एक्सप्लोरर

Sky Force Box Office Collection Day 4: 'स्काई फोर्स' की चौथे दिन की कमाई बताती है, 100 करोड़ अब दूर नहीं, अक्षय कुमार का चला जादू

Sky Force Box Office Collection Day 4: अक्षय कुमार की फिल्म स्काई फोर्स ने तीन दिन धाकड़ कमाई करने के बाद आज चौथे दिन भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी तूफानी पारी जारी रखी है. जानें कितनी कमाई कर ली है अब तक.

Sky Force Box Office Collection Day 4: अक्षय कुमार और वीर पहाड़िया की फिल्म स्काई फोर्स ने 24 तारीख को रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाना शुरू कर दिया. फिल्म का ओपनिंग डे कलेक्शन जितना रहा उससे ज्यादा फिल्म ने दूसरे दिन की कमाई की. इसके बाद, 26 जनवरी की छुट्टी का फायदा मिला तो फिल्म ने तीसरे दिन पहले और दूसरे दोनों दिन से भी ज्यादा कमाई कर ली.

अब फिल्म अपने पहले वीकेंड से निकलकर फर्स्ट मंडे तक पहुंच चुकी है और फिल्म की चौथे दिन की कमाई से जुड़े शुरुआती आंकड़े भी सामने आ चुके हैं. तो चलिए जानते हैं कि फिल्म ने अभी तक कितनी कमाई कर ली है.

स्काई फोर्स का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

स्काई फोर्स ने किस दिन कितनी कमाई की और आज 10:35 बजे तक कितनी कमाई कर चुकी है. साथ ही, फिल्म का टोटल कलेक्शन कितना हो चुका है, ये सारी डिटेल आपको नीचे वाली टेबल पर देखने को मिलेगी.

बता दें कि फिल्म की कमाई से जुड़े 3 दिन के आंकड़े ऑफिशियल हैं जिनके मुताबिक फिल्म ने पहले वीकेंड में 73.2 करोड़ रुपये की कमाई की. आज की कमाई से जुड़ा डेटा सैक्निल्क के मुताबिक है और फाइनल नहीं है. इनमें बदलाव हो सकता है.

दिन कमाई (करोड़ रुपये में)
पहला दिन 15.30
दूसरा दिन 26.30
तीसरा दिन 31.60
चौथा दिन 6.25
टोटल 79.45

स्काई फोर्स ने किए अक्षय के नाम कई रिकॉर्ड

  • स्काई फोर्स के पहले अक्षय कुमार के पास पिछले 4 सालों से कोई हिट फिल्म नहीं थी. उनकी आखिरी हिट फिल्म सूर्यवंशी थी जो साल 2021 में रिलीज हुई थी. कुल मिलाकर अक्षय कुमार ने 4 साल बाद कोई ऐसी फिल्म दी है जो हिट फिल्मों की कैटेगरी में अगले कुछ दिनों में शामिल हो सकती है.
  • इसके अलावा, ये फिल्म अक्षय कुमार की फर्स्ट वीकेंड में हाईएस्ट ओपनिंग वाली फिल्मों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर शामिल हो गई है.  इसके पहले सूर्यवंशी ने 77.08 करोड़ रुपये कमाए थे. 
  • इसके अलावा, ये फिल्म 26 जनवरी को सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में पठान, फाइटर और पद्मावत के बाद चौथे नंबर पर पहुंच गई है.
 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Maddock Films (@maddockfilms)

स्काई फोर्स के बारे में

अभिषेक अनिल कपूर और संदीप केवलानी ने स्काई फोर्स का निर्देशन किया है. इसे करीब 160 करोड़ रुपए में तैयार किया गया है.  फिल्म में अक्षय कुमार और वीर पहाड़िया के साथ सारा अली खान और डायना पेंटी भी अहम रोल में हैं.

और पढ़ें: सेट पर दूसरे स्टार्स को नीचा दिखाते थे राजेश खन्ना? इस दिग्गज एक्टर ने सालों बाद खोला राज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Box Office: 5वें दिन 10 तक 98 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें-'बंटवारा 1947' की कमाई
5वें दिन 10 तक 98 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें-'बंटवारा 1947' की कमाई
आयशा खान ने कर ली सगाई? मिस्ट्री मैन संग शेयर की प्रपोजल फोटोज!
आयशा खान ने कर ली सगाई? मिस्ट्री मैन संग शेयर की प्रपोजल फोटोज!
बॉक्स ऑफिस: 'बंटवारा 1947' ने तोड़ा इन 10 फिल्मों का रिकॉर्ड, 'गदर' भी रह गई पीछे
बॉक्स ऑफिस: 'बंटवारा 1947' ने तोड़ा इन 10 फिल्मों का रिकॉर्ड, 'गदर' भी रह गई पीछे
'तुम बहुत लंबे हो, घर जाओ', स्ट्रगल के दौरान अमिताभ बच्चन को क्या क्या सुनना पड़ा
'तुम बहुत लंबे हो, घर जाओ', स्ट्रगल के दौरान अमिताभ बच्चन को क्या क्या सुनना पड़ा

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेर सब्र करता है और हिरण…, OBC नेताओं से बोले राहुल- सड़क पर करना होगा आंदोलन
शेर सब्र करता है और हिरण…, OBC नेताओं से बोले राहुल- सड़क पर करना होगा आंदोलन
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
NTA ने परीक्षा टीम में किया बड़ा बदलाव, हटाए 600 एक्सपर्ट
NTA ने परीक्षा टीम में किया बड़ा बदलाव, हटाए 600 एक्सपर्ट
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget