एक्सप्लोरर

Sky Force Box Office Collection Day 9: अक्षय कुमार की 'स्काई फोर्स' ने निकाला बजट का 70%, जानें टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Sky Force Box Office Collection Day 9: अक्षय कुमार और वीर पहाड़िया की फिल्म स्काई फोर्स का बॉक्स ऑफिस पर जलवा अभी खत्म नहीं हुआ है. यहां जानिए फिल्म ने अभी तक कितनी कमाई कर ली है.

Sky Force Box Office Collection Day 9: अक्षय कुमार और वीर पहाड़िया की फिल्म स्काई फोर्स को गणतंत्र दिवस के मौके पर रिलीज किया गया था. 24 जनवरी को रिलीज हुई फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अक्षय कुमार को बहुत दिनों बाद खुशी की खबर सुनने का मौका दिया है. 

फिल्म का रिलीज हुए आज 9 दिन पूरे हो चुके हैं और फिल्म की आज की कमाई के शुरुआती आंकड़े भी सामने आ चुके हैं. तो चलिए जानते हैं कि फिल्म ने अभी तक कितनी कमाई कर ली है और फिल्म का टोटल कलेक्शन कितना हो चुका है.

स्काई फोर्स का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

फिल्म को मैडॉक फिल्म्स के बैनर तले बनाया गया है. इस प्रोडक्शन हाउस के ऑफिशियल इंस्टा हैंडल पर फिल्म की कमाई से जुड़े 8 दिन के आंकड़े पेश किए गए हैं. इसके मुताबिक, फिल्म ने पहले दिन 15.30 करोड़, दूसरे दिन 26.30 करोड़, तीसरे दिन 31.60 करोड़ और चौथे दिन 8.10 करोड़ रुपये कमाकर 4 दिन में ही 81.30 करोड़ रुपये कमा लिए थे.

वहीं प्रोडक्शन हाउस ने आज ही एक और डेटा शेयर कर बताया है कि अक्षय की स्काईफोर्स ने 8 दिनों में 104.3 करोड़ रुपये कमा लिए हैं. फिल्म की आज की कमाई से जुड़ा डेटा हमने बॉक्स ऑफिस का डेटा रखने वाली वेबसाइट सैक्निल्क से लिया है जिसके मुताबिक, फिल्म ने आज 11 बजे तक 5 करोड़ रुपये कमा लिए हैं. फिल्म का टोटल कलेक्शन 113.7 करोड़ रुपये हो चुका है. हालांकि. ये आंकड़े फाइनल नहीं हैं. इनमें फेरबदल हो सकता है.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Maddock Films (@maddockfilms)

बजट का कितना हिस्सा निकाल चुका ही स्काई फोर्स

रिपोर्ट्स की मानें तो स्काई फोर्स को 160 करोड़ रुपये के बजट में तैयार किया गया है. फिल्म की अब तक की कमाई का अगर प्रतिशत निकालें तो ये बजट का 70 प्रतिशत के आसपास जाकर बैठता है. आज से वीकेंड शुरू हो रहा है, तो हो सकता है कि फिल्म की कमाई में कुछ इजाफा हो और फिल्म बाकी का 30 प्रतिशत निकालने के करीब पहुंच जाए.

स्काई फोर्स की स्टार कास्ट और डायरेक्शन

1965 के भारत-पाक युद्ध से जुड़ी एक घटना पर बनी इस फिल्म में अक्षय कुमार, वीर पहाड़िया, डायना पैंटी और सारा अली खान हैं. फिल्म का संदीप केवलानी और अभिषेक अनिल कपूर ने किया है.

और पढ़ें: Deva Box Office Collection Day 2: 'देवा' ने 2 दिन में निकाला बजट का 20%, बॉक्स ऑफिस पर कमाई अब भी जारी!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
'नई नवेली' के आगे राजकुमार राव का 'प्रहार' फुस्स, जानें ओपनिंग डे कलेक्शन
'नई नवेली' के आगे राजकुमार राव का 'प्रहार' फुस्स, जानें ओपनिंग डे कलेक्शन
'जेलर 2' की बॉक्स ऑफिस पर तबाही, ओपनिंग डे पर बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड्स
'जेलर 2' की बॉक्स ऑफिस पर तबाही, ओपनिंग डे पर बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड्स
Friday BO Collection: 'जेलर 2' हुई 95 करोड़ के पार, जानें- ‘नई नवेली’-'प्रहार' का फ्राइडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 95 करोड़ के पार, जानें- ‘नई नवेली’-'प्रहार' का फ्राइडे कलेक्शन

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget