एक्सप्लोरर

आमिर खान के साथ फिल्म 'सरफरोश' में नज़र आई थीं सोनाली बेंद्रे, अब इस बात पर जताया अफसोस

Sonali Bendre On Sarfarosh: सोनाली ने 1999 में रिलीज हुई एक्‍शन-ड्रामा फिल्‍म ‘सरफरोश’ में आमिर के साथ काम किया था. दोनों की केमेस्‍ट्री भी दर्शकों को खूब पसंद आई थी.

Sonali Bendre regrets not learning from Aamir Khan: सोनाली बेंद्रे (Sonali Bendre) की मुस्‍कान पर आज भी लाखों दिल हार जाते हैं. वेब सीरीज ‘द ब्रोकेन हार्ट’ से एक बार फिर उन्‍होंने एक्टिंग की दुनिया में वापसी की है. सोनाली ने बॉलीवुड के मिस्‍टर परफेक्‍शनिस्‍ट आमिर खान (Aamir Khan) के साथ नब्‍बे के दशक में ‘सरफरोश’ (Sarfarosh) जैसी हिट फिल्‍म दी थी. हालांकि उन्‍हें इस बात का बेहद अफसोस है कि उन्‍होंने काम करने के दौरान आमिर से कुछ सीखा नहीं. खुद सोनाली ने यह बात स्‍वीकर की है. 


हिट रही थी आमिर-सोनाली की केमेस्‍ट्री 

सोनाली ने 1999 में रिलीज हुई एक्‍शन-ड्रामा फिल्‍म ‘सरफरोश’ में आमिर के साथ काम किया था. इसमें नसीरुद्दीन शाह और मुकेश ऋषि जैसे अभिनेता भी थे. जॉन मैथ्‍यू मथान द्वारा निर्मित और निर्देशित यह फिल्‍म क्रिटिकली और कमर्शियली दोनों तरह से सफल रही थी. आमिर और सोनाली की केमेस्‍ट्री भी दर्शकों को खूब पसंद आई थी.


आमिर से कुछ नहीं सीखने का है मलाल

आमिर के बारे में सोनाली ने कहा कि वह हमेशा से परफेक्‍शनिस्‍ट रहे हैं, मगर ‘सरफरोश’ में काम करने के दौरान उनसे कुछ ना सीख पाना मेरे जीवन के कुछ पछतावों में से एक है. उन्‍होंने कहा, ‘’वास्तव में, मुझे लगता है कि जब मैंने आमिर खान के साथ सरफरोश किया तो मुझे बहुत मज़ा आया. मैं उन्हें करीब से देख सकती थी कि वह क्या कर रहे हैं? लेकिन उन दिनों मुझ में इस पल का आनंद लेने और उनसे कुछ सीखने की परिपक्वता नहीं थी. इस दौरान आमिर खान से बहुत कुछ सीखने का शानदार अवसर मिला. हालांकि मैं उनसे कुछ नहीं सीख पाई. इसका मलाल मुझे आज भी है.’’ 


‘द ब्रोकेन न्‍यूज’ से किया है कमबैक

कैंसर से जंग जीतने के बाद हाल ही में सोनाली (Sonali Bendre) ने ‘द ब्रोकेन न्‍यूज’ से एक्टिंग की दुनिया में वापसी की है.यह 10 जून को ओटीटी पर रिलीज हुई है. इसमें जयदीप अहलावत, श्रिया पिलगांवकर, इंद्रनील सेनगुप्‍ता, तारुक रैना, आकाश खुराना और किरण कुमार जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में हैं. ‘द ब्रोकन न्यूज’ ड्रामा सीरीज ‘प्रेस’ का ऑफिशियल रीमेक है.सीरीज की कहानी मीडिया और न्यूज चैनलों की कार्यशैली पर आधारित है. इसमें न्‍यूज एंकर अमीना कुरैशी के किरदार में सोनाली के एक्टिंग की तारीफ हुई है.

