर 2' का हिंदी वर्जन भी होगा रिलीज, अफवाहों के बीच मेकर्स ने दी सफाई
'जेलर 2' का हिंदी वर्जन भी होगा रिलीज, अफवाहों के बीच मेकर्स ने दी सफाई
'सूर्या: अंत से आरंभ' में नजर आएंगे सनी देओल, अनदेखे अंदाज में दिखेंगे एक्टर
'सूर्या: अंत से आरंभ' में नजर आएंगे सनी देओल, अनदेखे अंदाज में दिखेंगे एक्टर

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक मनु सिंघवी का बड़ा ऐलान, 'सभी पार्टियां SC में याचिका दाखिल करेंगी'
अभिषेक मनु सिंघवी का बड़ा ऐलान, 'सभी पार्टियां SC में याचिका दाखिल करेंगी'
इंडिया गठबंधन मार्च: चिराग पासवान का राहुल गांधी पर हमला, 'संविधान…'
इंडिया गठबंधन मार्च: चिराग पासवान का राहुल गांधी पर हमला, 'संविधान…'
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
बेटी सारा तेंदुलकर के बर्थडे पर भावुक हुए सचिन, बोले- 'एक वक्त था जब मैं...'
बेटी सारा तेंदुलकर के बर्थडे पर भावुक हुए सचिन, बोले- 'एक वक्त था जब मैं...'
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, पहली पोस्ट में दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी'
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, पहली पोस्ट में दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी'
जंतर मंतर प्रोटेस्ट साइट से हटा तो भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'लिखकर ले लीजिए कि...'
जंतर मंतर प्रोटेस्ट साइट से हटा तो भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'लिखकर ले लीजिए कि...'
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
Embed widget