एक्सप्लोरर

महिला ने सोनू सूद के नाम पर रखा अपने बच्चे का नाम, प्रेग्नेंसी के दौरान अभिनेता ने की थी गांव जाने में मदद

सोनू सूद खुद इस काम की पूरी ज़िम्मेदारी उठा रहे हैं और ट्विटर पर एक्टिव होकर लोगों की फरियाद सुन रहे हैं. इस दौरान वो खुद ही अपने ट्विटर के ज़रिए लोगों को जवाब दे रहे हैं.

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद पिछले कुछ दिनों में हज़ारों प्रवासी मज़दूरों को उनके घर भेजकर किसी हीरो की तरह उभरे हैं. सोनू बसों के ज़रिए मुंबई में फंसे कई हज़ार मज़दूरों को उनके गांव भेज चुके हैं. उनका ये काम कई दिनों से लगातार जारी है. इस बीच सोनू सूद ने बताया है कि हाल ही में उन्होंने एक प्रेगनेंट महिला को उनके घर भेजने में मदद की थी. अब जब उस महिला ने बच्चे को जन्म दिया तो उन्होंने उसका नाम सोनू सूद के नाम पर ही रख दिया है.

अनुपमा चोपड़ा से बातचीत के दौरान सोनू सूद ने उन्हें ये खबर सुनाई. उन्होंने कहा कि महिला के परिवार ने उन्हें फोन किया और कहा कि उन्होंने बच्चे के नाम सोनू सूद रखा है. एक समाचार पत्र से सोनू ने कहा, "मैंने कहा, जब आप श्रीवास्तव हैं तो ये सोनू सूद कैसे हो सकता है. सोनू श्रीवास्तव हो सकता है, लेकिन उन्होंने कहा, 'नहीं हमने बच्चे का नाम सोनू सूद श्रीवास्तव रखा है.' वो बहुत अच्छी बात थी. मैंने बहुत अच्छा महसूस किया."

एएनआई से बात करते हुए सोनू ने कहा था, "मैं बहुत दुखी हो गया था, जब मैंने उन्हें छोटे बच्चों के साथ पैदल चलते देखा. ये वही लोग हैं, जिन्होंने हमारे घर, दफ्तर और सड़कें बनाई हैं. मुझे महसूस हुआ कि इस मुश्किल घड़ी में हमें उन्हें अकेले नहीं छोड़ना चाहिए. मुझे लगा कि मुझे आगे आकर उनकी मदद करनी चाहिए. इसलिए मैंने व्यक्तिगत रूप से सरकार से, लोकल से और राज्यों से बात की और सारे इंतज़ाम किए."

आपको बता दें कि सोनू सूद खुद इस काम की पूरी ज़िम्मेदारी उठा रहे हैं और ट्विटर पर एक्टिव होकर लोगों की फरियाद सुन रहे हैं. इस दौरान वो खुद ही अपने ट्विटर के ज़रिए लोगों को जवाब दे रहे हैं और उनकी सारी जानकारी मांग कर उनके गांव जाने की व्यवस्था कर रहे हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रियंका चोपड़ा को पति निक से पता चलते हैं बॉलीवुड के गॉसिप, एक्ट्रेस ने किया खुलासा, बोलीं- 'हमारी 8 साल की शादी में...'
प्रियंका चोपड़ा को पति निक से पता चलते हैं बॉलीवुड के गॉसिप, एक्ट्रेस ने किया खुलासा
Evil Dead Burn Box Office Day 5: 'धमाल 4' के आगे इस हॉरर फिल्म की दहशत से कांपा बॉक्स ऑफिस, पांच दिन में कमा डाले करोड़ों
'धमाल 4' के आगे इस हॉरर फिल्म की दहशत से कांपा बॉक्स ऑफिस, पांच दिन में कमा डाले करोड़ों
Jana Nayagan Release Date: 'जन नायकन' की रिलीज डेट अनाउंस, इस दिन बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने आ रहे थलपित विजय
'जन नायकन' की रिलीज डेट अनाउंस, इस दिन बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने आ रहे थलपित विजय
Dhamaal 4 BO Day 6 Live Updates: बुधवार को भी बरकरार है 'धमाल 4' की रफ्तार, 6ठे दिन दोपहर 3 बजे तक 84 करोड़ के हुई पार
Live Updates: बुधवार को भी बरकरार है 'धमाल 4' की रफ्तार, 6ठे दिन दोपहर 3 बजे तक 84 करोड़ के हुई पार

वीडियोज

MG Hector Hawk PHEV vs Toyota Innova Hycross hybrid | #mghector #toyotainnova #autolive
Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Noida Fire Live: नोएडा के ममूरा गांव में भीषण आग, ईवी स्कूटी में स्पार्किंग से हादसा, 2 लोगों की मौत
Live: नोएडा के ममूरा गांव में भीषण आग, ईवी स्कूटी में स्पार्किंग से हादसा, 2 लोगों की मौत
सीबीएसई OSM मार्किंग से छात्रों की निराशा पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, केंद्र से मांगी सुधार के उपायों पर रिपोर्ट
सीबीएसई OSM मार्किंग से छात्रों की निराशा पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, केंद्र से मांगी सुधार के उपायों पर रिपोर्ट
कौन हैं 300 अमेरिकी नेवी कैडेट्स को लीड करने वाली 17 साल की रिद्धि चौहान, पढ़ें दिलचस्प स्टोरी
कौन हैं 300 अमेरिकी नेवी कैडेट्स को लीड करने वाली 17 साल की रिद्धि चौहान, पढ़ें दिलचस्प स्टोरी
कोहली-रोहित नहीं खेलेंगे दूसरा वनडे? शुभमन गिल ने कहा- 'हम अलग-अलग कॉम्बिनेशन...'
कोहली-रोहित नहीं खेलेंगे दूसरा वनडे? शुभमन गिल ने कहा- 'हम अलग-अलग कॉम्बिनेशन...'
Welcome To The Jungle BO Day 19: ‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना बटोरा मुनाफा?
‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना कमाया मुनाफा?
CJI जस्टिस सूर्यकांत को अपशब्द कहने वाले लॉ स्टूडेंट गिरफ्तार, सुप्रीम कोर्ट में किया था हंगामा; पुलिस रिमांड पर भेजे गए
CJI जस्टिस सूर्यकांत को अपशब्द कहने वाले लॉ स्टूडेंट गिरफ्तार, सुप्रीम कोर्ट में किया था हंगामा; पुलिस रिमांड पर भेजे गए
Explained: ब्रिटेन की व्हिस्की से पाउडर-क्रीम तक! क्या सस्ता हुआ और किसकी बढ़ेगी डिमांड, भारत-UK FTA से आपको क्या फायदा?
ब्रिटेन की व्हिस्की से लेकर पाउडर-क्रीम तक! भारत-UK FTA से क्या सस्ता हुआ और आपको क्या फायदा?
बांकीपुर उपचुनाव: अब BJP प्रत्याशी नीरज सिन्हा का रद्द होगा नामांकन? कोर्ट जा रही RJD, जानें मामला
बांकीपुर उपचुनाव: अब BJP प्रत्याशी नीरज सिन्हा का रद्द होगा नामांकन? कोर्ट जा रही RJD, जानें मामला
Embed widget