एक्सप्लोरर

‘मेहमानों को खाने पर छोड़कर वो सो जाते हैं’, विवेक ओबेरॉय के बयान पर क्या बोले अक्षय कुमार?

Sky Force: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार इस वक्त अपनी फिल्म 'स्काई फोर्स' को लेकर चर्चा में हैं. इसी बीच उन्होंने विवेक ओबेरॉय के बयान पर चुप्पी तोड़ी और चौंकाने वाला बयान दिया.

Akshay Kumar On Vivek Oberoi: अक्षय कुमार अपनी फिल्म ‘स्काई फोर्स’ के लिए प्रमोशन में बिजी है. इस फिल्म में उन्होंने एक फाइटर पायलट की भूमिका निभाई है. अपनी फिटनेस से लाखों करोड़ों लोगों को दीवाना बनाने वाले खिलाड़ी कुमार अनुशासित लाइफस्टाइल फॉलो करते हैं. अक्षय हर दिन जल्दी सोने और जल्दी उठने के रूटीन को सख्ती से फॉलो करते हैं. इसको लेकर एक बार विवेक ओबेरॉय ने हैरान कर देने वाला बयान दिया. जिसपर अब खिलाड़ी ने अपनी चुप्पी तोड़ी है.

अक्षय कुमार पर क्या बोले थे विवेक ओबेरॉय?

दरअसल काफी वक्त पहले विवेक ओबेरॉय ने एबीपी न्यूज को दिए एक इंटरव्यू में अक्षय कुमार का किस्सा शेयर किया था. उन्होंने एक्टर के सख्त रूटीन की तारीफ करते हुए कहा था कि वो बेहद अनुशासित हैं. एक बार हम उनके घर डिनर कर रहे थे. घड़ी में जैसे ही साढ़े नौ बजे अक्षय कुमार ऊपर चले गए.

हमने सोचा कि वो वॉशरूम गए होंगे लेकिन वो फिर वापस नहीं आए. हम 11 बजे तक उनका इंतजार करते रहे तब उनकी पत्नी ट्विंकल खन्ना ने आकर बताया कि आप लोग अब चले जाओ, वो पहले ही सोने जा चुके हैं.

विवेक ओबेरॉय के बयान पर अक्षय ने दिया जवाब

अब एबीपी न्यूज के साथ बातचीत के दौरान अक्षय कुमार ने कहा कि, ‘मैं एक काफी अच्छा होस्ट हूं. ऐसा बिल्कुल नहीं होता है और मैं अपने मेहमानों को पार्टी के बाद उनकी कार तक छोड़कर आता हूं. हमारे घर में ज्यादातर पार्टियां नहीं होती.’

अक्षय ने आगे कहा कि, ‘लेकिन जब भी हम अपने घर पर पार्टी रखते हैं तो मेहमाननवाजी पर खास ध्यान देते हैं. ये ज्यादातर एक अर्ली डिनर पार्टी होती है. गेस्ट आते हैं, डिनर करते हैं. जिन्हें ड्रिंक्स लेनी हो वो ड्रिंक लेते हैं और पार्टी के बाद मैं अपने गेस्ट को उनकी कार तक छोड़कर आता हूं.’

ये भी पढ़ें -

भगवा ड्रेस, रुद्राक्ष पहन महाकुंभ पहुंचीं ममता कुलकर्णी, संन्यास लेकर किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर बनीं, Exclusive तस्वीरें

 

 

About the author सखी चौधरी

सखी चौधरी बतौर कंसलटेंट एबीपी न्यूज़ के साथ जुड़ी हैं. एंटरटेनमेंट बीट पर उनकी अच्छी पकड़ है. पत्रकारिता में एक दशक से ज्यादा का अनुभव है. डिजिटल मीडिया के अलावा कई टीवी चैनल्स के साथ भी काम कर चुकी हैं. 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत और चीन में अलग-अलग वर्जन में रिलीज होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', जानिए वजह
भारत और चीन में अलग-अलग वर्जन में रिलीज होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', जानिए वजह
बॉक्स ऑफिस लाइव: 'बंटवारा 1947' या 'आवारापन 2', तीसरे दिन 6 बजे तक कौनसी फिल्म निकली आगे?
लाइव: 'बंटवारा 1947' या 'आवारापन 2', 6 बजे तक कौनसी फिल्म निकली आगे?
यश 'रामायण' में क्यों नहीं बने राम? बताया 4000 करोड़ बजट का हॉलीवुड गणित
यश 'रामायण' में क्यों नहीं बने राम? बताया 4000 करोड़ बजट का हॉलीवुड गणित
Video: ब्रेकअप की खबरों के बीच सबा संग मूवी डेट पर निकले ऋतिक, हाथों में हाथ डाले दिखे
ब्रेकअप की खबरों के बीच सबा संग मूवी डेट पर निकले ऋतिक, हाथों में हाथ डाले दिखे

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Embed widget