एक्सप्लोरर

Sonu Sood On Nepotism: 'फिल्म इंडस्ट्री में हमेशा रहेगा नेपोटिज्म', सोनू सूद ने बताई बॉलीवुड की सच्चाई

Sonu Sood On nepotism: बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद ने नेपोटिज्म मुद्दे पर खुलकर बात की है. उनका कहना है कि ये था और हमेशा रहेगा.

Sonu Sood On nepotism: बॉलीवुड इंडस्ट्री में अक्सर नेपोटिज्म का मुद्दा उठता रहता है. कई सितारे इस मुद्दे पर अपनी राय रख चुके हैं. अब इस मामले में अब एक्टर सोनू सूद (Sonu Sood) ने अपना रिएक्शन दिया है. उनका कहना है कि नेपोटिज्म इंडस्ट्री में था है और हमेशा रहेगा, लेकिन इस बीच अपनी जगह कैसे बनानी है ये बहुत जरूरी है.

हमेशा रहेगा नेपोटिज्म

न्यूज एजेंसी एएनआई के पॉडकास्ट शो में स्मिता प्रकाश के साथ इंटरव्यू के दौरान सोनू सूद से फिल्म इंडस्ट्री में नेपोटिज्म को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, ''देखिए वो हमेशा रहेगा. जिनके माता-पिता इडंस्ट्री से हैं, तो उनके बच्चों को रोल मिलेंगे ही. उस जंग के बीच आप कैसे निकलते हैं वो आपकी ताकत है''. 

हर किसी को रोल देती है इंडस्ट्री

सोनू सूद ने कहा, ''मुझे लगता है कि इंडस्ट्री देती है, रोल देती हैं लोगों को. लेकिन हां कई बार थोड़ा वक्त लगता है अपना टैलेंट साबित करने में या फिर स्पेस बनाने में. अगर आप बोलें कि भइया इंडस्ट्री के बच्चों को रोल मिलते हैं, लेकिन हमें क्यों नहीं मिलते तो ये हमेशा था और हमेशा रहेगा''.

साउथ के लिए कई बॉलीवुड फिल्में छोड़ी है

इसके अलावा सोनू सूद (Sonu Sood) से पूछा गया कि अब फिल्म इंडस्ट्री में लैंग्वेज अब बैरियर नहीं है? इसके जवाब में एक्टर ने कहा, ''बिल्कुल नहीं लगता है. मुझे लगता है कि साउथ ने मुझे बहुत प्यार दिया है. मैंने हिंदी की बहुत सारी फिल्में छोड़ी है साउथ के लिए. दस फिल्में आती थी, तो मैं एक करता था. मैं साउथ में बिजी रहता था. अगर पिक्चर अच्छी लगी तो करूंगा बॉलीवुड की या फिर नहीं करूंगा''.

इस फिल्म में नजर आएंगे सोनू सूद

सोनू सूद के वर्क फ्रंट की बात करें तो पिछली बार वह अक्षय कुमार के साथ 'सम्राट पृथ्वीराज' में काम किया था. हालांकि, ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिट गई थी. इन दिनों सोनू सूद अपनी नई फिल्म फतेह को लेकर चर्चा में बने हुए हैं. हाल ही में इस फिल्म का ऐलान किया गया है.

यह भी पढ़ें-Gaslight Trailer: मर्डर मिस्ट्री थ्रिलर है सारा अली खान की 'गैसलाइट', रिलीज हुआ सस्पेंस से भरपूर ट्रेलर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Spider Man BO Day 14: दूसरे बुधवार फिर घटी 'स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे' की कमाई, लेकिन बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
दूसरे बुधवार फिर घटी 'स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे' की कमाई, लेकिन बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
Wednesday Box Office: बुधवार को फिर 'स्पाइडर मैन' ने मारी बाजी, 'ओह माय डॉग' ने तोड़ा दम, जानें- 'धमाल 4' का कलेक्शन
बुधवार को फिर 'स्पाइडर मैन' ने मारी बाजी, 'ओह माय डॉग' ने तोड़ा दम, जानें- कलेक्शन
Haiwaan Teaser Out: रोंगटे खड़े कर देने वाला है 'हैवान' का टीजर, अक्षय का दिखा खौफनाक अंदाज, सैफ ने भी चौंकाया
रोंगटे खड़े कर देने वाला है 'हैवान' का टीजर, अक्षय का दिखा खौफनाक अंदाज, सैफ ने भी चौंकाया
Batwara 1947 Live Update: 'बंटवारा 1947' एडवांस बुकिंग में तोड़ेगी सारे रिकॉर्ड? साढ़े 10 बजे तक किया 1.7 करोड़ का कलेक्शन
'बंटवारा 1947' एडवांस बुकिंग में तोड़ेगी सारे रिकॉर्ड? साढ़े 10 बजे तक किया 1.7 करोड़ का कलेक्शन

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली को आज परेशान करेगी उमस भरी गर्मी, 4 दिन तक केवल बूंदाबांदी, जानें अपडेट
दिल्ली को आज परेशान करेगी उमस भरी गर्मी, 4 दिन तक केवल बूंदाबांदी
IND vs SL: पहले टेस्ट में श्रीलंका की खटिया खड़ी कर देंगे 3 भारतीय खिलाड़ी
पहले टेस्ट में श्रीलंका की खटिया खड़ी कर देंगे 3 भारतीय खिलाड़ी
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
Viral Video: मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
Independence Day 2026: 15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
Embed widget