यह भी पढ़ें: Deepika Padukone Health: हार्ट रेट तेज़ होने पर अस्पताल पहुंची दीपिका पादुकोण की अब कैसी है तबीयत? सामने आया बड़ा अपडेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बंटवारा 1947' से बॉक्स ऑफिस पर सनी देओल उड़ाएंगेे गर्दे, प्रमोशन के लिए 12 शहरों में पहुंचेगी टीम
'बंटवारा 1947' से बॉक्स ऑफिस पर सनी देओल उड़ाएंगेे गर्दे, प्रमोशन के लिए 12 शहरों में पहुंचेगी टीम
'हेरा फेरी 3' फिल्म क्यों अटकी? Paresh Rawal ने सुनाई Akshay Kumar के साथ अनबन की पूरी कहानी
'हेरा फेरी 3' फिल्म क्यों अटकी? परेश रावल ने सुनाई अक्षय कुमार के साथ अनबन की पूरी कहानी
350 करोड़ का टर्नओवर, 260 करोड़ की नेटवर्थ, 'मनी मशीन' बन चुकी हैं कैटरीना कैफ, जानें- कहां से आता है इतना पैसा
260 करोड़ की नेटवर्थ, 'मनी मशीन' बन चुकी हैं कैटरीना कैफ, जानें- कहां से आता है इतना पैसा
Haiwaan First Look out: 'हैवानियत अब नहीं रुकेगी...' धांसू है अक्षय-सैफ की 'हैवान' का फर्स्ट लुक, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म
'हैवानियत अब नहीं रुकेगी...' धांसू है अक्षय-सैफ की 'हैवान' का फर्स्ट लुक, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'दुनिया की कोई ऐसी ताकत नहीं जो होर्मुज हमसे छीन ले...', डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की सीधी चेतावनी
'दुनिया की कोई ऐसी ताकत नहीं जो होर्मुज हमसे छीन ले...', डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की सीधी चेतावनी
आजम खान की यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर के नोटिस के बाद भड़के अखिलेश यादव, कर दी RSS का दफ्तर गिराने की मांग!
आजम की यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर के नोटिस के बाद भड़के अखिलेश, कर दी RSS का दफ्तर गिराने की मांग!
Explained: 4 दिन बाद मानसून सत्र शुरू! कौन-से बिल लाएगी सरकार, किन मुद्दों पर घेरेगा विपक्ष और सदन का अंकगणित क्या?
4 दिन बाद मानसून सत्र! कौन-से बिल लाएगी सरकार, किन मुद्दों पर घेरेगा विपक्ष और सीट गेम क्या?
अक्षय कुमार से नाराज हैं परेश रावल? 'वेलकम टू द जंगल' के ट्रेलर लॉन्च पर क्यों नहीं पहुंचे? एक-एक सच बता दिया
अक्षय कुमार से नाराज हैं परेश रावल? 'वेलकम टू द जंगल' के ट्रेलर लॉन्च पर क्यों नहीं पहुंचे? एक-एक सच बता दिया
रोहित शर्मा को नहीं मिली जगह, रॉबिन उथप्पा ने चुनी भारत की ऑल टाइम ODI XI, इन दो को बनाया ओपनर
रोहित शर्मा को नहीं मिली जगह, रॉबिन उथप्पा ने चुनी भारत की ऑल टाइम ODI XI, इन दो को बनाया ओपनर
US Exit Iraq: 23 साल, हजारों सैनिक और अरबों डॉलर... अब इराक छोड़ रहा है अमेरिका, जानें इसके पीछे की वजह
23 साल, हजारों सैनिक और अरबों डॉलर... अब इराक छोड़ रहा है अमेरिका, जानें इसके पीछे की वजह
'पीएम के पास विदेश घूमने का समय लेकिन...', सोनम वांगचुक के अनशन पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'पीएम के पास विदेश घूमने का समय लेकिन...', सोनम वांगचुक के अनशन पर AIMIM की प्रतिक्रिया
ISRO Scientist Job: ISRO में कैसे मिलती है जॉब, कितनी होती है सैलरी और शिफ्ट टाइमिंग; यहां इस्तीफा देने का क्या है नियम?
ISRO में कैसे मिलती है जॉब, कितनी होती है सैलरी और शिफ्ट टाइमिंग; यहां इस्तीफा देने का क्या है नियम?
Embed widget