एक्सप्लोरर

जब शादीशुदा एक्टर के प्यार में पड़ी टॉप एक्ट्रेस, लगा था 'होम ब्रेकर' का टैग

Smita Patil Love Life: स्मिता पाटिल ने एक्टर राज बब्बर संग शादी की थी. उनकी लव स्टोरी काफी चर्चा में रही थी. स्मिता ने जब राज बब्बर संग शादी की थी तो वो पहले से ही शादीशुदा थे.

Smita Patil Love Life: एक्ट्रेस स्मिता पाटिल इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस में से एक रही हैं. उन्होंने 80 से ज्यादा फिल्मों में काम किया था. उनकी कई फिल्मों को क्लासिक फिल्मों में गिना जाता है. एक्ट्रेस जितना अपनी प्रोफेशनल लाइफ को लेकर खबरों में रहती थीं, उतना ही उनकी पर्सनल लाइफ ने सुर्खियां बटोरी.

राज बब्बर संग हुई शादी

स्मिता पाटिल ने एक्टर राज बब्बर संग शादी की थी. इस शादी से उन्हें एक बेटा भी हुआ प्रतीक बब्बर. स्मिता की ये शादी बहुत खबरों में रही. दरअसल, जब स्मिता ने राज बब्बर संग शादी की थी तो उस वक्त राज बब्बर शादीशुदा थे और उनके बच्चे भी थे. राज बब्बर की पहली शादी नादिरा के साथ हुई थी.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, उस वक्त स्मिता और राज बब्बर लिव इन रिलेशनशिप में रहते थे. इस वजह से उनकी आलोचना भी हुई थी. फिर कुछ समय बाद दोनों ने शादी कर ली थी. हालांकि, खबरें थीं कि स्मिता के पेरेंट्स इस शादी से खुश नहीं थे. वहीं स्मिता पर इस शादी के बाद होम ब्रेकर का भी टैग लगा था. 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Raj Babbar (@rajbabbarmp)

स्मिता की तबियत हुई खराब

स्मिता और राज बब्बर ने शादी के बाद मुश्किल दौर भी देखा. दरअसल, स्मिता की तबियत खराब होने लगी थी. जब स्मिता ने बेटे प्रतीक को जन्म दिया था उस वक्त उन्होंने काफी दर्द झेला था. उनकी तबियत खराब हो गई थी और प्रतीक के जन्म के 15 दिन बाद उनकी मौत हो गई. 

ये थी आखिरी इच्छा

जब स्मिता की तबियत खराब थी तो उस वक्त उन्होंने अपनी आखिरी इच्छा बताई थी. वो चाहती थी कि मौत के बाद उन्हें दुल्हन की तरह सजाया जाए और ऐसा ही किया गया. स्मिता के अंतिम संस्कार से पहले उन्हें दुल्हन की तरह सजाया गया था. वहीं स्मिता के निधन के बाद राज बब्बर वापस अपनी पहली पत्नी के पास लौट गए थे. 

राज बब्बर को पहली पत्नी नादिरा से दो बच्चे हैं. एक बेटी जूही बब्बर और एक बेटा आर्य बब्बर.

ये भी पढ़ें- जया बच्चन ने पति अमिताभ बच्चन पर जब लगाया था ये इल्जाम, जानकर नहीं रुकेगी आपकी हंसी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनन्या पांडे ने एक्ट्रेस बनने के लिए छोड़ दी थी पढ़ाई, अब हैं इतने करोड़ की मालकिन
अनन्या ने एक्ट्रेस बनने के लिए छोड़ दी थी पढ़ाई, अब हैं इतने करोड़ की मालकिन
3-3 शादी, राजेश खन्ना से मिली हार, एक्टर बनने से पहले करते थे नौकरी, किस्से विनोद मेहरा के
विनोद मेहरा: 3 शादी, राजेश खन्ना से मिली हार, एक्टर बनने से पहले करते थे नौकरी
Box Office: थर्सडे को 'जेलर 2' की घटी कमाई, 'उड़ता तीर' भी लड़खड़ाई, थक गई 'दृश्यम 3', जानें- कलेक्शन
थर्सडे को 'जेलर 2' की घटी कमाई, 'उड़ता तीर' भी लड़खड़ाई, थक गई 'दृश्यम 3'
रिलीज से पहले धूम मचा रही 'रामायण', 3 लाख से ज्यादा बिक गए टिकट, जानें- एडवांस बुकिंग कलेक्शन
रिलीज से पहले ही धूम मचा रही 'रामायण', ए़डवांस बुकिंग का कलेक्शन जान उड़ जाएंगे होश

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध की सीक्रेट जानकारी लीक करने का आरोप, ट्रंप ने US जनरल को नौकरी से निकाला
ईरान युद्ध की सीक्रेट जानकारी लीक करने का आरोप, ट्रंप ने US जनरल को नौकरी से निकाला
यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले
यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले
दुनिया में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने राशिद खान, बदल दिया टी20 का इतिहास
दुनिया में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने राशिद खान, बदल दिया टी20 का इतिहास
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
महात्मा गांधी के पोते की जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश, US कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला
महात्मा गांधी के पोते की जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश, US कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला
'IDBI बैंक कर्मचारियों के साथ खड़ा हूं', राहुल गांधी ने क्यों लिखा ये पोस्ट? समझें पूरा मामला
'IDBI बैंक कर्मचारियों के साथ खड़ा हूं', राहुल गांधी ने क्यों लिखा ये पोस्ट? समझें पूरा मामला
क्या है Gegeneophis chandgadi, महाराष्ट्र में मिली केंचुए जैसी नई प्रजाति क्यों खास? 
क्या है Gegeneophis chandgadi, महाराष्ट्र में मिली केंचुए जैसी नई प्रजाति क्यों खास? 
Moong Dal Halwa: इस तरह बनाएं मूंग दाल का हलवा, नहीं पड़ेगी बाजार से लाने की जरूरत
इस तरह बनाएं मूंग दाल का हलवा, नहीं पड़ेगी बाजार से लाने की जरूरत
Embed widget